Sunday, October 6, 2019

आज का राशिफल 7 अक्टूबर 2019



मेष राशि : आज आपका दिन बहुत सोच विचार करने का नहीं है। आप अपने कामों को करने के लिए अपने मन की, अपने बड़े बुजुर्गों का और शुभचिंतकों से सलाह पर भी काम कर सकते हैं। लव - व्यक्तिगत संबंध परिवार में क्लेश और मनमुटाव का कारण हो सकते हैं। अपने निजी जीवन में किसी गलतफहमी को ना आने दे| व्यवसाय - ऑफिस में आपके दायित्वों को बढ़ाया जायेगा, जिसके लिए आप मना कर देंगे। व्यवसाय में अगर कोई सौदा आज कर रहे हैं तो उसके लिए आपको थोड़ा सा इंतजार करना चाहिए| स्वास्थ्य - अगर घर में किसी का स्वास्थ्य खराब है तो आज उनकी सेहत में बहुत सुधार होगा।

क्या करें : आपने अपनी जिंदगी में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं, अपने काम में थोड़ी सी तेज़ी लाइये ताकि आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति समय पर कर सकें|
क्या ना करें : किसी भी काम को सोच विचार कर करना अच्छी बात है लेकिन उसके मनन चिंतन में ही इतना समय ना लगाये कि निर्णय का समय ही निकल जायें।
शुभ अंक : 6 शुभ रंग : नीला

वृषभ राशि : आज आपका दिन कुछ मिले जुले फल देने वाला है| लव - आज आप अतीत की पुरानी यादों में घिरे रहेंगे जिसकी वजह से आपका मन थोड़ा उदास रहेगा| व्यवसाय - ऑफिस में आपको उम्मीद थी आज आपको अपने काम का फल मिलेगा या कोई इनाम मिलेगा लेकिन उसके लिए अभी आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा| व्यापार आज आप जो सौदें करने वाले थे उसमें थोड़ा विलंब हो सकता है| स्वास्थ्य - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा कोई पुरानी बीमारी ठीक होती नजर आ रही है|

क्या करें : आपने जो मेहनत की है उसके फूल अब जल्दी ही खिलने वाले हैं, बस अपने मन को आशावादी बनाए रखें|
क्या ना करें : अपने काम में किसी तरह का रचनात्मक बदलाव ना करें|
शुभ अंक : 4 शुभ रंग : लाल


मिथुन राशि : कोई बोझ है आपके मन मस्तिष्क में जिसको आज आप बहुत ज्यादा ही महसूस करेंगे| लव - अगर आप अपने निजी जीवन में अतीत की यादों से चिपके रहेंगे तो भविष्य की ओर कभी नहीं बढ़ पाएंगे| अंत: इन यादों से खुदको आज़ाद करें। व्यापार -ऑफिस में आज आप ऑफिस की राजनीति का हिस्सा ना बने| व्यवसाय में कुछ ऐसे लोगों से आज आप मिल सकते हैं जो ऊपर से आपके शुभचिंतक और अंदर से आपको नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, थोड़ा ध्यान रखें| स्वास्थ्य - आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है|

क्या करें : कुछ भी करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर ही फैसले लीजिए|
क्या ना करें : बिना किसी आवश्यकता की अपनी प्रचुरता अपनी शान शौकत का दिखावा ना करें|
शुभ अंक : 5 शुभ रंग : लेमन|


कर्क राशि : आज आपका दिन बहुत ही सुस्ती भरा रहने वाला है| लव - अपने निजी जीवन में आपको कोई समझौते करने के लिए कहा जाएगा जिसके लिए आप बिल्कुल भी राजी नहीं होंगे| व्यवसाय - ऑफिस में आज आप किसी बात को लेकर अपना धीरज खो सकते हैं| व्यापार में आप बहुत जल्दबाजी करके कुछ फैसले लेना चाहते हैं, थोड़ा धैर्य रखते हुए आगे बढ़ेंगे तो सही रहेगा| स्वास्थ्य - हो सकता है कि किसी पुरानी बीमारी के लिए आप कोई नया डॉक्टर या कोई नया तरीका ढ़ूंढने की सोच रहे हैं लेकिन लाभ आपको वर्तमान डाक्टर और दवाई से ही होगा।

