Friday, November 22, 2019

आज का राशिफल 23 नवंबर 2019







मार्च 21 - अप्रैल 20

आज आप अपने आपको शक्ति हीन महसूस करेंगे| निजी जीवन में आप दिन में ही सपनों में खोए रहेंगे जिसकी वजह से परिवार में आपको संतुष्टि का भाव आएगा| पैसों के मामले में आपने जो निवेश किए है वहां से आज लाभ होना शुरू होगा| कार्यस्थल में आज आप थोड़े से अंतर्मुखी रहेंगे|

क्या करें : थोड़ा सा अच्छा समय अपने दोस्तों के साथ बताइए|
क्या ना करें : भावनाओं में बहकर गलत फैसले ना लें|


अप्रैल 21 - मई 20

आज आप अपनी भावनाएं अपने साथी से सांझा करेंगे| परिवारी व निजी जीवन में पिता की सलाह पर अमल कीजिए| पैसों की लेनदेन अगर आप किसी दूसरे शहर या किसी दूसरे देश में निवेश करना चाहते हैं तो समय अच्छा है| कार्यस्थल में परियोजनाओं से आपको लाभ आने शुरू होंगे|

क्या करें : महिलाओं की सलाह पर ध्यान दें|
क्या ना करें : कुछ समस्याओं को प्यार से समझाएं हमेशा सख्ती ना अपनाएं|



मई 21 - जून 21

आज आप किसी प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं| परिवार में आपकी सलाह को अहमियत दी जाएगी| धन के निवेश संबंधी मामलों में दूसरों की सलाह अवश्य सुने नहीं तो आप पैसे बर्बाद कर देंगे| कार्यस्थल में आपके जल यात्रा में जाने के मौके मिलेंगे|

क्या करें : अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखते हुए, अनुभवों के आधार पर काम करने से आपको लाभ होगा|
क्या ना करें : अगर आप किसी नयी नौकरी, किसी दूसरे शहर और दूसरे देश में जाने के बारे में सोच रहे हैं तो समय सही नहीं है|



जून 22 - जुलाई 22

आज आपको परिवार में महिलाओं की सेहत और खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए| परिवार में मिलजुल कर रहे, अपने आपको अपने परिवार व अपने साथी से अलग-थलग ना करें| धन के मामलों में आज आपको निवेशकों से लाभ ही लाभ होगा| कार्यस्थल में आपकी पदोन्नति होगी और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा|

क्या करें : प्रेरित रहे और जीवन में नई योजना पर काम करने के लिए हमेशा तैयार रहिए|
क्या न करें : आज अपनी संपन्नता दिखाने के लिए किसी समारोह का आयोजन ना करें।



जुलाई 23 - अगस्त 23

आज आप अपनी भावनाओं तथा महत्त्वकांक्षाओ पर विजय प्राप्त करेंगे| अगर आप अपने परिवार व निजी जीवन में एक नई पहचान बनाने की कोशिश में लगे थे तो आज आपकी कोशिश सफल होगी| पैसों का बहुत समझदारी से निवेश करें, कोई आपको धोखा दे सकता है| कार्यस्थल में जिस परियोजना पर आप काम कर रहे थे आज उसमें सफलता मिलेगी|

क्या करें : अपने परिवार के साथ कहीं छुट्टियों पर जाना चाहिए|
क्या ना करें : अपनी सफलता का ढिंढोरा ना पीटे|



अगस्त 24 - सितंबर 23

आज आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा आपके परिवार या निजी जीवन में कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो दो चेहरे दिए हुए हैं| पैसे के लेनदेन में बड़ों की सलाह लेकर ही निवेश करने से आपको लाभ होगा| कार्यस्थल में आप नयी ऊर्जा के साथ नयी परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं, किसी नये शहर में जाकर काम शुरू कर सकते हैं या कोई नया काम की कर सकते हैं। जिसमें आपको लाभ होगा|

क्या करें : अगर आपको अपने परिवार के साथ किसी दूसरे शहर जाना हो या जल यात्रा करनी हो तो अच्छा समय है|
क्या ना करें : आज आप अपनी ज्ञान और शक्ति का प्रदर्शन ना करें और बड़ी बड़ी बाते न करें|


सितंबर ‌24 - अक्टूबर 23

आज आपको कुछ दान पुण्य करना चाहिए| आज आप ऐसा महसूस होगा जैसे परिवार या निजी जीवन में आपकी कोई कीमत ही नहीं है| पैसों के लेनदेन में आप कुछ ऐसे निवेशो पर दुखी हो सकते हैं जिसमें आपको नुकसान हुआ| कार्यस्थल में आप अपने लक्ष्य की तरफ धीरे-धीरे बढ़ेंगे|

