Thursday, January 2, 2020

आज का टैरो राशिफल 01 जनवरी 2020




21 अप्रैल - 20 मई

आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए आप जो निर्णय लोगे वो सही होंगे। स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के हिसाब से दिन सही नहीं है। आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना‌ पड़ सकता हैं। धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के मामलों में आप कुछ नई योजनाओं पर काम करने के बारे में न सोचे। कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में यदि अपने काम को लेकर कोई गलतफहमी या भ्रम थे तो दूर होंगे। व्यवसाय में आज आप विदेश में अपना काम बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाना एक अच्छा निर्णय होगा। निजी जीवन में आपके मन में अकेलेपन का विचार आयेगा। भाग्य : भाग्य के सहारे आपके दुख दूर नहीं होंगे। हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि प्राकृति से जुड़े।




21 मई - 21 जून


आज आपका दिन अच्छा रहेगा और आप अपनी खुशियां सबके साथ बांटेंगे। स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक है। जितना आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे उतना ही अच्छा होगा। धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के मामलों में केवल अपने मन की बात न सुनकर दूसरों की सलाह भी अवश्य सुनें। कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में भावनाओं में बहकर किए गये निर्णय नुकसानदायक होंगे। व्यवसाय में आप पूरी तरह से सक्रिय रहेंगे जो आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगा। पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। निजी जीवन में आज आप हर तरह से खुशहाल होंगे। भाग्य : भाग्य के भरोसे न तो कोई यात्रा करें और नाही कोई निर्णय लें। हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपनी कुलदेवी पर भरोसा रखें और अपने दिल की बात उनसे कहें।




21 मई - 20 जून

आज आपको कुछ नुकसान होने का अंदेशा है। स्वास्थ्य : स्वास्थ्य को लेकर मन में उदासी रहेगी। धन : पैसों के लेन-देन में आज किसी तरह का निवेश न करें वर्ना नुकसान होगा। कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आप जरूरी योजनाओं में पूरी तरह से तंत्रपर रहेंगे। व्यवसाय में किसी समारोह का आयोजन न करें। पारिवारिक एवं निजी जीवन : यदि परिवार में किसी के साथ कोई झगड़ा चल रहा है तो उसमें हार होने की आशंका है। निजी जीवन में आज रिश्तों में कुछ कमियां रहेगी। भाग्य : भाग्य के सहारे किसी ने काम की शुरुआत न करें। हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि यदि किसी लत में आपका मन बंधा है तो उस आदत /लत को छोड़े।




21 जून- 22 जुलाई

आज आपका दिन ठीक ठाक ही रहेगा। स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन भ्रमित रहेगा। आप सबको सही दिखायेंगे पर अंदर ही अंदर कुछ दिक्कत रहेगी। अतः: डाक्टर से जांच कराए। धन : पैसों के लेन-देन और निवेश से आज आपको नुकसान होगा। कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में किसी नए काम की‌ शुरुआत न करें। व्यवसाय में भावनाओं को नियंत्रित करके अपने ज्ञान और अनुभव के आधार पर लिए गए निर्णय आपके लिए लाभदायक होंगे। पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में यदि कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो आज उसे मुंह की खानी पड़ेगी। निजी जीवन में यदि कुछ खुशियों के फ़ूल खिलने वाले थे तो अब उसमें समय लगेगा। भाग्य : भाग्य के सहारे आज किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अतीत से जुड़ी यादों को अपने मन से साफ करें।



23 जुलाई - 22 अगस्त

आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं होगा। स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से समय ठीक है। धन : पैसों के लेन-देन और निवेश में नुकसान होगा। कार्यस्थल पर व्यवसाय : कार्यस्थल में आपको आपकी मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलेगा। व्यवसाय में आज अंधविश्वास करके किसी कागज़ पर हस्ताक्षर न करें। पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के साथ समय अच्छा रहेगा। निजी जीवन में साथी के साथ रिश्तों में मजबूती रहेगी। भाग्य : भाग्य के सहारे बैठे रहने से कोई काम नहीं बनेगा। हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अतीत की यादों सेज्ञखुद को आज़ाद करें।




23 अगस्त - 22 सितंबर

आज आप एक साथ दो या दो से अधिक कामों को अच्छे से संभाल लेंगे| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सही नहीं है आप अपनी सेहत के साथ जानकर खिलवाड़ कर रहे हैं| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के मामलों में अपने दिल की आवाज ना सुन कर केवल दूसरों की सलाह के अनुसार निर्णय लेना आप के लिए नुकसानदायक होगा| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में रचनात्मक तरीकों से लिए गए निर्णय आपको नई सफलताएं प्रदान करेंगे| व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत और परियोजनाओं से अच्छे फल मिलने शुरू होंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में अपनी माता जी की सलाह मानकर निर्णय लेना अच्छा होगा| निजी जीवन में पिता की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी| भाग्य : भाग्य के सहारे आज कुछ नुकसान का दुख मनाते रह जाएंगे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपनी भावनात्मक संवेदनशीलता को पहचाने और उसकी कद्र कीजिए|




