Wednesday, January 8, 2020

आज का टैरो राशिफल 09 जनवरी 2020





21 अप्रैल - 20 मई

आज आप मेडिटेशन और योगा को अपने जीवन का हिस्सा बना सकते हैं| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक है लेकिन आप बिना बात के ही कुछ चिंता में डूबे रह सकते हैं| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामले में आप कुछ नए लोगों के साथ सौदे कर सकते हैं| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आप किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं और आपको अपने उच्चाधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा| व्यवसाय में आपने कुछ ऐसी परियोजना पर काम शुरू किए थे जिनमें लोगों का अंदेशा था कि आपको सफलता मिलेगी लेकिन उन परियोजनाओं से आपको सफलता मिलनी शुरू होगी| पारिवारिक एवं निजी जीवन : यदि परिवार में कोई काम चल रहा था तो वह बहुत ही धीमी गति से आगे बढ़ेगा| निजी जीवन में आप अतीत की कुछ यादों में ही उलझे रह सकते हैं| भाग्य : आज भाग्य के सहारे आप कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि किताबों से जुड़ी और उनको अपने जीवन का हिस्सा बनायें|




21 मई - 21 जून

आज आप अपने जीवन में अच्छा संतुलन बनाए रखेंगे| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है कोई परेशानी नहीं है| धन : पैसों के लेन-देन निवेश के मामले में पिता या पिता समान व्यक्ति की सलाह आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगी| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आप अपने सहकर्मियों की मदद से मुश्किल परिस्थितियों का सामना भी आसानी से करेंगे| व्यवसाय में आपको प्रकृति की किसी मार या आग से नुकसान हो सकता है| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में आपको सबसे प्यार और सहयोग मिलेगा और आपकी बातों से सब लोग बहुत खुश रहेंगे| निजी जीवन में आप जहां जिसके भी साथ हैं वही आपके लिए अच्छा है अपने निजी जीवन में कोई बदलाव करने कोशिश न करें। किसी दूसरे से प्रभावित न हो| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि आप के आध्यात्मिक गुरु और इष्ट देव हर तरह की परिस्थितियों में आपके साथ हैं वह आप पर अपनी नजर बनाए हुए हैं और आपका मार्गदर्शन कर रहे हैं|




21 मई - 20 जून

आज आप अपने सपने पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर सकते हैं| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य को लेकर आप सचेत रहेंगे और अपने खान-पान और जीवनशैली में कुछ जरूरी बदलाव करेंगे| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश से मिलने वाले लाभों में अभी कुछ समय लगेगा| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में जिस परियोजनाओं पर आप काम कर रहे हैं उससे आपके मान सम्मान में कुछ वृद्धि होने की संभावना है| व्यवसाय में कुछ पुरानी नुकसान की वजह से आपका मन दुखी रह सकता है| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के साथ थोड़े से शांति पूर्ण वातावरण बनाकर रखें और झगड़ा करने से बचें| निजी जीवन में यदि कुछ गलतफहमियां थीं तो वे दूर होंगी| भाग्य : भाग्य के सहारे आप कुछ नए फैसले लेने के बारे में सोच सकते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि जिन सवालों के जवाब आप ढूंढ नहीं पा रहे हैं अपने आध्यात्मिक रिश्ते में ढूंढ़े|




21 जून - 22 जुलाई

आज आप अपने पैसे या ओहदे का कुछ दिखावा कर सकते हैं| स्वास्थ्य : यदि स्वास्थ्य के मामलों में आप अपनी डॉक्टर की सलाह नहीं लेंगे तो आपकी जीवनशैली का बदलाव समय की बर्बादी है| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के मामलों में अपने अनुभवों के आधार पर निर्णय लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा|| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में यदि आप बिना समझ बूझ के और बिना पूरी जानकारी हासिल किए कोई काम अपने हाथ में लेंगे तो आपके लिए मुश्किल होगा| व्यवसाय में आपको अपनी कुछ पुरानी परियोजनाओं में अचानक से लाभ होंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : यदि परिवार में कोई परेशानी चल रही है तो वह धीरे-धीरे ही दूर होगी| निजी जीवन में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए आप जो भी फैसले लेंगे वे भविष्य के लिए अच्छे साबित होंगे| भाग्य : भाग्य के सहारे आज किसी को पैसे की मदद ना करें वर्ना पैसा फंस सकता है| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपना सच बताने के लिए अच्छे शब्दों का इस्तेमाल करें जिससे दूसरे का दिल ना दुखे|




