Tuesday, November 26, 2019

आज का राशिफल 27 नवंबर 2019






मार्च 21 - अप्रैल 20


आज आपको अपने मन की आवाज अवश्य सुननी चाहिए| स्वास्थ्य : अगर आप खाने पीने की पुरानी आदतों को नहीं छोड़ेंगे तो आगे जाकर आपको स्वास्थ्य का नुकसान होगा| धन :कुछ पुराने नुकसान की भरपाई करेंगे। कार्यस्थल / व्यापार : असल में आप कुछ ऐसी परियोजनाओं पर काम करके सफलता प्राप्त करेंगे जो आपकी कार्यशैली को परिपूर्ण करेगी| व्यापार में आप जिन समझौतो की तरफ धीरे-धीरे बढ़ रहे थे अब उनको आप जल्दी करेंगे और यह भविष्य के लिए एक अच्छा निर्णय होगा| पारिवारिक /निजी जीवन : आज आपको परिवार के काम हो जिम्मेदारियां बोझ लगेंगे| आपके निजी जीवन में आपकी आपके जीवन साथी से मुलाकात हो सकती है| लक : आज आपका लक आपको विशेष शुभ योग प्रदान करेगा| हमारी सलाह : आपको हमारी सलाह यह है कि आप अपनी सफलता को अपने दिमाग में सोचिए और उसको महसूस कीजिए| आपकी सकारात्मक सोच आपको हर तरह की परिस्थितियों में मजबूत रखेगी और आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी|



अप्रैल 21 - मई 20


आज आप अपने अनुभव के आधार पर ही भविष्य के लिए निर्णय लेंगे| स्वास्थ्य : आज आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होगी। आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा| धन : पैसों से जुड़े कुछ पुराने निवेशों से आपको नुकसान होने की संभावना है| कार्यस्थल / व्यापार : कार्यस्थल में किसी नयी परियोजना पर काम की शुरुआत ना करें| व्यापार में अगर आप विदेश में अपने काम को फैलाना चाहते हैं तो उसके लिए अच्छा समय है| पारिवारिक /निजी जीवन : पारिवारिक जीवन में किसी नए रिश्ते की शुरुआत ना करें| निजी जीवन में आप जैसे हैं वैसे ही रहें, किसी के लिए भी खुद को बदलने की जरूरत नहीं है| लक : आज आप अपनी किस्मत पर पूरी तरह से भरोसा कर सकते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए है कि जो पुराने रिश्ते आपकी जिंदगी से जा चुके हैं और अब आपके मन में एक दुख भरी याद की तरह है उन्हें अपने दिल से निकाल कर उस रिश्ते को अपनी जिंदगी से डिलीट कीजिए और भविष्य की ओर बढिए|



मई 21 - जून 21


आज आपको रचनात्मक तरीकों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए|स्वास्थ्य : अगर पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य खराब चल रहा था तो आज आप पूरी तरह से स्वस्थ होंगे| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश में आप आसानी से ही लाभ कमा लेंगे| कार्यस्थल / व्यापार : कार्यस्थल में आपकी परियोजनाएं जल्दी ही अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ेगी| व्यापार में आपको अपने किए गए समझौतों से बहुत बड़े लाभ होने की उम्मीद है| पारिवारिक / निजी जीवन : पारिवारिक मामलों में परिस्थितियों का सामना करने के लिए आप कुछ नई योजनाएं नए तरीके अपनाएंगे| जीवन में अगर आपको कुछ दबाव महसूस हो रहा था तो आज आपको राहत मिलेगी| लक : आज आपकी किस्मत आपका ज्यादा साथ नहीं देगी| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि जो रिश्ते / लोग आपके साथ नहीं हैं ,आपके जीवन से जा चुके हैं। अब उन्हें अपनी यादों से भी आजाद कीजिए|



जून 22 - जुलाई 22


आज आप अपने विचार अपने अनुभव दूसरों के साथ साझा करेंगे| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में आप अपने अनुसार ही अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएंगे| धन : पैसों की लेन-देन और निवेश से जुड़े मामलों में किसी पर भी पूरी तरह से विश्वास ना करें| कार्यस्थल / व्यवसाय : कार्यस्थल में आप अपने सहकर्मी और उच्च अधिकारियों के साथ अच्छा सामंजस्य मिटायेंगे| व्यापार में आप समय को अनुसार निर्णय लेंगे| पारिवारिक / निजी जीवन : आज परिवार किसी बात को लेकर आप पर दबाव बना सकता है| निजी जीवन में अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो उनसे अपने दिल की बात साझा कर सकते हैं| लक : आज आपकी किस्मत आपकी मदद नहीं करेंगी| हमारी सलाह : आपके अंदर जो संवेदनशीलता है उसको समझिए और उसको इज्जत दीजिए यह आपको आध्यात्मिक शक्तियों से मिला हुआ उपहार है|



