Thursday, October 24, 2019

आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2019




आज आपको आपकी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा| आज आप अपने परिवार और जीवन साथी के साथ छुट्टियों पर जा सकते हैं| पैसों की लेनदेन और निवेश को बहुत सोच समझ के निर्णय कीजिए नहीं तो आपको धोखा मिलेगा| कार्यस्थल में अपने उच्च अधिकारियों से सलाह करके आपको फायदे होंगे और वह आपसे खुश रहेंगे|

क्या करें : आज पूरे विश्वास के साथ फैसले कीजिए, आज आपका दिन दुनिया को मुट्ठी में करने का है|
क्या ना करें : जबरदस्ती के काम के बोझ को ना ढोए|
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : लाल|


आज आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे और आपने दोस्तों और कुटुम्ब के लिए समारोह का आयोजन करेंगे| साधारणतया आप बहुत सोच समझकर खर्चा करते हैं लेकिन अपने परिवार के लिए आराम दायक चीजें खरीदने में कोई परहेज नहीं करेंगे| पैसों के लेन-देन में आपने जो भी निवेश किया था अब आपको उसका लाभ मिलना शुरू होगा| कार्यस्थल में आपका आपके उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। किसी महिला सहकर्मी के लिए आपके मन में कुछ प्यार की भावनाएं जागृत हो सकती हैं|

क्या करें : भविष्य की परियोजनाओं पर काम करना शुरू कर दीजिए|
क्या ना करें : आज जंक फूड नहीं खाइए, आपकी सेहत खराब हो सकती है|
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरा|


आज आप विश्वास से भरे हुए हैं। पारिवारिक और निजी जीवन में आप किसी ऐसी महिला से सलाह लेंगे जो स्वतंत्र, विश्वास से भरी हुई, समझदार और सुंदर भी है| पैसों की लेनदेन और निवेश में आज आपको बहुत लाभ होगा| कार्यस्थल में अगर आप किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे तो जीतेंगे और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा|

क्या करें : आज अपने निर्णय भावनाओं के आधार पर ना लेकर तर्क के आधार पर लीजिए|
क्या ना करें : आज अपनी योग्यताओं का प्रदर्शन ना करें और बड़ी-बड़ी बातें ना करें|
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद|


आज आपको हर तरफ से लाभ ही लाभ होगा| आप परिवार में शांत, समझदार और सच्ची बात करने में विश्वास करते हैं, जिससे आपको सभी लोग पसंद करते हैं| पैसों के मामले में अगर अपने पिता से सलाह करके पैसे लेंगे तो आपको लाभ होगा| कार्यस्थल से आपको घर से ही काम करने की अनुमति मिल जाएगी जिससे आप अपने परिवार की महिलाओं की सेहत और खान-पान का ध्यान रख सकेंगे|

क्या करें : अपनी जीवनसंगिनी की सेहत का ध्यान रखें ताकि उनकी और आपके होने वाले बच्चे की सेहत बिल्कुल सही रहे|
क्या न करें : लोगों की सलाह को नजरअंदाज ना करें|
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : नीला|


आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | आज आप परिवार में अपनी मां के बहुत करीब रहेंगे| पैसों के लेनदेन के मामले के निवेश में आप मुश्किल परिस्थितियों में फंसे सकते हैं| कार्यस्थल में कोई महिला उच्चाधिकारी आज आप से नाराज रह सकती है|

क्या करें : आज आप रणनीति बनाकर काम करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी|
क्या ना करें : किसी समस्या के समाधान को सोचने में इतना समय ना लगाएं कि उस समाधान का कोई जरूरत ही ना रहे|
शुभ अंक : 16
शुभ रंग : पीला|


आज आप दुनिया अपनी मुट्ठी में करने के मूड में हैं| आज आपको निजी जीवन में अपनी संगिनी का पूरा साथ मिलेगा| पैसों के लेनदेन में आपको लाभ होगा और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा| कार्यस्थल में अपने उच्च अधिकारियों की राह पर चलने से आपके सभी काम बनेंगे|

क्या करें : आज परिवार में मिल कर रहे और कार्यस्थल में अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें|
क्या ना करें : अगर आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर खाने के लिए जाने वाले हैं तो आज ना जाए|
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : ग्रे|


आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप कोई यात्रा भी करेंगे| पारिवारिक / निजी जीवन में आप परिस्थितियों से हार मान लेंगे| पैसों के लेनदेन के निवेश में कुछ परिवर्तन कर रहे हैं और यह परिवर्तन सकारात्मक ही होंगी लेकिन अपने खातों की समय-समय पर जांच करते रहे| कार्यस्थल पर अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए थोड़ा सख्ती से पेश आएं|

क्या करें : आप अपने परिवार के साथ समय बिताएं और विश्वास रखिए उन्होंने जो भी फैसला लिया है वह आपके लिए अनुकूल ही है|
क्या न करें : आज आप किसी नदी किनारे ना जाए|
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : संतरी|


आज आप कोई जल यात्रा करेंगे, आपको सबका साथ और प्यार मिलेगा और दिन शुभ रहेगा| परिवारिक मामलों में अपनी संगिनी या किसी महिला से सलाह लेकर ही कोई निर्णय ले| पैसों के लेन-देन में आप थोड़े से भ्रमित हो सकते हैं और दूसरों से सलाह न करके केवल अपने मन की बात सुनेंगे| कार्यस्थल में आपके नाम का डंका बजेगा|

क्या करें : आज अपने नुकसान को ना देखकर अपने कामयाबी की तरफ देखिए|
क्या ना करें : हाथ पर हाथ रखकर ना बैठे|
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : सफेद


आज आपका रुझान दान पुण्य की तरफ रहेगा| आज परिवार में शांति रहकर अपने बारे में सबकी राय जानने का दिन है और अगर कहीं पर आपको अपने अंदर बदलाव लाते हैं तो बदलाव लाए| पैसों के मामले में आप अपने ज्ञान से, अपने शब्दों से, अपने व्यवहार से, जीत हासिल करेंगे। हर तरफ आपका ही नाम होगा। अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए आप तरक्की की तरफ कदम बढ़ाएंगे| कार्यस्थल में आपका नाम आपका मान-सम्मान बढ़ेगा|

क्या करें : अपनी जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाइए|
क्या ना करें : ज्यादा जल्दबाजी में ना रहे|
शुभ अंक : 20
शुभ रंग : काला|


आज आप जीवन में कुछ नहीं उपलब्धियां हासिल करेंगे| अगर आप अपना परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रहे है तो आज आपको खुशखबरी मिलेगी| पैसों के लेन-देन के मामलों में कोई नया तरीका ना अपनाएं जो जैसा चल रहा है उसके साथ ही जाएंगे| कार्यस्थल में किसी महिला उच्च अधिकारी से बनाकर रखें वरना आपके लिए दिक्कत होगी|

क्या करें : कोई भी काम करने से पहले, कोई भी निवेश करने से पहले दूसरों की सलाह जरूर सुनें|
क्या ना करें : पानी से संबंधित कोई काम ना करें। अपनी सेहत का ध्यान रखें आपको कफ से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है|
शुभ अंक : 19
शुभ रंग : लेमन|


आज अपने अनुभवों के आधार पर और बड़ों की सलाह के अनुसार के जीवन में आगे बढ़े| परिवार और निजी जीवन में अपनी भावनाओं पर को नियंत्रित करते हुए सही और गलत को सोच समझकर ही जरूरी फैसले ले| पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में आपको सबसे सहयोग मिलेगा और प्यार से आपके सारे काम बनते चले जाएंगे| कार्यस्थल में काम की जिम्मेदारियों की वजह से आपको काफी थकावट महसूस होगी और आप कहीं छुट्टियों पर जाना चाहेंगे|

क्या करें : आज आप एक समारोह का आयोजन करें|
क्या ना करें : आज अपना धैर्य ना खोए|
शुभ अंक : 10
शुभ रंग : बादामी|


आज आपको अपने पिता और उच्च अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा| निजी जीवन में आप कुछ ऐसे लोगों की असलियत पहचानेंगे जो आप ऊपर से आपके दोस्त बनते हैं लेकिन अंदर से आपका बुरा चाहते हैं| पैसों के लेनदेन और निवेश से पहले अच्छे से मनन चिंतन करने के बाद ही निर्णय ले| कार्यस्थल में आज आप अपने पद को, अपने नाम को, अपने काम को पकड़ कर रखेंगे|

क्या करें : अपने पिता और अपने उच्च अधिकारियों के अनुभवों के आधार पर उनसे सलाह करने के बाद ही जरूरी निर्णय ले|
क्या ना करें : आज अंतर्मुखी ना रहे, अपनी बातों को, अपने विचारों को दूसरों से साझा जरूर करें|
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : रॉयल ब्लू|

No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...