23 जुलाई - 22 अगस्त

आज आप अपने आप को कुछ शर्तों में बंधा हुआ महसूस कर सकते हैं| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक है, आपको यदि कोई परेशानी होती है तो उसके लिए तरल दवाई का उपयोग करना चाहिए| धन : पैसों की लेन-देन और निवेश के मामलों में नए तरीकों से कोई निर्णय ना लें| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आज आप मुश्किल परिस्थितियों का सामना आसानी से कर लेंगे| व्यवसायिक मामलों में पिता और पिता समान व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के साथ माहौल हंसी खुशी का होगा सब परस्पर प्रेम बढ़ेगा| निजी जीवन में आज आप अपने साथी के साथ सक्रिय भागीदार बनेंगे और अच्छा समय बिताएंगे| भाग्य : भाग्य के सहारे आज आप थोड़ी सी चिंता में रह सकते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि यदि आपके मन में कुछ नकारात्मक विचार आए हैं तो उन्हें अपने मन से साफ करें और अपने मन को सकारात्मकता के लिए तैयार करें|




23 अगस्त - 22 सितंबर

आज आप अपने आपको काम के बोझ में थका हुआ महसूस कर सकते हैं| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य में अपने खाने पीने पर नियंत्रण रखते हुए जो जीवन शैली आप अपनाएंगे उससे आपको लाभ होंगे| धन : पैसों के लेन-देन और मामलों से संबंधित कोई यात्रा ना करें| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में भाग्य चक्र आपकी ओर ही घूम रहा है बस अपने काम में लापरवाही ना बरतें| व्यवसाय में आपको आपकी सोच से अधिक लाभ होने की संभावना है| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में किसी से इतनी भी प्रभावित ना हो कि उसी की तरह व्यवहार करने लगे| निजी जीवन में अपने जीवन साथी की बातों को सकारात्मक रूप से लें| छोटी-छोटी बातों में अपना दिल दुखी ना करें| भाग्य : भाग्य के सहारे आज परिस्थितियों और लोगों को अपने नियंत्रण में करने की कोशिश ना करें| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि यदि कुछ परिस्थितियों में आप परेशान हैं तो अपनी कुलदेवी से प्रार्थना करें और उनसे मदद मांगे|




23 सितंबर - 22 अक्टूबर

आज आप दूसरों को अपने नियंत्रण में रख पाएंगे| स्वास्थ्य : आज स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं है केवल आपको कुछ भ्रम हो सकता है| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में आज आपको लाभ मिलेंगे और आपको पूर्णता का अहसास होगा| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में सोच विचार कर समझदारी से आप जो भी निर्णय लेंगे उनसे आपको भविष्य में अच्छे लाभ होंगे| व्यवसाय में अपनी परियोजनाओं से आपको पहले के मुकाबले अच्छे लाभ होंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : यदि परिवार के साथ कुछ अनबन थी तो उन बातों को अब छोड़कर भविष्य के लिए आपस में अच्छे संबंध बनाएं| निजी जीवन में आप का संबंध आपके जीवन साथी के साथ बहुत अच्छा रहेगा| भाग्य : भाग्य के सहारे आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावनाएं हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपनी संवेदनशीलता की इज्जत करें यह प्रकृति से मिला उपहार है|




23 अक्टूबर - 21 नवंबर

आज किसी प्रतियोगिता में आपको हार मिलने की आशंका है| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिए आप जो जीवनशैली, खानपान और डॉक्टर की दवाई से आपको कोई आराम नहीं मिल रहा है तो आप उपचार की नई तरीके के बारे में सोच सकते हैं| आयुर्वेद का सहारा भी ले सकते हैं| धन : पैसों की लेनदेन और निवेश के मामलों में आज आपके मन में अस्थिरता का भाव आ सकता है| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में अपने उच्च अधिकारी के अनुभव और उसकी सलाह मानकर आप जो निर्णय लेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा और आपके उच्च अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे| व्यवसाय में किसी महिला की सलाह से आपको सफलता दिलाने में लाभदायक रहेगी| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में आपस में सलाह करके जो भी निर्णय लिए जाएंगे वह भविष्य के लिए अच्छा फल देंगे| निजी जीवन में आपके रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी| भाग्य : भाग्य के सहारे आज दूसरों के मामले में यदि आप दखल देगी तो आपको नुकसान होगा| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि जो आइडिया आपको आते हैं उन पर ध्यान दीजिए, यह परमात्मा के द्वारा आपकी प्रार्थना के जवाब और मार्गदर्शन भी हो सकते हैं|




