Monday, November 4, 2019

आज का राशिफल 5 नवंबर 2019




आज आपके लिए अपनी पुरानी योजनाओं का नई योजनाओं से, अपने पुराने ऑफिस का नए ऑफिस से आपस में तुलना करके फैसले लेने का है| आपके पारिवारिक जीवन में, आपके निजी जीवन में कुछ अच्छे सुखद बदलाव होने वाले हैं| अगर आप पैसों के लिए कोई नई योजनाएं या कोई नई डील करने का सोच रहे हैं तो उसके लिए यह समय ठीक नहीं है| अगर आप अपने अतीत से अपने पुराने ऑफिस से, पुराने सहकर्मियों से जुड़े रहेंगे तो तरक्की के लिए आगे नहीं बढ़ पाएंगे। नया ऑफिस, नई नौकरी, नए सहकर्मियों को कभी नहीं अपना पाएंगे|


क्या करें : अपनी खासियत को पहचानिए और उसे बढ़ायें|
क्या ना करें : जो आपके साथ नहीं है आपकी जिंदगी में नहीं है वह आपके लिए नहीं है, अपनी जिंदगी से जाने दीजिए और आगे बढ़े|
शुभ अंक : 10
शुभ रंग : सफेद।


आज आपके लिए अपनी मन की आवाज को सुनकर फैसले लेने का है| आपके पारिवारिक जीवन और निजी जीवन में एक नई स्फूर्ति और एक नया उत्साह लेकर आएगा| पैसों के लिए आपने जो भी निवेश किए हैं , जो भी काम किए हैं अब आपको उसका अच्छा फल मिलेगा| आप काम में कोई नई शुरुआत कोई नई नौकरी कोई नया प्रोजेक्ट कोई नई डील करेंगे।|

क्या करें :
आपको किसी के भी अच्छे बुरे अनुभव के हिसाब से काम नहीं करना है|
क्या ना करें : कुछ लोग आपका गलत मार्गदर्शन करेंगे तो उनसे बचकर अपनी बुद्धि का प्रयोग करते हुए काम करे|
शुभ अंक : 13
शुभ रंग : नीला।



आज का दिन आपके लिए मिलाजुला सा रहेगा| आपको अपने पारिवारिक जीवन और निजी जीवन में किसी के भी हिसाब से, किसी के भी लिए बदलने की जरूरत नहीं है। आप जैसे हैं बस वैसे ही रहिए| पैसे और लेन-देन के मामलों में आपको शामिल होना चाहिए और अपनी राय देनी चाहिए| आपकी कार्यस्थल / व्यवसाय में आप जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं उसमें थोड़ी सी दिक्कत आ सकती हैं। आपके सहकर्मी आपको सहयोग नहीं करेगी और उनसे काम लेने में भी आपको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है|

क्या करें : अगर आप किसी नई योजना पर या नये लोगों के साथ काम करने का सोच रहे हैं तो उसके लिए यह समय कुछ ठीक नहीं है|
क्या ना करें : आपके अपने जिनसे आपका संपर्क कम है या टूट गया है, उन्हें दुबारा संपर्क कीजिए और अन्हें अपनी जिंदगी से ना जाने दें।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : संतरी|



आज का दिन आपके लिए पूरी तरह से संभावनाओं भरा होगा| आपकी पारिवारिक जीवन / निजी जीवन में इतनी परिपक्वता आ चुकी है कि अब कोई भी बाहर के लोग इसमें किसी तरह की दखलंदाजी नहीं कर सकते| अगर आप अपने परिवार का विस्तार करने के बारे में सोच रहे हैं तो समय बिल्कुल ठीक है| अपनी जिंदगी के अनुभवों से आपने अपने रिश्तो को पूर्ण कर लिया है| आपके बड़ों का आशीर्वाद भी पूरी तरह से आपके साथ हैं| पैसों के मामले में कुछ नया करने का समय है। नई संभावनाओं, नई योजनाओं पर काम करने की जरूरत है| अपने कार्यस्थल या व्यवसाय में आप कोई ऐसा काम करने का जोखिम उठाएंगे जिसे सभी असंभव कह रहे हैं और आप उसमें पूरी तरह से सफल होंगे|

क्या करें : अगर कुछ नहीं योजनाओं पर विचार करने के लिए आपको लगता है कि आपको एकांत में बैठकर समय बिताने की जरूरत है तो बिल्कुल ऐसा हुआ कीजिए|
क्या ना करें : अपने बड़ों - बुजुर्गों की सलाह लेना मत छोड़िए। ऐसा मत सोचिए कि उनके विचारों की योजनाएं पुरानी है उनकी पुरानी योजनाओं से ही आपको भविष्य के लिए कुछ नया मिलेगा|
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : हल्का नीला|



