Tuesday, November 12, 2019

आज का राशिफल 13 नवंबर 2019




आज आप अपने अनुभव और समझदारी से दूसरे लोगों को निर्णय लेने में सहायता करेंगे| अगर आपके निजी जीवन में कोई है जिसे आप प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं तो अपने दिल की बातें उन्हें बताओ| पैसों के लेनदेन के मामले में आपने जो भी निवेश किए हैं अब उनसे लाभ आना शुरू होगा| कार्यस्थल में आप जिन परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं वहां से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे|

क्या करें : आज अपनी जीवनसाथी की सलाह आपको निर्णय लेने में मदद करेगी|
क्या ना करें : अगर आज आप कोई पार्टी करने के बारे में सोच रहे हैं तो ना करें|

आज आप कुछ ऐसी परियोजनाओं पर काम करेंगे जो लंबे समय तक चलेंगी| पारिवारिक / निजी मामले में अपने पिता या पिता तुल्य की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद होगा| पैसों के लेनदेन के मामले में आपको आपकी सोच से अधिक लाभ होगा| कार्यस्थल में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके हस्ताक्षर के बिना किसी दस्तावेज की कोई कीमत नहीं होगी|

क्या करें : आपके जीवन में होने वाले साकारात्मक परिवर्तनों को अपनाइए |
क्या ना करें : अगर आप परिवार के साथ किसी यात्रा में विशेषकर जल यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए समय सही नहीं है|


आज आप किसी समझदार इंसान से सलाह / मार्गदर्शन लेना चाहेंगे| आपको निजी जीवन या परिवार परिवार में किसी को जिंदगी में आने वाली परिस्थितियों का सामना करना सिखाएंगे| पैसों की लेनदेन के मामलों में आप कोई यात्रा करेंगे जिससे आपको धन लाभ होगा| कार्यस्थल में आपको पदोन्नति मिल सकती है, साथ ही आपकी आय में वृद्धि होगी|

क्या करें : परिवार में महिलाओं के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें|
क्या ना करें : जो काम प्यार से हो सकते हैं वहां गुस्से का प्रयोग ना करें|

आप जिस जगह पर काम कर रहे हैं, जहां पर पैसे निवेश कर रहे हैं, जिस शहर में रहते हैं वह एक सुरक्षित परिधि हैं आपके लिए। उससे बाहर निकलने की, उसे दूर जाने के बारे में ना सोचो| अगर पारिवारिक और निजी मामलों में कोई झगड़ा चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आएगा| पैसों की लेनदेन के बारे में आप इतनी ज्यादा उलझे रहेंगे कि आपको थकावट महसूस होने लगेगी| कार्यस्थल में यदि आपको सहकर्मी या उच्चाधिकारियों से कोई सुझाव मिलता है तो उस सुझाव पर अमल कीजिए|

क्या करें : अगर आपको लगता है कि लेन-देन के मामलों में आपको लाभ नहीं हो रहा है तो आप कुछ नये निवेशों पर भी ध्यान दे सकते हैं|
क्या ना करें : जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, नुकसान हो सकता है|


आज आपके जीवनसाथी के लिए प्यार, आदर, समानता और उनके साथ सामंजस्य बिठाने का दिन है| यदि कुछ बाहरी लोग आपके परिवार और निजी जीवन में दखल देने की कोशिश करेंगे या मनमुटाव कराने की कोशिश करेंगे तो उन्हें आप से हार माननी पड़ेगी| पैसों के लेनदेन के मामले प्यार से सुलझ जाएंगे, इसमें किसी तरह की बहस या लड़ाई-झगड़े करने की जरूरत नहीं है| अपने सहकर्मियों की सलाह मानने से आपको जल्दी परिणाम मिलेंगे|

क्या करें : आज ऐसी योजनाएं बनाएं, जो लंबे समय तक चलेगी | इन योजनाओं से ना केवल आपको लाभ होगा बल्कि आप कुछ यात्राएं विशेषकर जल यात्राएं भी करेंगे|
क्या ना करें : आज भावनाओं के आवेग में न बहे, सही और गलत की पहचान करें|

आज आपका दिन हर तरह से हंसी खुशियों से भरा पूरा रहेगा| आगर आप परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रहे थे तो आज आपको अपनी जीवनसंगिनी से अच्छी खबर मिलेगी| पैसों की लेनदेन और निवेश के मामले में आप जिन भी लोगों के साथ कर रहे हैं वे अच्छे सच्चे लोग हैं, जो पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं| उनके साथ निवेश करने से आपको अच्छे लाभ होंगे| कार्यस्थल में आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और आपको अपने सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा|

