Sunday, October 6, 2019

आज का राशिफल दिनांक 6 अक्टूबर 2019



मेष राशि : आज आपको कोई भड़काने की कोशिश करेगा, उसके बहकावे में ना आए। आपके सारे काम बिना किसी झगड़े के आसानी से हल हो जायेंगे। लव - यदि आपके निजी जीवन में अपने साथी से कोई मनमुटाव था तो अब वो खत्म हो जायेगा। पैसों - आर्थिक लिहाज से आज का दिन बहुत फायदेमंद है, हर तरफ से आपको धन लाभ होने वाले हैं अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो वह भी आपको वापस मिल जाएगा| व्यवसाय - आपके ऑफिस का माहौल आज थोड़ा नाकारात्मक रहेगा। व्यवसाय में भी कुछ मामलों को लेकर आज थोड़ी सी परेशानी रहेगी।

क्या करें : जब तक आप अपने हाथ के काम अपने पूरा ना कर ले तब तक कोई नया काम हाथ में ना लें| पैसों से जुड़े मामले में भी कोई नए समझौते ना करें|
क्या ना करें : अपने पिता या पिता तुल्य इंसान की अवहेलना ना करें|
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हरा|


वृषभ राशि : आज आपको अतीत की यादों से, अतीत के मामलों से ही घिरे रहेंगे| लव : आपके परिवार या निजी जीवन में अगर कोई नाराजगी चल रही थी तो आज वह दूर हो जाएगी और आपके रिश्तै फिर पहलै जैसै हो जायेंगे। पैसे : पैसों के मामले में आपको चेतना में रहकर, सोच समझकर सलाह लेकर ही कोई फैसले लेने हैं| व्यवसाय - आज ऑफिस में आपके विचार आपके सहकर्मियों से अलग रहेंगे| व्यापार में भी आप अपने सारे काम खुद करने में ही विश्वास रखेंगे|

क्या करें : आज आपको अपने सुझाव, अपने पैसे, अपने विचार किसी के भी साथ ना बाटे|
क्या ना करें : आप कुछ ऐसे सपने संजोने लगे हैं जिनका कोई आधार नहीं है, अपना मोहभंग कीजिए और इन सपनों में न उलझे।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : काला


मिथुन राशि : आज आपका दिन प्यार - मोहब्बत भरा रहने वाला है। आज आपको अपनों का साथ और बड़ों का आशीर्वाद भी मिलेगा| लव - अगर आपके परिवारिक जीवन, निजी जिंदगी में अपने साथी से गलतफहमी या कन्फ्यूजन दूर हो जाएगी| धन - पैसों के मामले में अगर किसी नयी जगह पर पैसा निवेश करने का सोच रहे हैं तो उसके लिए समय सही नहीं है| व्यापार - ऑफिस में आज आप मामूली बातों को आप बहुत बड़ा बना देंगे| व्यवसाय में भी आपका ध्यान उन कामों में ही रहेगा जिनसे कोई लाभ नहीं है|

क्या करें : अगर आपके कुछ काम, कुछ फैसले अपने अंतिम चरण में हैं तो उनको पूरा करके नये प्रोजेक्ट्स की तरफ बढ़े|
क्या ना करें : बेकार के कामों में अपनी ऊर्जा को खत्म करके अपने आप को मानसिक और शारीरिक रूप से थकायें नहीं|
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : लाल


कर्क राशि : आज का दिन अतीत की तकलीफ और दुखों से उभरने का है| लव - आज आपके परिवार / निजी जीवन में अपने साथी से जुड़ी किसी सच्चाई का पता चलेगा| धन - आर्थिक मामलों में आज आप अपनी सलाह, अपने फैसले सबसे सांझा करने चाहिए। आप अपने कमाई / लाभ का कुछ भाग धार्मक संस्थानों में लगा सकते हैं। व्यवसाय - ऑफिस मैं आज आप कुछ उलझनो में ही फंसे रहेंगे| व्यवसाय में भी आप जिस डील में लगे रहेंगै, उसकी पूरी जानकारी आपको नहीं मिलैगी|

क्या करें : आपको किसी के लिए भी कोई समझौता नहीं करना है|
क्या ना करें :अपनी निजी जीवन और अपने परिवार, अपने आर्थिक मामलों, व्यवसाय में किसी भी बाहरी व्यक्ति की दखल अंदाजी ना होने दें|
शुभ अंक : आठ
शुभ रंग : लेमन


