Sunday, October 13, 2019

आज का राशिफल 13 अक्टूबर 2019





आज आपका दिन ठीक ठीक रहने वाला है। आप किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर सकते हैं और परिवार के साथ मिलकर किसी समस्या का समाधान भी निकाल पाएंगे| परिवार में आज आपका अच्छा नियंत्रण रहने वाला है। आप अपनी समझदारी से कुछ ऐसे निर्णय लेंगे जिससे सभी आपसे प्रभावित होंगे| पैसों के लेन-देन या निवेश में आपको बहुत लाभ होगा| पैसों से जुड़े सभी मामले आराम से प्यार निपटेंगे| ऑफिस में आप बहुत ही चुस्त - दुरूस्त रहेंगे और आपको अच्छा मान सम्मान मिलेगा| व्यवसायिक सौदों में आपको आपके आंकलन से अधिक का लाभ होगा|

क्या करें : रचनात्मक बनिए, पौष्टिक भोजन कीजिए। अगर आपने पेड़ पौधे लगाए हैं तो उनका ध्यान रखिए।
क्या ना करें : भावनाओं में बहकर किसी से भी अपने मन की सारी बातें ना सांझा करें।
शुभ अंक : 14
शुभ रंग : सिल्वर



आज आप परिवार के साथ किसी समुद्री यात्रा की योजना बना सकते हैं| परिवार में आप अपने मन को नियंत्रित रखते हुए और भावनाओं को काबू करते हुए काम करेंगे| पैसों के लेनदेन और निवेश में आपने अच्छा सामंजस्य बिठाया है। आप कोई छोटी मोटी आता है कर सकते हैं जिनसे आपको यात्रा करेंगे जिससे लाभ होगा| ऑफिस में आपके काम से प्रभावित होकर आपके लिए कोई समारोह भी आयोजित किया जा सकता है| जो लोग रिटायरमेंट की तरफ हैं उनके लिए रिटायरमेंट की पार्टी की योजना बन सकती हैं|

क्या करें : अपने आसपास के लोगों से आसपास के माहौल से प्रेरणा लीजिए और थोड़ा समय में प्रकृति के साथ बिताइए|
क्या ना करें : दूसरों की बातों में आकर अपने लक्ष्य से ध्यान ना हटाए|
शुभ अंक : 10,
शुभ रंग : ब्राउन


आज आप पूरी स्थिरता के साथ पावर में रहते हुए परिस्थितियों का सामना करेंगे| अपने मन में अपने पिता या पिता तुल्य को ध्यान रखें यह सोचकर कि वह अगर होते तो क्या करते उसी के आधार पर निर्णय लेने से आपको फायदे होंगे| परिवारिक मामलों में रचनात्मक तरीकों से सोचते हुए अपनी योजनाओं को अपने शब्दों को योजनाबद्ध कीजिए| वह काम कीजिए जिससे आपका मन उत्साहित होता है। अपने पिताजी या पिता समान व्यक्ति से सही सलाह लेकर उनके अनुसार फैसले लेने आपके लिए अच्छे रहेंगे| आज आपको पैसे के लेन देन या निवेश के लिए नए मौके मिलेंगे। जिनसे भविष्य में आपको बहुत ही अच्छा और ज्यादा लाभ होगा| ऑफिस में आज दिन थोड़ा सा चिंताजनक हो सकता है। आपकी टीम या सह कर्मी आपके साथ धोखा कर सकते हैं| जिसकी वजह से आपकी नौकरी कुछ खतरे में भी आ सकती है|

क्या करें : आज आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रित करते हुए अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ना है|
क्या ना करें : आपने बहुत मेहनत करके अपनी जिंदगी में अच्छा मुकाम पाया है। अब आप काम और पैसे के पीछे भागना छोड़िए और अपने शरीर की तरफ अपनी सेहत की तरफ ध्यान दीजिए| समाज से अलग-थलग ना रहे|
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लेमन