जुलाई 23 - अगस्त 23


आज आपका दिन अच्छा रहेगा| आप अपनी ज्ञान और अनुभव से कामयाबी हासिल करेंगे| स्वास्थ्य : आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने वाला है| धन : पैसों की लेन-देन और निवेश में अगर कुछ नुकसान हुए थे तो आप उनकी भरपाई करने के लिए नए निवेश करेंगे| कार्यस्थल / व्यवसाय : कार्यस्थल में आप अपने अनुभव / अपने विचार अपने सहकर्मियों और उच्च - अधिकारियों के साथ साझा करेंगे| अपने व्यवसाय में कुछ ऐसे समझौते करेंगे जो आपकी सफलता को पूर्ण बनाएंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : : परिवार के विचार / परिवार के निर्णय आपको एक जंजीर की तरह महसूस होंगे| आपके निजी जीवन में एक नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती हैं| लक : आज आपका लक कुछ परिस्थितियों में आपके साथ रहेगा| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि पुरानी दुख भरी यादों को अपने मन और मस्तिष्क से साफ करें और उनसे अपना रिश्ता खत्म करें|



अगस्त 24 - सितंबर 23


आज अपने गुरु की सलाह मानकर काम करना कि अच्छा रहेगा| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य को लेकर स्थिति बिगड़ सकती है और काफी चिंताजनक परिस्थितिया हो सकती हैं| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश को लेकर आप थोड़ा जोखिम उठाएंगे लेकिन वह आपके लिए लाभदायक होगा| कार्यस्थल / व्यापार : कार्यस्थल में आप किसी की सलाह ना मानकर केवल अपने मन के विचारों के आधार पर ही निर्णय लेंगे| व्यापार में किए गए समझौतों से आपको नुकसान होगा और आपका मन दुखी होगा| पारिवारिक / निजी जीवन : आज परिवार के बीच आप अपने आप को तन्हा और अधूरा महसूस कर सकते हैं| निजी जीवन में एक नई सोच एक नई दृष्टिकोण का अपनाएंगे| लक : आज आप लक के भरोसे ना रहे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि जो भी आप महसूस कर रहे हैं, उसको ध्यान से समझने की कोशिश कीजिए। यह आपके ईष्ट के द्वारा भेजे गए संदेश हो सकते हैं|



सितंबर ‌24 - अक्टूबर 23


आज आप किसी भी तरह की गलतफहमी / भ्रम में नहीं आएंगे| स्वास्थ्य : आपके स्वास्थ्य में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और इससे आपका निश्चय बहुत प्रबल होगा। अपने स्वास्थ्य की तरफ आपकी जागरूकता बढ़ेगी| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के लिए आप ठंडे दिमाग से सोच कर ही निर्णय लेंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में अपनी परियोजनाओं की जटिलताओं को समझते हुए आप अपनी टीम के साथ सलाह करने के बाद ही कदम उठाएंगे| व्यापार में आपने जिन समझौतो मैं निवेश किया है वहां आपको लोगों से सहायता नहीं मिलेगी और आप अकेले और दुखी मन से काम करेंगे| परिवार / निजी जीवन : परिवार जनों को लेकर आपके मन में जो गलतफहमी है अब वह दूर होंगी| निजी जीवन में जीवन साथी के साथ आपका समय अच्छा रहेगा | लक : आज आपका लक आपको कहीं भी फंसने नहीं देगा और आपका कोई काम रुकने नहीं देगा| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अगर कहीं आपको लगे कि किस्मत के सभी दरवाजे आपके लिए बंद हो गए हैं तो अपनी इच्छा को एक पर्ची पर लिखकर प्रभु के चरणों में रख दें और प्रभु से मदद मांगी|



अक्टूबर 24 - नवंबर 22


आधा फसाना कुछ ऐसे लोगों के साथ होगा जो आपके साथ राजनीति खेलना या चाले चलने की कोशिश करेंगे| स्वास्थ्य : कुछ पुरानी बीमारियां दुबारा से आपको परेशान कर सकती है। धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के लिए आप कुछ नये निवेशों में पैसा लगाकर लाभ कमाएंगे। कार्यस्थल / व्यापार : कार्यस्थल में किसी नई परियोजना की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेना आज समझदारी वाली बात नहीं होगी| व्यापार में आज कुछ फायदे होंगे जिससे आपके पुराने नुकसान की भरपाई होगी| पारिवारिक / निजी जीवन : आज छोटी-छोटी बातों पर आप परिवार से नाराज हो सकते हैं| निजी जीवन में जीवन साथी के साथ कोई बड़ा झगड़ा हो सकता है| लक : आज आपका लक आपके साथ हैं। कामों को थोड़ा रचनात्मक तरीके से देखने या करने की कोशिश करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी| हमारी सलाह : अपने मन की आंखों से जो आप देखते हैं, उन पर भरोसा कीजिए आपकी मन की आंखें आपका अवचेतन मन है जो आपकी मदद कर रहा है और आपको सिखा रहा है और आपके नुकसान की आपके दुखों की सीलिंग कर रहा है|