क्या करें : धैर्य रखते हुए शांति से अपने काम कीजिए बेसब्र होने से झगड़े करने से कोई काम नहीं बनेंगे|
क्या ना करें : अगर आप सोचते हैं कि आपके जीवन में मुख्य निर्णय लेने में कोई बाहरी व्यक्ति आपको सही मार्गदर्शन देगा या सही सहयोग करेगा तो आपकी सोच गलत है|
शुभ अंक : 4 शुभ रंग : सफेद


सिंह राशि : आज आप किसी पर भी इतना विश्वास नहीं करेंगे कि अपना काम उस पर पूरी तरह से छोड़ दें या उनके हिसाब से ही निर्णय ले| लव - अगर आपके पारिवारिक जीवन या निजी जीवन में किसी तरह का कोई दुख रहा है तो अभी उससे आपका आराम नहीं मिलेगा। व्यवसाय - ऑफिस में आज मित्रता पूर्ण व्यवहार से आप अपने सारे काम आराम से निकाल पाएंगे| आज आप बहुत आसानी से ही कोई नए सौदे कर पाएंगे| स्वास्थ्य - अपने स्वार्थ जीवन के आधार के लिए आपको ध्यान लगाना और योगा की तरफ जाना चाहिए।

क्या करें : कुछ बातें आपने अगर अपने मन में दबा रखी है तो अभी उसको अपने मन में ही रखें।
क्या ना करें : आज आप बड़बोले ना बने और बेकार का दिखावा ना करें|
शुभ अंक : 2 शुभ रंग : सी ग्रीन|


कन्या राशि : आज का आपका दिन अपने हिसाब से रहने का है। किसी के लिए, किसी के अनुसार अपने आपको मत बदलिए| लव - आपका पारिवारिक जीवन हंसी खुशी भरा रह सकता है। आज आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं| व्यापार - ऑफिस में आज का दिन बहुत आरामदायक रहेगा। किसी काम के लिए ना तो कोई दबाव होगाऔर ना ही कोई चिंता| व्यापार में आप आराम से तसल्ली से अपने काम निपटा पाएंगे और अपनी टीम के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे| स्वास्थ्य - अपने स्वास्थ्य की तुलना कुछ समय पहले से करेंगे तो आपको महसूस होगा कि स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आई है इसको संजीदगी से ले।

क्या करें : कैसी भी परिस्थितियां आए उनका सामना कीजिए उनसे हार मत मानो|
क्या ना करें : आप जिन योजनाओं के अनुसार अपने काम करते आए हैं उन्हें छोड़कर किसी नई योजना / परियोजना की तरफ ना जाए|
शुभ अंक : 3 शुभ रंग : गुलाबी


तुला राशि : आज आपका दिन फूलों की तरह खिला खिला रहने वाला है, जिस तरह से फूल उगाने के लिए बहुत मेहनत की जाती है और खिले हुए फूलों को देखकर मन प्रसन्न होता है इसी तरह से आज आप अपनी मेहनत का फल पाकर बहुत प्रसन्न होंगे| लव - आज आपका पारिवारिक जीवन बहुत खास रहेगा। आप अपने निजी जीवन में अपने साथी के साथ घूमने जा सकते हैं और आज आपके साथी आपको खास होने का एहसास कराएंगे| व्यवसाय - ऑफिस और व्यावसायिक मामलों में सुब्रत रहेंगे। आज आपका मन आराम की तरफ ही लगा रहेगा। स्वास्थ्य - स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने डॉक्टर के बताते हुए परहेज करते रहेंगे तो ठीक रहेंगे।|

क्या करें : बेशक आपका मन थोड़ा सा आराम की तरह है लेकिन जिंदगी में आने वाली संभावनाओं पर नजर बनाए रखें|
क्या ना करें : किसी की बातों में आकर नीम - हकीम के चक्कर में ना पड़े।
शुभ अंक : 2 शुभ रंग : आसमानी


वृश्चिक राशि : आज आपका दिन दूसरों को समझने और अपने आप बात को समझाते हुए आगे बढ़ने का है| लव - निजी जीवन में आज आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं छुट्टियां मनाने के लिए जा सकते हैं| व्यवसाय - ऑफिस में आज आपका सामना कुछ ऐसे लोगों से होगा जो ऊपर से आपके शुभचिंतक और अंदर से आप को नुकसान पहुंचाने वाले हैं| व्यवसाय में किसी नये इंसान के साथ सौदा करने से पहले अच्छे से उसके परख लें, वह इंसान दो चेहरे लिए हुए हैं| स्वास्थ्य -आज आप पूरी तरह से स्वस्थ रहेंगे|