आज आप अपनी चीजों को, अपने पद को, अपने पैसे को अपने से बांध से रखेंगे| अगर आप परिवार बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इससे जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है| पैसों के लेनदेन और निवेश में बहुत सोच-समझ सलाह करके ही कोई फैसले लीजिएगा, किसी की बातों में आकर बिना सोचे समझे या अपने परिवार से बिना सलाह किए फैसले लेने से आप मुसीबत में फंसे सकते हैं| ऑफिस में आज आप कुछ दुखी या उदासीन रह सकते हैं| हो सकता है कि अपने काम के लिए आपको कुछ समझौते भी करना पड़े जैसे देर तक रुक के ऑफिस में काम करना।

क्या करें ,: अगर आपके पास कोई नई योजनाएं हैं या आपके हाथ में नौकरी के लिए मौके हैं तो आप पूरी सकारात्मकता और ऊर्जा के साथ एक नई शुरुआत कीजिए|
क्या ना करें : परिस्थितियों के सामने हार ना मानते हुए उनका सामना करने की कोशिश करें|
शुभ अंक : 12
शुभ रंग : ग्रे


आज के दिन आप अपनी कामयाबी से बहुत संतुष्ट रहेंगे और अपने आप को दुनिया में सबसे सुखी इंसान महसूस करेंगे| आप अपने परिवार के लिए पूर्ण रूप से समर्पित हैं| आप अपने परिवार के लिए सकारात्मक बदलाव करने के प्रेरित रहेंगे| पैसों के लेनदेन और निवेश में ध्यान रखें किसी की बातों में आकर बिना सोचे समझे निवेश मत कीजिए वरना आप नुकसान में रहेंगे| ऑफिस में अपने उच्च अधिकारियों की सलाह के अनुसार काम करने से आपको लाभ होगा|

क्या करें : जिंदगी में आने वाली नई यात्राओं नई उपलब्धियों के लिए तैयार रहें|
क्या ना करें : आज आप बाहर का खाना ना खाएं|
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हरा|


किसी की बातों पर अंधा विश्वास करके बिना विचार विमर्श और सलाह किए बिना कोई निर्णय नहीं लेना है| पारिवारिक मामलों में आपको दूसरों की बातों में आकर भ्रमित नहीं होना है| पैसों के लेनदेन में अपनी सूझबूझ से आगे निवेश करेंगे उससे आपको लाभ होगा| ऑफिस में आप अपनी टीम के साथ मिलकर समस्याओं के समाधान निकालेंगे।

क्या करें : अपनी समझ बूझ से सोच विचार करने के बाद जो निर्णय लिए उन पर अमल कीजिए|
क्या न करें : अगर अपने साथी के साथ किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं विशेषकर जल यात्रा या समुद्री तट पर तो आज ना जाए|
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हेजल


आप लोगों से प्यार से काम कराने में माहिर थे और आज आप को प्यार से सब का सहयोग मिलेगा| पारिवारिक मामलों में आज आप अपने विचारों को अनदेखा करेंगे| अपनी भावनाओं को नियंत्रित करके पैसे के लेनदेन करेंगे तो आपको बहुत लाभ होगा| ऑफिस में आप थोड़े दुखी होंगे और इस दुख से आपको आगे सफलता की तरफ कदम बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी|

क्या करें : आज आप अपने अनुभवों के आधार पर पूर्ण विश्वास व स्थिरता के साथ निर्णय लेंगे|
क्या ना करें : अपने साथी बातें किसी से साझा ना करें|
शुभ अंक : 19
शुभ रंग : सुरमई


आज तो आपका दिल में थोड़ी विश्वास के साथ अपनी योजनाओं को अंजाम देने का है| परिवार में आज आप अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाएंगे| पैसों के लेनदेन को लेकर आप इतने परेशान हैं सकते हैं कि आपके सिर में दर्द रहे या आपको नींद ना आए| ऑफिस में आप के काम से सब खुश होंगे और आप के सम्मान में कोई समारोह आयोजित किया जा सकता है|

