Thursday, November 14, 2019

आज का राशिफल 15 नवंबर 2019





आज का दिन गहन मनन चिंतन करने के बाद कार्यों को अंजाम देने का है| आज आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ मौज मस्ती के लिए किसी साहसिक यात्रा पर जा सकते हैं| पैसों के लेन-देन या निवेश के लिए आप जिन भी लोगों से संपर्क में हैं, उन्हीं के साथ काम करना आपके लिए अच्छा है अभी कोई नए निवेश नहीं ढूंढिए| आप ऑफिस के काम से कोई समुद्री यात्रा कर सकते हैं| यह लंबी परियोजना है जिस पर आप काम करके सफलता प्राप्त करेंगे|

क्या करें : अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए सही गलत अच्छे बुरे का चुनाव करें|
क्या ना करें : कोई नई नौकरी या कोई नए निवेश अभी नहीं कीजिए


आज आप अपनी और अपने परिवार के लिए थोड़े रक्षात्मक हो सकते हैं। अब प्रकृति से जुड़े रहेंगे, अपने परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए ध्यान देंगे और आपके जीवन में आपके परिवार में हर तरह से प्रचुरता रहेगी| परिवार में माहौल बहुत हल्का होगा आप एक बौद्धिक इंसान की तरह अपने विचारों को कागज पर उतार सकते हैं किसी कविता या लेख के रूप में और आप जिज्ञासु रहेंगे हर बात को जानने के लिए| आपके जहां भी निवेश किए हुए हैं, वहां से अब आपको रिटर्न मिलने शुरू होंगे। अगर आपने पैसा किसी को उधार दे रखा है तो वहां से भी आपको पैसा वापस मिलना शुरू होगा| ऑफिस के काम से आप कोई छोटी यात्राएं कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा और आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति आसानी से कर लेंगे|

क्या करें : अगर आपकी इच्छा परिवार और अपनों के साथ समय बिताने की है तो बिताइए अगर आप कोई जश्न या समारोह करना चाहते हैं तो उसके लिए भी अच्छा समय है|
क्या ना करें : अपने मन में किसी भी तरह के नकारात्मक विचार ना लाएं|


आज आप जिंदगी में सही संतुलन बना कर नियमों का पालन करते हुए निर्णय लेंगे| पारिवारिक वातावरण बहुत अच्छा है। हर तरह से प्रचुरता, प्रगति है। अगर आप परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो उसके लिए समय सही है| धन के लेन-देन या निवेश में अगर आपके विचार आपके परिवार से या आपके सहकर्मियों से अलग हैं तो आप गलत सोच रहे हैं, उनसे सलाह करके ही पैसों को निवेश कीजिए| ऑफिस में आपका अच्छा नेतृत्व है और अच्छी स्थिरता है। आप से विचारों और निर्णयों की बहुत कीमत है।

क्या करें : आपको लोगों की मदद करनी चाहिए अगर आप अपने आय का कुछ हिस्सा किसी परोपकार के काम में लगाना चाहते हैं तो ऐसा कीजिए|
क्या ना करें : आप अपने पारिवारिक जीवन और व्यावसायिक जीवन को आपस में ना मिलाइए|


आप किसी बौद्धिक प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं और अपनी बुद्धि शीलता को दिखाते हुए बड़ी से बड़ी समस्याओं को आसानी से समाधान कर सकते हैं| पारिवारिक वातावरण बहुत अच्छा है, आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं| पैसों की निवेश में किसी भी इंसान से आकर्षित होकर या उसकी बातों में आकर पैसा ना लगाएं| ऑफिस के काम से आप अपने परिवार के साथ किसी दूसरे शहर या विदेश में भी जा सकते हैं|

क्या करें : अगर आपके मन में कुछ शंकाएं या कुछ बातें हैं तो उन्हें अपनों से साझा कीजिए|
क्या ना करें : आप को मिलने वाले लाभ को एक बार दोबारा गणना कीजिए जितना आपने सोचा है उतना लाभ नहीं होने वाला|


