मेष राशि : आज का आपका दिन एकता बनाकर आगे बढ़ने का है| अगर आपकी निजी जीवन में / परिवार में कोई आपसे दूर जा रहा है, तो उन्हें जाने दीजिए। पैसों के निवेश और लेनदेन को लेकर आपका जो तनाव था आज उस तनाव से आप को मुक्ति मिलेगी| कार्यस्थल / व्यवसाय या नौकरी में आपके मित्रता वाले व्यवहार से आपके सारे काम बनेंगे|
क्या करें : अपने मन में आने वाले नए विचारों पर योजनाएं बनाकर काम कीजिए|
क्या ना करें : अपनी जड़ों से या अपने रीति-रिवाजों को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश नहीं कीजिए|
वृषभ राशि : नियंत्रण का एक समय और एक स्थान होता है| आज लोगों को कम नियंत्रित कीजिए। आज आप आपके परिवार की भावनाओं को अपने लिए नहीं समझ पाएंगे| पैसा /धन के निवेश को लेकर कुछ भ्रम या कंफ्यूज़न बनी रहेगी।| अगर व्यवसाय/ कार्यस्थल या ऑफिस में आपको संजीदगी से ना लिया जा रहा और आपको उचित आदर सम्मान नहीं दिया जा रहा है तो थोड़ा सा गुस्सा दिखाने की जरूरत है|
क्या करें : अपनी तुलना सिर्फ अपने आप से कीजिए और तरक्की की तरफ चलिए|
क्या ना करें : दूसरों पर भरोसा कीजिए लेकिन अपने आप को पूरी तरह से किसी के भरोसे पर ना छोड़िए|
मिथुन राशि : आज का दिन आपका संपूर्णता का है। अगर आपके कोई काम कोई प्रोजेक्ट चल रहे थे तो बस आज वह पूरे हो जाएंगे| अपने परिवार के साथ अपनी खुशियों को, अपनी कामयाबी को और अपने दिल की रोशनी को बांटिए। आपने धन के जो निवेश किए हुए हैं या अगर किसी काम में लगा रखे हैं तो आज आपको उसका फल मिलेगा| व्यवसाय या ऑफिस में कुछ परेशानी हो सकती है, जिसे आपको संभालना होगा।
क्या करें : हमेशा बहुत साधारण रहने की जरूरत नहीं है, आज आपका खास दिखने का दिन है।
क्या ना करें : जिंदगी में थोड़ी से संजीदा बनिये, कभी-कभी नासमझ बनने से ज्यादा नुकसान होता है|
कर्क राशि : आज का दिन आप का सच्चाई के साथ जीने का है| अपने परिवार पर, अपने साथी पर विश्वास रखें| हर परिस्थिति में वह आप को संभाल लेंगे| आपने धन का जो भी निवेश किया था आज आपको इसमें कुछ फायदा दिखेगा| अपने व्यवसाय/ ऑफिस में आप खुशी का माहौल रखेंगे तो आपको सब का सहयोग मिलेगा|
क्या करें : सबके साथ मिल कर रहे|
क्या ना करें : अनावश्यक ही अपनी हिम्मत ना दिखाएं|
सिंह राशि : अगर आज आप कुछ नए विचार या नई योजनाओं पर काम करने वाले हैं तो रूकिए| परिवार के साथ आज आपका व्यवहार कुछ रूखा हो सकता है| अपने पुराने निवेशों से तुलना करने के बाद ही कोई नए निवेश कीजिएगा| ऑफिस में आपको कोई गलत मार्गदर्शन कर रहा है, अपनी सोच के अनुसार काम कीजिए|
क्या करें: अपना दिल और दिमाग, दूसरी इंसान को समझने के लिए खुला रखें|
क्या ना करें : जिन बातों के लिए आपका मन नहीं मानता वहां तालमेल ना बिठायें।
कन्या राशि : आज का दिन आपका भ्रमित या कन्फ्यूजन भरा रहने वाला है| पारिवारिक मामलों में आप अपना धीरज खो सकते हैं| पैसों के मामले में थोड़ी चिंता रहेगी| ऑफिस में आपकी सोच आपकी टीम और साथियों से अलग रहने वाली है|
क्या करें : अगर आप किसी नई तरीके पर काम शुरू करना चाह रहे हैं, कोई नई योजनाएं बना रहे हैं या किसी नई कंपनी में नौकरी करने का सोच रहे हैं तो उसके लिए आज का समय सही नहीं है|
क्या ना करें : किसी की चमक से ज्यादा प्रभावित ना हो क्योंकि उस चमक के अंदर के अंधेरे को आप नहीं देख पा रहे|
तुला राशि : आज का आपका दिन सुख समृद्धि भरा रहने वाला है| आपके परिवार को आज पुराने दुख और तकलीफ से छुटकारा मिलेगा| पैसों के लिए आज बहुत ही खास दिन है, आपने जहां भी निवेश किया है आपको वहां से फायदा होगा| अगर आप ऑफिस / अपने कार्यस्थल में समझदारी से काम नहीं करेंगे तो आपको उसका नुकसान उठाना पड़ सकता है|
क्या करें : आज आपको अपने अतीत की यादों को हमेशा के लिए अपने दिल से मिटाना है|
क्या ना करें : कामयाबी के करीब पहुंचने पर ही कामयाबी का उत्सव ना मनाए कामयाबी हासिल करने के बाद उसका उत्सव मनाए|