क्या करें : अपने पिता या पिता तुल्य व्यक्ति की सलाह लेते हुए फैसले कीजिए|
क्या ना करें : किसी इंसान पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें वह आपको धोखा दे सकता है|
शुभ अंक : 3 शुभ रंग : जामुनी


धनु राशि : आज का आपका दिन अपनी चीजों को, अपने लोगों को, अपने विचारों को अपने पास संजोकर रखने का है| लव -आज परिवार और निजी जीवन में आपका विश्वास थोड़ा सा डगमगाया हुआ है| व्यवसाय - ऑफिस में आज अपने विचारों को रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ाने का है| व्यापार में आप कुछ नहीं तरीकों को सही से योजनाबद्ध करके आगे बढ़ेंगे जिनसे फायदा होगा| स्वास्थ्य -आप जिन जिन लोगों या जिन तरीको से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख रहे हैं आज आप अपने ही तरीकों से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे|

क्या करें : आज जिंदगी की बड़ी-बड़ी बातों को हंसी मजाक में टालना चाहेंगे जिन्हें संजीदगी से लेने की ज़रूरत है |
क्या ना करें : जो परिस्थितियां आपके नियंत्रण में नहीं हैं हम को नियंत्रित करने का प्रयास ना करें।
शुभ अंक : 1 शुभ रंग : सतरंगी|


मकर राशि : आज आपका दिन बहुत समझदारी भरा है, आप दो चेहरे वाले लोगों को आसानी से पहचान लेंगे और समझदारी से काम करेंगे| लव - आज आपके परिवारिक जीवन और निजी जिंदगी में परिस्थितियों के हिसाब से ना चलकर अपनी मर्जी से पैसे लेने चाहिए| व्यवसाय - ऑफिस में आज अपने उच्च अधिकारियों के सलाह लेकर ही काम करें| व्यापार में कुछ फैसले लेने से पहले आपको अपने गुरु या बड़ो से सलाह करनी चाहिए| स्वास्थ्य - अपने स्वास्थ्य के लिए आप कुछ नये तरीकों को आज खोजेंगे|

क्या करें : अतीत में यादों से अपने आप तो आजाद कीजिए|
क्या ना करें : ज़िंदगी को हंसी मज़ाक न समझे|
शुभ अंक : 10 शुभ रंग : सफेद


कुंभ राशि : आज का दिन आपके सपने पूरे करने वाला है| लव - परिवारिक के साथ दिन बहुत अच्छा रहेगा और निजी जिंदगी में आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे| व्यवसाय -ऑफिस में अपने सही काम करेंगे और आपके उच्च- अधिकारी आपसे बहुत खुश रहेंगे| व्यापार में लिए गए आपके फैसले से आपको फायदा होगा| स्वास्थ्य - अपने स्वास्थ्य अपने शरीर को समझते हुए, आप समझदारी से अपना ध्यान रखेंगे|

क्या करें : समझदार बने, लोगों को केवल अपनी आंखों से ही नहीं, अपने दिमाग से या अपने मन से पहचाने|
क्या ना करें : बिना किसी को पूरी तरह से जाने उसका विश्वास न करें।
शुभ अंक : 8 शुभ रंग :संतरी


मीन राशि : आज का आपके लिए नयी ऊर्जा से भरा हुआ होगा| लव - आपके परिवार और निजी जीवन में आप बिना किसी गलती के ही अपराधबोध के शिखर है। व्यवसाय -ऑफिस में आपको जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई होने में अभी समय लगेगा| व्यापार में अगर आपको कोई नुकसान हुआ है या कोई सौदा होते होते ही रह गया है तो उसको पूरा होने में अभी टाइम लगेगा| स्वास्थ्य - स्वास्थ्य के मामलों में अगर आपको नए तरीके या कोई नये डॉक्टर के पास जाने का सोच रखनी है तो वह व्यर्थ कोशिश है|

क्या करें : अपनी जिंदगी में आने वाले बदलावों को स्वीकार करेंगे, तो जिंदगी पर सकारात्मक असर देंगे|
क्या ना करो : आपने आपको पुरानी यादों में, पुरानी बातों में, पुराने कामों में फंसा कर अनावश्यक थकावट ना ले|
शुभ अंक : 12 शुभ रंग : सफेद

No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...