क्या करें : आपके अंदर जो सकारात्मक ऊर्जा है, उसका सही उपयोग अपनी अच्छी छवि बनाने के लिए कीजिए|
क्या ना करें : जिन योजनाओं पर आप काम कर रहे हैं उनको पूरा करने के लिए नए तरीके नहीं खोजें|


आज आपका जीवन में कुछ नये बदलाव लाने का दिन है| आपके परिवार में किसी की सगाई या शादी का समारोह हो सकता है| पैसों की लेनदेन के मामले में आप कुछ नये निवेशकों के साथ काम कर सकते हैं| कार्यस्थल में किसी ऐसी महिला अधिकारी को नाराज ना कर दीजिए जिन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आता है और जो बहुत अच्छे पद पर हैं|

क्या करें : महिलाओं के साथ अपने व्यवहार में सावधानी बरते।
क्या ना करें : अपनी कार्य क्षमता से अधिक कार्य ना करें वरना आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

आज आप प्यार और समझदारी से सबके साथ अच्छे से सामंजस्य बिठा लेंगे| पारिवारिक मामलों में हर तरह की परिस्थिति का सामना और हर तरह के लोगों को आप आसानी से अपनी बात समझा लेंगे| पैसों के मामले में आपने जो भी निवेश किए हैं वहां से अब आपका लाभ जल्दी ही आएगा| कार्यस्थल में किसी महिला उच्च अधिकारी की सलाह के अनुसार काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा|

क्या करे : अपने कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों सहकर्मियों और परिवार में परिवार जनों की सलाह अवश्य सुने| मानना या ना मानना आपकी इच्छा है लेकिन सुने जरूर|
क्या ना करें : अगर आप अभी कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं या किसी दूसरे शहर में जाने के लिए सोच रहे हैं तो समय सही नहीं हैं|

आज आप बिना बात की चिंता में डूबे रहेंगे, जिसकी वजह से आपको सिर में दर्द रहेगा| पारिवारिक और निजी जीवन में आपके व्यवहार को लेकर, आपकी आदतो को लेकर आपको फीडबैक दिया जाएगा। इन बातों को आप ध्यान से सुनिए और आपको लगता है कि किसी आदत या व्यवहार को बदलने की जरूरत है तो जरूर बदलिए| पैसों के लेनदेन और निवेश के मामले में आप अपने अनुभव से दूसरों को सलाह देंगे| कार्यस्थल के काम से आप यात्रा विशेषकर जल यात्रा कर सकते हैं|

क्या करें : अगर आप परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो उसके लिए अच्छा समय है|
क्या ना करें : किसी के मीठी मीठी बातों और सब्जबाग के सपनों में ना आए|

आज आपका दिन हर तरह से सफल रहेगा| पारिवारिक और निजी मामलों में किसी भी दस्तावेज को बिना पढ़े दस्तखत ना करें| पैसों की लेन-देन के मामलों में अगर आपको लग रहा है कि लाभ नहीं हो रहा तो आप कुछ नए निवेशकों के बारे में भी सोच सकते हैं| कार्यस्थल में आप कोई तकनीकी प्रशिक्षण हासिल करेंगे| जो भविष्य में आपके बहुत काम आएगी|

क्या करें : कोई भी जरूरी फैसले अपनी जीवनसंगिनी से सलाह करने के बाद ही लीजिए|
क्या ना करें : आज आपने पद का, अपनी पावर का दिखावा ना करें|

आज आपके सभी काम अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ेंगे| निजी जीवन में किसी को पसंद करते हैं तो परिवार से शादी के लिए बात कर सकते हैं| पैसों के लेनदेन के मामले में किसी महिला की सलाह लेने से आपको लाभ होगा| अपने कार्यस्थल में आप किसी नई परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं। अगर आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो उसके लिए समय अच्छा है। अगर आप नयी नौकरी ज्वाइन करना चाहते हैं तो भी समय बहुत शुभ है|

क्या करें : अपने जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं की सलाह को बहुत महत्व दें|
क्या ना करें : बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें|

आज आपको उच्च अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा और परिवार में भी पिता जी का पूरा सहयोग रहेगा| अगर परिवार में किसी की तबीयत खराब चल रही है तो आज उनकी तबीयत में स्थिरता आएगी| पैसों की लेनदेन के मामले में आपको सब के सहयोग के साथ बहुत लाभ मिलेगा| कार्यस्थल में आप किसी महिला के प्रभाव में इस तरह से आ सकते हैं कि उनकी भाषा ही बोले लगेंगे, थोड़ा ध्यान रखिए|

क्या करें : अच्छा काम करने के साथ-साथ अपनी सेहत का अच्छा ध्यान रखें|
क्या ना करें : आज किसी नए काम की, किसी नए सफर की शुरुआत ना करें|

No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...