आज आपके लिए नई उमंगों और ऊर्जा से भरा हुआ होगा। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, कोई नया काम कर सकते हैं, नए शहर जा के बस सकते हैं या हो सकता है कि एक नया रिश्ता आपकी जिंदगी में आए| परिवार और निजी जिंदगी में लड़ाई झगड़ा ना करते हुए प्यार से अपने रिश्तो को निभाए| पैसै और धन के मामले में आपको गलत लोगों के साथ अपनी नैतिकता छोड़कर ही काम करना होगा और अपना पैसा निकलवाना होगा| कार्यस्थल में पूरी तरह से अपना नियंत्रण बना कर रखेंगे और पूरे मान सम्मान के साथ अपना काम करते जाएंगे|

क्या करें : अभी आपको कुछ नई योजना या नए नियम नहीं लाने हैं जो चल रहा है जैसा चल रहा है उसको वैसे ही चलाइए|
क्या ना करें : पुराने अनुभवों और पुराने फैसलों को ना छोड़े वही आपको आगे का मार्गदर्शन देंगे|
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल |



आज अपनी रफ्तार पर थोड़ी सा लगाम लगाते हुए चलना है| आप अपने पारिवारिक जीवन / निजी जीवन में कुछ नए फैसले कुछ नए दृष्टिकोण अपनाते हुए आगे बढ़ने वाले हैं| धन और पैसे के लेनदेन में सब की सलाह सुनने के बावजूद आपको अपने मन में विचार करते हुए आखिरी फैसला अपने मन से ही करना है| आप अपने व्यवसाय में अपने कार्यस्थल में जिस प्रोजेक्ट काम कर रहे थे अब आपको उससे लाभ मिलेगा|

क्या करें : किसी के दबाव में आकर ऐसे फैसले ना करें, जिसके लिए आपको मन नहीं मानता|
क्या ना करें : पार्टी करने के लिए, उत्सव मनाने के लिए थोड़ा सा इंतजार करें , पहले सारे परिणाम आने दीजिए|
शुभ अंक : 12
शुभ रंग : हल्का बैंगनी|



आज आपको किसी बात की जल्दी है कि आप बहुत सारी बातों को ज़रूरी कामों को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिसकी वजह से आप कहीं बुरा फंस सकते हैं| अपने परिवार के साथ / अपने साथी के साथ कहीं यात्रा पर जाएंगे| अपने पैसों को अलग-अलग जगहों पर निवेश करने की बजाय किसी ऐसी जगह पर निवेश कीजिए जहां से आपको अच्छा फायदा मिले। अपने व्यवसाय में कोई ऐसा समझौता कर सकते हैं जिसकी वजह से आप अपने आपको बंधा हुआ महसूस करेंगे या आप अपने ऑफिस में किसी ऐसी जगह पर जॉइनिंग कर सकते हैं जहां पर आप अपने आप को मजबूर महसूस करेंगे|

क्या करें : सोचिए और ध्यान लगाइए कि आपके अतीत में ऐसा क्या है जिसकी वजह से आप उन बेड़ियों को भी नहीं तोड़ पा रहे हैं जिनकी वजह से आप परेशान हैं|
क्या ना करें : ज्यादा समझदारी ना दिखाइए अगर कोई आपसे सलाह / मदद नहीं मांगा तो आगे बढ़ कर उसको सलाह नहीं दीजिए यह आपके लिए उल्टा पड़ जाएगा|
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गोल्डन|


आज का दिन आपके लिए चिंता मुक्त रहने का है। अगर कोई परेशानी चलती रही है तो वह भी खत्म हो जाएगी| आपके परिवार या निजी जीवन में या सामाजिक जीवन में कुछ ऐसे लोग आपको मिलने वाले हैं जो ऊपर से कुछ और हैं और अंदर से कुछ और ही है तो थोड़ा सा संभल कर रहिए| अगर आप पैसों के मामले में पुरानी नीतियों को तोड़कर कुछ नए कायदे कानून बनाकर काम करने वाले हैं तो उसके लिए यह सप्ताह बिल्कुल भी ठीक नहीं है| अपने ऑफिस में अपने व्यवसाय में अपने मन की आवाज को सुनकर अगर आप फैसले लेंगे तो आपको बहुत कामयाबी मिलेगी|