अगर किन्ही मुद्दों में आप जानते हैं कि आप सही हैं तो पूरे विश्वास से अडिग रहिए| परिवार में कुछ खुशियां पाने के लिए शायद आपको दूसरे रास्ते ढूंढने चाहिए अगर आप परिवार बढ़ाना चाह रहे हैं और उसमें आपको सफलता नहीं मिल रही तो आप डॉक्टर की सलाह से दूसरे तरीके भी अपना सकते हैं| पैसों के लेनदेन और निवेश को आप जितने ध्यान और मेहनत से करेंगे उसी के अनुसार आपको लाभ होगा| ऑफिस में अगर किसी बात को लेकर आशंकित हैं तो ईमानदारी से, सच्चाई से, साफ बात करके उसको सुलझाइए|

क्या करें : अपने ज्ञान के अनुभव के आधार पर ही भविष्य के फैसले कीजिए|
क्या ना करें : अगर किसी को, आप से मदद की उम्मीद है तो उसकी उम्मीद ना तोड़े|


आज आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा इसलिए पूरी ईमानदारी से मेहनत कीजिए किसी तरह की लापरवाही और कमचोरी ना कीजिए। अगर आप एक महिला है तो आप अपने परिवार का ध्यान बहुत अच्छे से रख रही हैं, उनका भरण-पोषण ही बहुत अच्छे से कर रही हैं। आपको प्रकृति से जुड़ कर रहना है और अगर आप परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं उसके लिए समय बहुत अच्छा है| पैसों का लेनदेन अपनी सुचारू रूप से चल रहा है लेकिन अपने सही खाते समयानुसार देखते रहिये ताकि किसी तरह की कोई गलती ना हो सके। आप जिस भी जगह पर अपना व्यापार या नौकरी करते हैं वह आपके लिए बहुत ही सुरक्षित परिधि है। वहां पर आप हर तरह से कामयाब और खुश हैं। उस परिधि को तोड़कर बाहर जाने के बारे में अभी मत सोचिए, अगर आप अभी अपनी नौकरी बदलने के लिए सोच रहे हैं या नौकरी के लिए जगह ही बदलने की सोच नहीं है तो उसके लिए समय सही नहीं है। अपने व्यापार का विस्तार करने के बारे में अगर आप सोच रहे हैं तो थोड़ा सा रूकिए|

क्या करें : भावनाओं में बहे बिना, तर्क के आधार पर फैसले लीजिए|
क्या ना करें : परिस्थितियों जैसी भी हो उनका सामना करें, हार ना माने।


आज आप स्वतंत्र रूप से पूरे विश्वास के साथ रचनात्मक निर्णय लेंगे| परिवार के लिए एक नई शुरुआत का दिन है। कुछ नए रिश्ते जुड़ने वाले हैं और अगर आप परिवार बढ़ाने का विचार कर रहे है तो आपको खुशखबरी मिलेगी| अपने धन संबंधी निवेश को सफल बनाने की जिम्मेदारी आपने अपने ऊपर ली है लेकिन इसके लिए अगर आप किसी से सलाह नहीं लेंगे तो यह आपके लिए एक बड़ी चिंता और बोझ बन जाएगा| ऑफिस में आप अपने उच्च अधिकारियों से सलाह करके उनके अनुभवों से मार्गदर्शन लेकर अपने काम सुचारू रूप से करेंगे|

क्या करें : अगर आपको जीवन में एक अच्छी शुरुआत करने का मौका मिलता है तो उसे अपनाएं|
क्या ना करें : जीवन में कैसी भी परिस्थितियां आए उनका सामना कीजिए उनसे हार ना माने|


आज आप सामाजिक लोगों से जुड़ने के साथ-साथ किसी ऐसी सभा का हिस्सा बनेंगे जो अध्यात्म से जुड़ी हुई है, वहां आपको कोई अच्छा पद मिलेगा और लोग आपका सम्मान करेंगे| पारिवारिक मामलों में आप आशावादी रहेंगे और शांति से हर परिस्थिति का सामना करेंगे| पैसों के लेनदेन के हिसाब में आप इतना उलझे रहते हैं कि अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखते। आपको आराम की जरूरत है। छुट्टियां लीजिए, आराम कीजिए और परिवार के साथ कहीं बाहर जाइए| ऑफिस में आपको पदोन्नति मिल सकती है आपके व्यापार में आपको आपकी सोच से कहीं ज्यादा लाभ होगा|