क्या करें : अगर आपको अकेलापन महसूस हो रहा है तो ऐसे दोस्त के साथ समय बिताएं जो हमेशा आपको सहयोग करता है|
क्या ना करें : अगर शादी के लिए सोच रहे हैं तो आज फैसला ना करें|



अक्टूबर 24 - नवंबर 22

आज आपका दिन बहुत शुभ है आपको हर तरफ से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी| निजी जीवन में आप अपने जीवन साथी को चुनेंगे और आपकी शादी की बात आगे बढ़ेगी| पैसों के लेनदेन में किसी महिला से सलाह करके निवेश करने से आपको फायदा होगा| कार्यस्थल में अपने उच्चाधिकारियों के अनुभव के आधार पर योजनाएं बनाने से सफलता मिलेगी|

क्या करें : अगर आप कोई नई जॉब कोई नया प्रोजेक्ट करना चाहते हैं या किसी नई जगह पैसा निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए अच्छा समय है|
क्या ना करें : जहां आपको लगता है थोड़ा सा सख्त होने की जरूरत है, वहां प्यार से काम ना ले|


नवंबर 23 - दिसंबर 21:

आज आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे| पारिवारिक मामलों के लिए दिन अच्छा है आप अपने निजी जीवन में कुछ नए फैसले लेंगे, जिससे आपकी साथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा| पैसों के लेनदेन और निवेश को लेकर आप जल्दबाजी में रहेंगे| कार्यस्थल पर आप किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा मत कीजिए अपनी समझ को भी शामिल रखिए|

क्या करें : अपनी चीजों को, अपने रिश्तो को, अपने पैसों को संजोकर रखें|
क्या ना करें : आज आपको बच्चों के लिए कोई खास आयोजन नहीं करना है|



दिसंबर 22 - जनवरी 20

आज आप थोड़े दुखी हो सकते हैं कोई आपके विश्वास को तोड़ सकता है और आपकी तबीयत भी खराब रह सकती है| पारिवारिक / निजी जीवन के लिए दिन अच्छा है। अगर आप परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है| पैसों के लेन-देन में अगर कोई आपको धोखे से हराने की सोच रहा था तो आपसे मुंह की खाएगा| कार्यस्थल में आप अच्छा काम करेंगे। अगर आपको कोई यात्राएं भी करनी पड़े तो आप सफल रहेंगे|

क्या करें : अपने मन के भावों को अपने जीवन साथी के साथ साझा करें|
क्या ना करें : अगर आपकी बातों से किसी का मन दुखता है तो शब्दों का चयन सोच समझकर कीजिए|



जनवरी 21 - फरवरी 18

आज आप थोड़ी जल्दबाजी में रहेंगे। परिवारिक मामलों और निजी जीवन में आप बड़ों की बात मानकर फैसले लेंगे| पैसों के लेनदेन में किसी नये निवेश से आपको लाभ होगा| कार्यस्थल में आपको आपकी मेहनत के अनुसार ही फल मिलेगा|

क्या करें : अगर आप मानसिक और शारीरिक थकावट महसूस कर रहे हैं तो आराम कीजिए|
क्या ना करें : अगर आप परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी उसके लिए समय सही नहीं है|


फ़रवरी 19 - मार्च 20

आज आप कुछ उपलब्धियां हासिल करेंगे। परिवार में एक नई शुरुआत हो सकती हैं आप अपने निजी जीवन में अगर किसी को पसंद करते हैं तो विवाह के लिए अपने परिवार से बात कर सकते हैं और अगर आप शादीशुदा हैं परिवार बढ़ाना चाहते हैं तो उसके लिए भी अच्छा समय है| पैसों के लेन-देन में जितने जागरूक होकर निवेश करेंगे उतना ही आपको फायदा होगा| कार्यस्थल में किसी तकनीकी प्रशिक्षण का हिस्सा बनेंगे।

क्या करें : अपने ज्ञान से, अपने स्वभाव से, अपनों के साथ से हर तरह की परिस्थिति और हर तरह के लोगों पर विजय प्राप्त करें|
क्या न करें : अगर पैसों के मामलों में कुछ परिवर्तन करने की सोच रहे हैं तो अभी समय सही नहीं है|

No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...