क्या करे : एकांत में बैठकर सोचिए, कागज पर लिखकर योजनाएं बनायें और फिर उन पर अमल कीजिए|
क्या ना करें : किसी की भी बातों में आकर बिना सच्चाई जाने अपना गुस्सा / अपना बिद्रोह मत दिखाइए, यह आपने बहुत ही नुकसानदेह हो सकता है|
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : हल्का हरा |


आज आपको अपने जीवन की सभी कड़ियों को जोड़ते हुए सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ना है| पता नहीं क्यों आपके मन में अपने परिवार और साथी को लेकर एक उदासी आ गया है, आप अपनी उलझनों से ध्यान हटाकर देखो आपका परिवार, आपका साथी आपसे बहुत प्यार करते हैं| पैसों के मामले में आप नई फुर्ती और नई योजनाओं पर काम करके सफलता पाएंगे| अपनी कार्यस्थल / व्यवसाय में आपने कुछ प्रोजेक्ट और डील दूसरे लोगों पर पूरी तरह से छोड़ दिया है ऐसा करने से आपको नुकसान होगा|

क्या करें : जिंदगी में आप अपने चारों तरफ देखिए कितनी हंसी खुशी और प्यार है अपने दिल और दिमाग को खोलिए और ज़िंदगी के रंगों को महसूस कीजिए|
क्या ना करें : किसी की भी बातों में आकर बिना सोचे समझे अपने मन में गुस्सा, नफरत, बिद्रोहो मत लाइए|
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : ग्रे।


आज आपको अपने काम और तरीकों में थोड़ी सी तेजी लानी है ताकि आपके काम समय पर पूरे हो सकें| आपके विचार अपने परिवार से कुछ अलग है, निजी जीवन में भी आपकी अपने साथी से कुछ अनबन हो सकती है और आप उनसे दूर जाने के बारे में भी सोच सकते है| पैसों के मामले में आपका ध्यान अभी आपके पुराने लेन देन में ही लगा हुआ है, आप वहां से ध्यान हटाइए और नए निवेश की तरफ ध्यान दीजिए| ओफिस में आपका नाम और मान बढ़ेगा और आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं।

क्या करें : अब इंतजार का समय खत्म है, अब आपको काम करना।
क्या ना करें : आज अपने आपको दूसरों से खास या बड़ा मत समझिए।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लाल


आज आपके लिए कुछ नये शुभ मौके लेकर आएगा, यह मौके धन के मामले में भी हो सकते हैं और आपके कार्य के लिए भी हो सकते हैं| इस सप्ताह आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और अपने दिल की बातें उनके साथ बाटेंगे| निजी जीवन में अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे और हो सकता है कि आप लोग कहीं घूमने जाए| पैसों के मामले में आप सावधान रहेंगे और गलत लोगों की बातों में आने से बचेंगे| ऑफिस में अगर आप किसी के दबाव में चल रहे थे तो वह दबाव दूर होगा और आप बहुत ही राहत महसूस करेंगे|

क्या करें : आप जैसे हैं बस वैसे ही रहे। किसी के लिए, किसी के दबाव में आकर अपने को नहीं बदलिए|
क्या ना करें : अपने मन से सुस्ती को हटाइए और एक्टिव मोड में आइए|
शुभ अंक : 12
शुभ रंग : सिल्वर।


आज आप अपनी पुरानी यादों, पुराने दुखो, पुरानी चोटों से उबर कर आगे की तरफ बढ़ेंगे अपने परिवार और निजी जीवन के फैसले लेने के लिए आप दूसरों की बातें ना सुनकर अपने मन से विचार विमर्श करने ही फैसले लेंगे| पैसों के लेन-देन के मामलों में आपका काम बहुत ही अच्छे से, प्यार से, पारदर्शिता से चलेगा| जिन भी लोगों के साथ आप निवेश करेंगे वह आपके साथ बिल्कुल साफ बात करेंगे कुछ भी छुपा कर नहीं रखेंगे। आपके ऑफिस का माहौल बहुत ही आरामदायक और हंसी मजाक वाला रहेगा और आपके सारे काम आसानी से खेल खेल में हो जाएंगे|

क्या करें : कर्म कीजिए अगर आप सोचेंगे की आराम से बैठने पर ही आपको आपके काम मेहनत किए बिना ही कोई फल मिलेगा तो यह आपकी गलतफहमी है|
क्या ना करें : पिता या पिता तुल्य या अपने उच्च अधिकारियों की अवहेलना ना करें, उनकी सलाह पर ध्यान देकर नहीं चलेंगे तो आपको नुकसान होगा|
शुभ अंक : 20,
शुभ रंग : काला

No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...