सिंह राशि : आपके ऐसे दोस्त या रिश्तेदार जिनसे काफी समय से संपर्क नहीं कर पाए हैं आज उनसे बात कीजिए और उनको अपनी जिंदगी में बनाए रखें| लव - आज आप अपने साथी के लिए बहुत पजेसिव होंगे और उस पर अपना एकाधिकार समझेंगे| आर्थिक मामले - आज आपको पैसे के निवेश में पुरानी सोच की जंजीरों को तोड़ कर कुछ नए लोगों से मिलकर काम करेंगे। व्यापार - ऑफिस में आज आपके काम में रुकावट आएंगी| व्यवसाय में भी आपके नए समझौते आज पूरे नहीं हो पाऐंगे।

क्या करें : कोई नया काम या नहीं डील करने से पहले अपनी पुराने फैसले और मुनाफे से तुलना करने के बाद ही नए फैसले ले|
क्या ना करें : किसी के भी दबाव में आकर कोई ऐसा काम ना करें जिसके लिए आप राजी नहीं हैं|
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हल्का नीला


कन्या राशि : आज आपका दिन समझदारी और अनुभव के आधार पर आगे बढ़ते हुए, अपनी जड़ों से जुड़े रहकर कामयाबी हासिल करने वाला है| लव - आपका निजी जीवन आपको आज बंधन जैसा लगेगा, जिनसे आप आज़ाद होना चाहेंगे। अपने पारिवारिक जीवन में भी आपको सबकी सोच पुरानी और रूढ़िवादी लगेगी जिसे आप छोड़कर एक नई जिंदगी जीने के लिए आगे बढ़ना चाहेंगे| पैसे - अपने आर्थिक संबंधों और पैसों के मामलों में आपको परिस्थिति के अनुसार ना जाकर कुछ नमी योजनाओं पर काम करने से लाभ होगा| व्यवसाय - ऑफिस में अगर काम को पुराने तरीकों से करेंगे तो काम पूरे नहीं होंगे और आपको अपने अधिकारियों की नाराज़गी झेलनी पड़ेगी। अपने व्यवसाय में आपको नई योजना / परियोजना के आधार पर ही काम करना चाहिए|

क्या ना करें : अपने काम में पूरी मेहनत और ऊर्जा लगाने के बाद अगर आप सही समय का इंतज़ार नहीं करेंगे तो आपको वह फायदा और वह लाभ नहीं होगा जो होना चाहिए|
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : संतरी


तुला राशि : आज का दिन पुरानी सोच, पुराने तरीकों को तोड़कर कुछ नयी योजनाओं के साथ कामयाबी की तरफ कदम बढ़ाएंगे| लव - अपने निजी जीवन में आप अपने रिश्तों को जबरदस्ती ढो रहे हैं और अब ये बोझ आपसे बर्दाश्त करना मुश्किल हो रहा है| पैसा - आर्थिक मामलों में आपको कुछ नुकसान होगा जिससे आप बहुत दुखी रहेंगे| व्यवसाय - ऑफिस में आपको अपने उच्चाधिकारियों से सलाह करके उनके अनुसार ही काम करना है। व्यवसाय में अपनी गुरु या बड़े से सलाह लेकर काम करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी|

क्या करें : नैतिकता को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाए लेकिन लोगों से उनके व्यवहार से ही नैतिकता का प्रयोग करें|
क्या ना करें : दिखावा ना करें| अगर आज आपको आर्थिक तंगी में है तो लोगों को झूठी शान शौकत नहीं दिखाएं|
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : हल्का गुलाबी


वृश्चिक राशि : आज का दिन बहुत सोच विचार करने के बाद भी कोई निर्णय लेने का है| आज आपको अपने परिवार के नैतिक मूल्य बेमानी लगेंगे, आप आज उनको मानने के लिए मन से राज़ी नहीं होंगे। पैसे - आर्थिक मामलों पर कोई भी अकेले में बहुत खूब अच्छे से विचार करने के बाद ही फैसले ले| व्यवसाय - ऑफिस में आपके काम की तुलना दूसरों के काम से की जाएगी और उसके अनुसार थी आपको नयी उत्तरदायित्व दिये जायेंगे। व्यवसाय में अपने पुराने सौदों को ध्यान में रख कर ही कोई नया सौदा करें।

क्या करें : पुरानी नकारात्मक सोच को अपने मन से निकाल कर जिंदगी में नए फैसले लीजिए|
क्या ना करें : जबरदस्ती किसी के दबाव में आकर कोई ऐसा काम न करें जिसके लिए आपका मन भी राज़ी न हो।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : हल्का पीला