23 सितंबर - 22 अक्टूबर

आज चेतन मन से लिए गए निर्णय अच्छे होंगे| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है यदि कुछ परेशानी थी तो वह भी जल्दी ही ठीक होगी| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामले में आज आपको बहुत सफल होंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय कार्यस्थल में कुछ लोग आपके साथ धोखा कर सकते हैं, जिससे आपका मन दुखी होगा और आपकी नौकरी जाने की नौबत भी आ सकती है| व्यवसाय में आप बड़ी-बड़ी परेशानियों का बिना किसी झगड़े में पढ़े आसानी से हल निकाल लेंगे | पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में कुछ सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है , भाग्य का पहिया आप की तरफ ही घूम रहा है| निजी जीवन में केवल अपने मन की आवाज ना सुन कर दूसरों की सलाह सुनना आपके लिए अच्छा रहेगा| भाग्य : भाग्य के सहारे आज किसी यात्रा की योजना न बनाये| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि प्रकृति से जुड़े ताजे फल और ताजी सब्जियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करें|




23 अक्टूबर - 21 नवंबर

आज आपका दिन अच्छा रहेगा आपको कुछ सच्चे लोग मिलेंगे जो पारदर्शिता बनाते हुए रिश्ते निभायेंगे| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक-ठाक है बस आराम करो और अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखो| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के मामलों में आपको हर तरफ से लाभ ही लाभ होंगे| अगर कहीं लोन के लिए अर्जी लगाई है तो आज लोन की मिल सकता है| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में अपनी सीमा से बाहर निकल कर कोई काम करने की कोशिश ना करें| व्यवसाय में आज समय के विरुद्ध जाकर कोई निर्णय लेने की कोशिश ना करें| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के साथ जल यात्रा की योजना न बनाएं| निजी जीवन में आज आपको बहुत थकावट महसूस होगी और आप आराम करना चाहेंगे| भाग्य : भाग्य के सहारे आपका मान-सम्मान खतरे में पड़ सकता है| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने मन की आवाज को सुने ये आपके परमात्मा के द्वारा भेजे गए संदेश हो सकते है|




22 नवंबर - 21 दिसंबर

आज आप अपने जीवन में अच्छा संतुलन दिखाएंगे| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिए दिन अच्छा है यदि के परेशानी थी पूरी तरह से ठीक होगी| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के मामले में आज आपको नुकसान होने की संभावनाएं हैं| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में जबतक कोई परियोजना आपको पूरी तरह से समझ ना आए तब तक उसपर काम शुरु ना करें| व्यवसायिक मामलों में आज आप पूरी तरह से चिंता मुक्त रहेंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : यदि परिवार का कोई सदस्य आपसे पैसे की मदद मांगे तो उसकी मदद अवश्य करें| निजी जीवन में एक नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है| भाग्य : भाग्य के सहारे आज आपको आपकी मेहनत का उचित फल मिलेगा| हमारी सलाह : आज आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने चारों तरफ सकारात्मक ऊर्जा को महसूस करना आपके लिए अच्छा विकल्प है|




22 दिसंबर - 19 जनवरी

आज अपने दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल ना करें| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है लेकिन अपने डॉक्टर से किए गए करार को ना तोड़े| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामले आराम से निपट जाएंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में किसी महिला के साथ किया गया बुरा व्यवहार आपके लिए नुकसानदायक रहेगा| व्यवसाय में किसी समारोह की तैयारी ना करें जबतक सफलता की जानकारी आपके पास न आ जाये| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने ना जाए| निजी जीवन में यदि किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने के बारे में सोच रहे हैं तो उसके लिए समय सही नहीं है| भाग्य : भाग्य के सहारे आज आप अतीत की यादों से बाहर निकलने में असफल रहेंगे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपनी ईस्ट से हर परिस्थिति में मदद मांगे|




20 जनवरी - 18 फरवरी

यदि किसी फैसले का इंतजार है तो फैसला आपके खिलाफ होगा| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य सही है लेकिन आपको धैर्य पूर्वक अपनी दवाई और जीवन शैली का निर्वाह करना होगा ताकि आप पूरी तरह से स्वस्थ रहें| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामले में आपका किसी के साथ झगड़ा होने की संभावना है| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आपको हर तरह से मानसिक शांति मिलेगी| व्यवसाय में पुरानी परियोजनाओं की असफलताओं का असर आपकी वर्तमान परियोजना पर भी पड़ेगा| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में आपके साथ किसी तरह का अन्याय या बुरा व्यवहार को सकता है| निजी जीवन में आजा बिना सोचे समझे ही कुछ निर्णय लेंगे जो रिश्ते के लिए नुकसानदेह रहेंगे| भाग्य : भाग्य के सहारे बिना सोचे समझे किए गए निर्णय कुछ नुकसानदेह हो सकते हैं| हमारी सलाह: आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने माता-पिता के साथ अच्छा समय बताएं और अपने मन की बातें उनके साथ साझा करें|



19 फरवरी - 20 मार्च

आज आपकी कुछ चिंताएं खत्म होंगी| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है यदि कोई परेशानी थी तो एकदम ठीक होगी| धन : पैसे के लेन-देन के मामलों में विदेश में किए गए निवेश से आपको भविष्य में लाभ होगा| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आपका मन कुछ उदास और दुखी रह सकता है| व्यवसाय में आपकी काम धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के प्रति अपने ऊपर की जिम्मेदारियां इतनी न लें कि आपको बोझ लगने लगे| निजी जीवन में जीवन संगिनी की बात नहीं मानना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है| भाग्य : भाग्य के सहारे आज आपके काम बीच में ही अटक सकते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने कामों को पूरा करने के लिए सकारात्मक शक्ति का सहारा नहीं|

No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...