क्या करें : अगर आज आपको कुछ यात्राएं करनी पड़े या काम के लिए कोई जोखिम उठाना पड़े तो उठाइए|
क्या ना करें : पूरे परिवार के साथ अपने भाई बंधुओं सगे संबंधियों को छोड़कर जल यात्रा ना करें|

आज आप किसी ऐसे काम पर विचार विमर्श कर सकते हैं जो लंबा चलेगा और फायदेमंद होगा| आज आपके परिवार में एक नई तरह की सकारात्मक ऊर्जा है‌। परिवार में कोई नया मेहमान या कोई नन्हा मेहमान आ सकता है| पैसों की लेनदेन से आपको हर तरह से फायदा ही फायदा होगा जिससे आपके घर में और भी खुशहाली और प्रचुरता बढ़ेगी| ऑफिस में आप किसी बात से असंतुष्ट हो सकते हैं और अपने सहकर्मियों से अलग हो सकते हैं|

क्या करें : आपने अपनी मेहनत से जो कमाया है उस पर ध्यान दीजिए जो किसी दूसरे ने कमाया है या जो छूट गया वह आपका नहीं है| ऐसी ही सोच रखिए|
क्या ना करें : आज अपने विचार, अपनी सोच, अपना पैसा और अपने अनुभव अपने तक सीमित ना रखें|

आज आपको रिश्तो में, ऑफिस में, विचारों में और काम में हर तरह से संतुलन बनाने की जरूरत है| परिवार के साथ आपका समय अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार के साथ आप अपनी मां का भी बहुत ध्यान रखिए। उनके खाने-पीने पर ध्यान दीजिए और उन्हें पौष्टिक खाना खिलाइए| पैसों के लेनदेन में आपको बहुत मान सम्मान और सफलता मिलेगी| ऑफिस में आज आपका मन थोड़ा दुखी हो सकता है आपको किसी काम में नुकसान होगा या कोई सहकर्मी आपके साथ धोखा करेगा, सावधान रहें|

क्या करे : सपनों की दुनिया से बाहर आए, अपने मन में आते असंतुष्टि के भाव को दूर कीजिए|
क्या ना करें : हाथ में आने वाले किसी किसी अच्छी शुरुआत के मौके को ना गवाएं|


आज के दिन हर तरह से आपका नाम होगा। आपको एक नई पहचान मिलेगी और आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ेगा| पारिवारिक मामलों में आप बहुत सोच विचार करके ही फैसले लेंगे| पैसों के लेन-देन या निवेश में किसी की बातों में आकर पैसे नहीं लगाये| कोई आपको मीठी मीठी बातें करके या सपने दिखाकर ठगने की कोशिश करेगा| ओफिह में आप एक अच्छे शिष्य की तरह अपने उच्च अधिकारियों के अनुभव से सीखेंगे|

क्या करें : जो नकारात्मक अनुभव आपको तोड़ देते हैं, दुखी करते हैं उनको भूल जाएं|
क्या ना करें : किसी महत्त्वपूर्ण बातचीत में अनुपस्थित रहकर सच्चाई से मुंह ना मोड़ो|


पता नहीं क्यों आप अपने आप पर यह सोचकर दया करते हैं कि आपने अपने परिवार के लिए बहुत ही समझौते किए हैं और इस तरह से आप अपने व्यक्तित्व को बहुत कमजोर बनाते हैं। विचार कीजिए, अपनी पिछली गलतियों से सबक लेते हुए सोच समझकर जिंदगी के फैसले कीजिए| अब समय है अपने अंदर एक सकारात्मक बदलाव लाकर अपने पारिवारिक जीवन में एक नई शुरुआत करने का| अगर आप अपने पिता या पिता तुल्य किसी इंसान से सलाह लेकर काम करेंगे तो आपको पैसों के लेन-देन में बहुत लाभ होगा| ऑफिस के काम को लेकर आप इतनी चिंता में रहने लगे हैं कि धीरे-धीरे अवसाद का शिकार हो रहे है और आपके रातों की नींद भी खत्म हो गई है|

क्या करें : अगर आपके काम या, आपके व्यवहार का, आपको कोई नकारात्मक फीडबैक मिलता है तो उसको सकारात्मक तरीके से लीजिए और अपने अंदर अनुकूल परिवर्तन कीजिए|
क्या ना करें : जिस कामयाबी को मिलने में अभी समय है या जश्न ना मनाइए|

No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...