धनु राशि : आज का दिन थोड़ा सा अपने आप में सिमटकर रहने का है। आज ना तो आपको ना तो पारिवारिक मामलों में, ना व्यावसायिक मामलों में और ना ही सामाजिक मामलों में ज्यादा सक्रिय भागीदारी लेनी हैं| लव - अगर आपका कोई ऐसा अतीत है जो आपकी निजी जिंदगी से जुड़ा है तो उसकी यादों को अपने मन से निकाल दीजिए ताकि आपके वर्तमान जीवन को अच्छी से जी सकें| पैसे - आर्थिक मामलों में आपको पुराने रूढ़िवादी तरीकों को छोड़कर कुछ नए रास्ते निकालने होंगे और कुछ नए निवेशकों के साथ काम करने से आपको लाभ होगा| व्यवसाय - ऑफिस में आपको अपने सहकर्मी व उच्च अधिकारियों से सलाह के आधार पर ही काम करना है| व्यवसाय में आप अपनी टीम से चर्चा करने के बाद ही फैसले लीजिए|

क्या करें : आज आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए काम करेंगे / फैसले लेंगे तो उनसे आपको फायदा होगा|
क्या ना करें : आज अपने विचारों को अपनी सोच को अपने अंदर समेट कर रखे, दूसरों से साझा ना करें|
शुभ अंक : 16
शुभ रंग : आसमानी|


मकर राशि : आज आप थोड़े तनावग्रस्त रहेंगे लव - आपके निजी जीवन के लिए दिन बहुत अच्छा है अगर आप अपने लव रिलेशनशिप को शादी के लिए बढ़ाना चाहते हैं तो आज अपने परिवार में बात कर सकते हैं और अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके घर में नई खुशियां या किसी नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी मिल सकती है| पैसे - आर्थिक मामलों में किसी नए स्रोत में निवेश न करें। व्यवसाय - अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आज आपको नई संभावनाएं मिलेंगी| व्यापार में अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए आज आप कुछ नये सौदे करेंगे|

क्या करें : कोई भी फैसला बहुत सोच- विचार करके और अपने मन की आवाज़ को सुनकर ही करें।
क्या ना करें : अपने पुराने तरीकों को छोड़कर किसी नई योजना पर काम ना करें|
शुभ अंक : 10
शुभ रंग : सफेद


कुंभ राशि : आज आप अपने आप को दूसरों से पृथक और अलग महसूस करेंगे और आपके मन में बहुत ही अकेलापन रहेगा| लव - अपने निजी जीवन में आप रिश्तो को एक बोझ की तरह, भार की तरह लेकर आगे बढ़ रहे हैं और अब आपके मन को इससे थकावट होने लगी है| पैसा - अगर आप अपनी आर्थिक मामलों में, अपने निवेश के स्रोत को बदलने की सोच रहे हैं तो उसके लिए समय सही नहीं है| व्यवसाय - ऑफिस में आज का माहौल थोड़ा सा चिंता वाला रहेगा| अगर आप अपने व्यवसाय में कामयाबी का उत्सव करना चाह रहे थे तो उसके लिए अभी आपको इंतजार करना होगा|

क्या करें : पुरानी सोच पुराने तरीके पुरानी योजनाओं को साथ में लेते हुए, उन्हीं के अनुभवों को आगे के नए निर्णयों के लिए इस्तेमाल कीजिए|
क्या ना करें : अपने प्यार या साथी से इतने भी प्रभावित ना हो जाइए कि आप अपना अस्तित्व ही को दे।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : मटियाला


मीन राशि : आपका आज का दिन हर तरह से चिंता मुक्त रहने का है| लव - आपका निजी जीवन और आपका पारिवारिक जीवन आपके अतीत की तुलना में आज ज्यादा खुशियों भरा है| पैसे - आर्थिक मामलों में कोई भी फैसले लेने के लिए अपने ही अनुभवों को इस्तेमाल कीजिए और उन्हीं से फायदा उठाइए| व्यवसाय - ऑफिस में माहौल ऐसा है कि आप अपनी बात को सही से समझा नहीं पा रहे या आप अपने सहकर्मियों को अधिकारियों को सही से समझ नहीं पा रहे| व्यापार में अपनी टीम के तर्क वितर्क को अच्छे से समझ कर ही निर्णय लें|

क्या करें : जो लोग आपके सामने बहुत अच्छी और मीठे बनते हैं तथा थोड़ी सी चापलूसी करते हैं, उनसे बचकर रहिए|
क्या ना करें : आप कुछ ऐसी संभावनाओं को फायदेमंद समझ रहे हैं जो बहुत ही छोटे समय के लिए तो ठीक है लेकिन लंबे समय में जाकर आपको नुकसान दे सकती हैं तो उन पर अपना ध्यान मत लगाइए|
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हल्का बैंगनी

No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...