22 नवंबर - 21 दिसंबर

आज आप अपनी सीमा से बाहर जाकर कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है कोई परेशानी नहीं है, आप चाहे तो किसी समारोह में शामिल भी हो सकते हैं| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के मामलों में आज आपको नुकसान होने का अंदेशा है थोड़ा ध्यान रखें| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में बहुत जल्दबाजी में रहेंगे जिससे नुकसान होगा, अतः ध्यान रखें| व्यवसाय में कुछ ऐसे लोग आपको मिल सकते हैं जो ऊपर से कुछ और है और अंदर से कुछ तो सतर्क रहें| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। आपस में हंसी मजाक चलता रहेगा| निजी जीवन में जीवन साथी के साथ कोई मनमुटाव या झगड़ा हो सकता है| भाग्य : भाग्य के सहारे कुछ काम अटके रह सकते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने निजी रिश्तो में खुशियां दोबारा बनाए रखने के लिए सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग करें|




22 दिसंबर - 19 जनवरी

यदि आप किसी जल यात्रा की योजना बनायेंगे तो लाभ होगा| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक नहीं है आपको किसी पहाड़ी यात्रा की योजना नहीं बनानी चाहिए| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के मामलों में दूसरों की सलाह सुने बिना ही जो भी निर्णय लेंगे उनसे आपको नुकसान होने के अंदेशे हैं| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : आज आपको कार्यस्थल में धन संबंधी कुछ नुकसान हो सकते हैं| व्यवसाय भी यदि कुछ चिंताएं चल रही थी जिनकी वजह से आपको रातों को नींद नहीं आती थी तो अब वे चिंताएं दूर होंगी| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के साथ किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं, जिनसे रिश्तो में स्थिरता बनी रहेगी| निजी जीवन में आप अपनी पुरानी यादों और दुखों से उभर कर नये सफर के लिए अपने आपको तैयार करेंगे| भाग्य : आज आपका भाग्य आपको जीवन में स्थिरता का हौसला देगा| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपनी परेशानियां, अपनी इच्छाएं एक कागज में लिखकर किसी बक्से में रखें और अपने परमात्मा से मदद मांगी और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें|




20 जनवरी - 18 फरवरी

आज आप परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेंगे और जीवन में अच्छी गति बनाए रखेंने| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है कोई परेशानी नहीं है,कुछ चिंता करने की जरूरत भी नहीं है| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के मामलों में नए लोगों से कोई सौदा ना करें| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आप जिस परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं उनसे लाभ आने शुरू होंगे| व्यावसायिक मामलों में दूसरों की राय सुने बिना केवल मन की आवाज सुनकर ही आप जो निर्णय लेंगे वह आपको अच्छे फल देंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के साथ रिश्ता अच्छा चलेगा और आप समय की गति के साथ आगे बढ़ते जाएंगे| निजी जीवन में यदि कुछ मनमुटाव और लड़ाई चल रही है तब भी अपने साथी को अपने जीवन से जाने न दें| भाग्य : भाग्य के सहारे आप अपने दिमाग को ठंडा रखने की कोशिश कर सकते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि परिस्थितियों के अनुसार जानवरों की प्रकृति पहचानते हुए उनसे मार्गदर्शन लेकर व्यवहार करें और परेशानियां आने से पहले ही समर्थक रहे।




19 फरवरी - 20 मार्च

आपको कुछ अच्छे लाभ होने की संभावना है| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है स्थिरता बनी हुई है आप डॉक्टर की सलाह को मानते हुए जो भी जीवनशैली अपना रहे हैं जो खान-पान अपना रहे हैं। जो दवाई ले रहे हैं, उनसे आपको लाभ मिल रहे हैं| धन : पैसों की लेन-देन और निवेश के मामलों में आज लंबे वक्त की योजनाएं ना बनाएं| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में अचानक से आपके मन में अस्थिरता के भाव आएंगे, जिनकी वजह से आप अपने काम पर पूरी तरह से ध्यान नहीं दे पाएंगे| यदि आज व्यवसायिक मामलों में कोई आपसे पैसे की मदद मांगे तो उसकी मदद अवश्य करें| पारिवारिक एवं निजी जीवन : यदि परिवार में कोई आपको धोखा देने की कोशिश करेगा तो आप उसको पहचान लेंगे और वह शर्मिंदा रहेगा| निजी जीवन में अपनी जीवनसंगिनी के मन को ना दुखाएं| भाग्य : भाग्य के सहारे कुछ बड़े फैसले ना करें| हमारी सलाह : आपके मन में जो विचार आ रही है उन पर ध्यान दीजिए परमात्मा के भेजे हुए मैसेज भी हो सकते हैं|

No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...