क्या करें : अगर अपने काम के लिए आपको कोई हवाई यात्रा करनी पड़े तो कीजिए|
क्या ना करें : अपने ऊपर इतना काम ना ले वो आपको बोझ लगने लगे|
शुभ अंक : 21
शुभ रंग : काला


जिंदगी में आने वाले नए बदलाव को अपनाया| परिवार में आप जो मेहनत कर रहे हैं सब को आपस में जोड़ के रखा हैं आज आपको उसके लिए कुछ फल मिलेगा पैसों के लेनदेन में आपको योजना बनाकर काम करना है और अगर आप किसी समझौते में हैं तो उसको तोड़ने के बारे में ना सोचो| ऑफिस में आपको अपनी टीम, अपने सहकर्मियों का साथ नहीं मिलेगा और आपको अपना पद अस्थिर होता नजर आयेगा|

क्या करें : आज आपको समझदारी और सच्चाई से सीधे तरीके से अपनी बात सबके सामने रखे|
क्या ना करें : दूसरों की खुशियों के लिए अपनी जरूरतों से समझौता न करें|
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : मटमैला|


< आज आप नई नौकरी या किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं| परिवार में आप किसी महिला से प्रभावित होकर, उनके हाथों की कठपुतली की तरह ही काम करेंगे| पैसों के लेनदेन में आप किसी कंपटीशन का हिस्सा बनेंगे जिसकी वजह से बहुत चिंतित रहेंगे| ऑफिस में आप स्वतंत्र रूप से पूरी ईमानदारी के साथ अपने काम को अंजाम देंगे|

क्या करें : कोई भी काम / पैसों का लेन-देन से पहले अच्छे से विचार विमर्श करें|
क्या न करें : छोटी-छोटी बातों से नाराज ना हो|
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : पीला


आज आप अपने शत्रुओं और कठिन परिस्थितियों को सामना करके हरा देंगे| परिवार में आपकी नई खुशियां आने वाले हैं जो लोग परिवार को बढ़ाना चाह रहे हैं उनको भी खुशखबरी मिलेगी| पैसों की निवेश में अगर आपको फायदा नहीं हो रहा है तो आप कोई नए योजनाओं या कोई नई तकनीक पर काम कर सकते हैं| ऑफिस में गहन चिंतन और मनन करके यह सोचिए कि आप जो काम करते जा रहे हैं इसमें आपको कितनी प्रगति मिल रही है।

क्या करें : आपने जो नुकसान उठाया है उसकी तरफ ध्यान ना देकर जो लाभ कमाया है उस पर ध्यान दीजिए और अपने नुकसान को कामयाबी ही तरफ लेकर जाने के लिए योजनाएं बनाये|
क्या न करे : सही और गलत का फैसला सोच समझकर कीजिए ,अपनी भावनाओं के साथ न बहे।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : सलेटी


आज अपने मन को मजबूत करने के लिए आपको ध्यान लगाना चाहिए| परिवार के लिए समय बहुत अच्छा है। आप आपके परिवार में कोई जश्न या समारोह भी कर सकते हैं| पैसों के मामले में आप बहुत संतुष्ट होंगे और अपने आप को सातवें आसमान में महसूस करेंगे| ऑफिस के काम को लेकर आप कुछ यात्रा कर सकते हैं, अगर आप दूसरे शहर या विदेश में काम के लिए प्रयास करना चाहते हैं तो उसके लिए अच्छा समय है|

क्या करें : पूरी लगन और मेहनत से काम कीजिए इसका फल आपको मिलेगा|
क्या ना करें : कोई भी फैसले करने के लिए भ्रमित या कंफ्यूज ना हो|
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : संतरी|

No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...