Monday, September 30, 2019

आज का राशिफल दिनांक 30/9/ 2019



मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अपने अंदर कुछ बदलाव लाने का है, आप जिन परेशानियों से घिरे हैं , अब समय है कि आप इन परेशानियों से बाहर निकले, लेकिन आप अपनी भावनाओं में इतना बह रहे हैं कि दुखों में फंसते जा रहे हैं| क्या करें : आप जानते हैं करने के लिए बहुत कुछ है लेकिन धीरे-धीरे शुरुआत कीजिए एक एक कदम आगे बढ़ाये तभी मंजिल तक पहुंच पाएंगे | क्या ना करें : अपने विचारों में इतनी व्यस्त और आक्रामक ना हो जाए कि आपको जिंदगी जो दे रही है उसको अनदेखा कर दे।


वृषभ राशि : एक समय था जब आपका मन में दुख ही दूख था। लेकिन अब आपका दृष्टिकोण बदला है, आपने जिंदगी सच्चाई को स्वीकार किया है । अब आप अपनी तकलीफों से उबर गए हैं, अब यह समय है जब आप दूसरों को स्वस्थ होने में मदद कर सकते हैं| क्या करें : दुखों को अपने मन में इकट्ठा न होने दें। अपनों से बांट कर उसे खत्म कीजिए।
क्या ना करें : अपने विचारों में हमेशा खोये रहने के बजाय उन्हें नये रंग दीजिए और उन पर काम कीजिए।


मिथुन राशि : आज आपका मन थोड़ा सा उदास है कुछ दुख देने वाली बातें हैं जिनको आप इतना सोच रहे हैं हैं कि बस वही बात आप के दिमाग में घूम रही है| क्या करे : अपने उदास मन से ध्यान हटाकर, अपने चारों तरफ दुनिया में जो खुशी है उसको महसूस कीजिए और खुश रहने की कोशिश कीजिए| क्या ना करें : अगर आपको किसी की बातें बहुत अच्छी लग रही हैं आपको लगता है कि बस वही आपके बारे में सोचते है तो थोड़ा सावधान रहिए आगे जाकर आपको निराशा हाथ लग सकती है|


कर्क राशि : आज का आपका दिन बहुत समझदारीभरा रहेगा। अपनी समझदारी से आप उन लोगों का असली चेहरा देखेंगे जो खुद को आपका सबसे अच्छा मित्र या शुभचिंतक बताते है | क्या करें : व्यर्थ के झगड़ों में ना पड़े आप अपने काम प्यार और भाईचारे से निकाल सकते हैं। क्या ना करें : जिंदगी की सच्चाई को अपनाइए, लेकिन यह ना सोचे कि जिंदगी खत्म हो गई|


सिंह राशि : बहुत हो गया अपने लक्ष्य की तरफ धीरे-धीरे कछुए की चाल से आगे बढ़ना, अब समय है कि आप अपने काम को थोड़ी तीव्रता से कीजिए और अपने लक्ष्य को जल्दी से जल्दी प्राप्ति कीजिए| क्या करें : जिंदगी में आने वाली कठिनाइयों और परेशानियों से बिना घबराए उनका सामना करते हुए आगे बढ़े| क्या ना करें : आपने बहुत सामंजस्य बिठाया है जिंदगी में हर तरह के लोगों के साथ अब दूसरों को कोशिश करने दीजिए आपके साथ सामंजस्य बिठाने की।


कन्या राशि : आज का आपका दिन एक नई शुरुआत करने का है| यह शुरुआत आपके निजी जीवन में, आपके बिजनेस में या आपके उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कहीं भी हो सकती है।
क्या करें : आप अभी तक अपनी जिंदगी में जो भी बोझ लेकर चल रहे थे चाहे वह कार्यस्थल पर था या आपके मन का अब उससे छुटकारा पाइए| क्या ना करें : सबके साथ मित्रता का व्यवहार रखना अच्छी बात है लेकिन यह इतना भी नहीं होना चाहिए कि आप उनकी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखल देने लगे|


तुला राशि : आज का दिन, अपने आप को माहौल के अनुसार ढालने का है| क्या करें : अगर आप बिना काम किए ही फल की इंतजार में बैठे रहेंगे तो आप को कुछ नहीं मिलेगा अंत: मेहनत कीजिए| क्या ना करें : धैर्य रखना अच्छी बात है लेकिन इतने धैर्यवान मत बनिए कि लोग आपके साथ गलत करते रहे और आप उनको माफ करते रहे।


वृश्चिक राशि : आज का दिन आप अपनी ही परेशानियों में रहेंगे| कुछ भ्रम, कुछ गलतफहमियां जो आपके मन में हैं उनसे निकलने के लिए आजा प्रयास कीजिए। क्या करें: अगर आप घर या काम बदलने का सोच रहे हैं तो रुकिए। जहां आप हैं यह बहुत ही सुरक्षित परिधि है इसी में रहकर अपनी जिंदगी को कामयाबी की तरफ लेकर जाइये| क्या ना करें : जिन लोगों की अच्छी-अच्छी बातों को सुनकर आप खुश हो रहे हैं उनकी अंदर की असलियत को पहचानिए किसी की मीठी - मीठी बातों में ना फंसिए|


धनु राशि : आज का दिन परिवर में थोड़ा सा नियंत्रण कम करने का है, कभी-कभी ज्यादा नियंत्रण से लोगों का दम घुटने लगता है तो उनको थोड़ी सी आजादी दीजिए| क्या करें : आज अपने दिमाग को बिल्कुल शांत रखे आपको जिंदगी से जो भी मिल रहा है चाहे वह ज्ञान है, चाहे वह किसी साथ है या चाहे कोई इनाम है, हर चीज को खुली बाहों से अपनाएं| क्या ना करें : अपने मन की बात, अपनी दिल के जज्बात अपने तक ही रखिए। आज किसी के साथ इनको साझा ना करें|


मकर राशि : आज का आपका दिन शांत रहने का है किसी पर गुस्सा या झगड़ा करने की जगह शांति से सोचिए / सुलझाइए। क्या करें : अपने अतीत को आजाद कीजिए, अगर आप अतीत को पकड़ कर रखेंगे तो भविष्य की तरफ कभी नहीं बढ़ पाएंगे| क्या ना करें : आप जिस भी शख्स को अपना गुरु मानकर आगे बढ़ रहे हैं वो आपको गलत मार्गदर्शन दे रहा है जिससे आगे जाकर आपका नाम खराब होगा या आपको नुकसान होगा|


कुंभ राशि : आज का आपका दिन थोड़ी सी देरी बर्दाश्त करने का है, आपके वह काम जो आज खत्म होने वाले थे उनमें अब थोड़ी सी देरी हो सकती है| क्या करें : जुबान का कम और दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करके,अपने काम को अपनी जिंदगी को आगे की तरफ ले जाइये। क्या ना करें : अगर कोई इंसान आपको गलत रास्ता या कोई शॉर्टकट बताता है उसकी बातों में ना आएं|


मीन राशि : आज का दिन आपका थोड़ा थकावट भरा है, अगर हो सके तो अपने लिए थोड़ा समय निकालें और आराम कीजिए या अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएं। क्या करें : अपने आप को तनाव से मुक्त कीजिए और किसी के दबाव में न आए| क्या ना करें : अगर कोई आपको सब्जबाग दिखा रहा है, बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं या देश-विदेश में आप को जोड़ने की बातें कर रहा है तो वह सब झूठ है उसकी बातों में ना आए|

No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...