नवंबर 23 - दिसंबर 21


आज आपके जीवन में नैतिक मूल्यों का बहुत महत्व होगा| स्वास्थ्य : आज आपका स्वास्थ्य खराब रहेगा। आपको डॉक्टर के पास अवश्य ही जाना चाहिए| धन : पैसों के लेन-देन को लेकर जो भी निवेश किए हैं वहां से आपको अच्छा लाभ होगा अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो वह भी वापस आएगा| कार्यस्थल / व्यवसाय: कार्यस्थल में आपको अपने उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार काम करने होंगे| व्यापार में आप किसी नए समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे जो भविष्य के लिए अच्छे होंगे| पारिवारिक / निजी जीवन : पारिवारिक जीवन में आज रिश्तो को अच्छा और सुदृढ़ बनाने की संभावनाएं होंगी| निजी जीवन में आप परिस्थितियों के अनुसार काम करेंगी| लक : आज आपका लक बहुत सुस्ती की मूड में है तो उसके भरोसा ना रहे। हमारी सलाह : आपकी लिए हमारी सलाह यही है कि प्यार पाने के लिए और प्यार देने के लिए अपने दिल को खुला रखें|



दिसंबर 22 - जनवरी 20


आज आप परिस्थितियों और मुश्किलों से निकलने के लिए नई नई योजनाएं बनाएंगे| स्वास्थ्य : पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा| धन : प्रकृति या महिला से से जुड़ी निवेशकों में निवेश करके आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा| कार्यस्थान / व्यवसाय : कार्यस्थल में आज आपका मन बहुत दुखी रहेगा। किसी बात को लेकर झगड़ा भी हो सकता है| आज कोई नए समझौते ना करें। आप के लिए नुकसानदेह रहेंगे| पारिवारिक / निजी जीवन : परिवार में किसी की तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है उनको हॉस्पिटल जाने की नौबत भी आ सकती है| निजी जीवन में अपने परिवार को बढ़ाने कोशिश ना करें| लक : जहां आप तो सबसे ज्यादा जरूरत होगी आपका लक आपको वही धोखा देगा| हमारी सलाह : आपने हमारी सलाह यही है कि अपने आसपास एक सुरक्षित घेरा बनाए जो आपको नकारात्मक ऊर्जा से बचा कर रखें और इसके लिए आप क्रिस्टल का इस्तेमाल जरूर करें|



जनवरी 21 - फरवरी 18


आज आपका दिन कई मामलों में सफल रहेगा| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य को लेकर जो भी परेशानियां थी वह दूर होंगी। आप एक साकारात्मक ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे | धन : पैसों के लेन-देन और निवेश को लेकर आपके ऊपर जो दबाव थे वह अब कुछ कम होंगे| कार्यस्थल / व्यापार : कार्यस्थल में पदोन्नति और आय में वृद्धि के लिए अब आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा| व्यापार में आपको कोई नुकसान हो सकता है| पारिवारिक / निजी जीवन : आज आप अपने परिवार पर पूरी तरह से विश्वास नहीं करेंगे| निजी जीवन में आप आज कुछ झूठे लोगों से मिल सकते हैं| लक : आज आपका लक बहुत ज्यादा आपका साथ नहीं देगा| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह है यही है कि अपनी संवेदनशीलता को पहचाने और उसकी इज्जत करें यह आपको कुदरत की तरफ से उपहार में मिला है|



फ़रवरी 19 - मार्च 20

आज आप अपने जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों में होने वाली देरी को खत्म करेंगे| स्वास्थ्य : अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप अपने जीवन शैली अपनाएंगे जो लंबे समय तक आपको स्वस्थ रखेगी| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश का पूरा नियंत्रण आपके हाथ में होगा| कार्यस्थान / व्यवसाय : कार्यस्थल में आज आपका मन शांत नहीं रहेगा। कुछ परेशानी और उथल-पुथल आपके दिमाग में भी रहेगी| व्यवसायिक मामलों में आज आप थोड़े से आलसी होंगे और काम से ज्यादा आराम की तरफ आपका ध्यान रहेगा| पारिवारिक / निजी जीवन : परिवार के साथ आप कुछ उनकी बात मान कर और थोड़ी अपनी बात मना कर हंसी खुशी से रहेंगे| निजी जीवन में अगर आप परिवार बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे तो आज आपको अच्छी खबर मिलेगी| लक : लक को लेकर आज आप ज्यादा उम्मीद नहीं रखेंगे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए ब्रह्मांड की सकारात्मक ऊर्जा का इस्तेमाल करें|

No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...