वृश्चिक राशि : आज का दिन लोगों को समझकर सलाह करके फैसले लेने का है, अपनी मर्जी किसी पर चलाने का नहीं| आज परिवार वालों के साथ बैठकर उनकी भावनाओं को समझें| पैसों के मामले में आपका दिल बहुत अच्छा है इतना कि आप अपनों के साथ कोई समारोह भी कर सकते हैं| ओफिस में आपको कोई सच्चा साथी मिल सकता है जिसके साथ आप भावनात्मक रिश्ते से जुड़ेंगे|
क्या करें : कोई नई खोज करने के लिए आज का दिन सही नहीं है|
क्या ना करें : अगर कोई आपसे कहे कि दुनिया में आपको पहचान दिलाएंगे तो उनका भरोसा मत कीजिए|
धनु राशि : आज का दिन कंजूस बनने का नहीं है| अगर आपके परिवार में कोई नई शुरुआत, कोई नया रिश्ता या कोई बच्चा आने वाला है तो इसमें अभी समय लगेगा| जिन लोगों को आप जानते हैं कि आप से हमेशा पैसे के लिए धोखा करते हैं उनके साथ सदाचार का व्यवहार ना करें| अपनी ऑफिस और कार्यस्थल में आपको जो भी परिस्थितियां हैं उन को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ना है|
क्या करें : अपने आसपास के माहौल को खुश मिजाज और हंसी खुशी वाला रखें ताकि लोग आपसे जुड़े |
क्या ना करें : विश्वास एक चीज है लेकिन अंधविश्वास किसी का नहीं कीजिए|
मकर राशि : आज का दिन आप अतीत को पकड़ के आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं जो कि मुमकिन नहीं है| अपने परिवार के साथ बैठकर सलाह कीजिए और उनके मार्गफदर्शन को अपनाकर जिंदगी में आगे बढ़े। आज आपके धन से जुड़े मामले मित्रता पूर्वक सुलझेंगे| आपको ऑफिस / व्यवसाय में जो भी मिल रहा है, उसे बिना सोचे समझे अपनाएं।
क्या करें : अपने दिमाग को थोड़ा सा आराम दीजिए, ज्यादा मत दौड़ाइए नहीं तो आप मानसिक रूप से थक जाएंगे|
क्या ना करें : अगर आप अपनी जिंदगी में कुछ परिवर्तन करने का सोच रहे हैं, अपना स्थान परिवर्तन, नौकरी या घर तो उसके लिए समय ठीक नहीं है|
कुंभ राशि : आज का दिन नई विचारों को क्रियान्वित करने का है| आज आप अपने घर के रिवाजों को तोड़ना चाहेंगे, जिससे आपको नुकसान होगा| अगर पैसों के लेनदेन में आपके ऊपर कोई ऋण या कोई लोन चल रहा था तो आज वह खत्म हो जाएगा| ऑफिस और व्यवसाय में आप कुछ रचनात्मक योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा होगा|
क्या करें : जो चला गया उसे जाने दो आप उसको कितना भी पकड़ने की कोशिश करें, वह आपका नहीं है|
क्या ना करें : आपके विचार और आपकी योजना किसी से साझा ना करें|
मीन राशि : आज का दिन आपकी जिंदगी में कुछ नये बदलाव लाने वाला है| आज आपको आपके परिवार से जो भी मिले उसे आप खुशी से ले लीजिए चाहे बड़ों का आशीर्वाद है, कोई तोहफा है, संपत्ति हो धन हो । पैसों के निवेश के मामलों में आपको पुराने तरीकों को छोड़कर कुछ नई तरीके या कुछ नयी योजनाएं बनानी चाहिए| आपके व्यवसाय /नौकरी में जो आपके सपने हैं वह पूरे होने वाले हैं|
क्या करें : जिनसे आप प्यार करते हैं जिनके साथ रहना चाहते हैं उनसे मिलकर अपनी जिंदगी का पूरा कीजिए|
क्या ना करें : किसी के बुरे अनुभवों से अपनी जिंदगी में नाकारात्मकता ना लाएं|
Preeti Sanjay is Founder and Director of Fortune Advisor - Spread Positivity She is one of the most respected and renowned Tarot practitioners in India. She is guiding people through Rider Waite Tarot Cards, Osho Zen Tarot Cards, Vedic Numerology, Vedic Astrology and Remedial Vastu. She is providing a weekly Horoscope reading in Media Darbar news paper . She also write bloggers with daily horoscope reading.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>
मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...
-
Eyebrows are the area of power. They provide the qualities of practical knowledge and professionalism. The different qualities of eyebrow...
-
FACE READING is the reading of the face components and facial expressions of each individual human face. These components include the s...
-
1. सिर के आकार: सिर को व्यापक और संकीर्ण के रूप में वर्गीकृत किया गया है। यह गोल, चौकोर और अंडे के आकार का भी होता है। ए। दिल का आकार: ...
No comments:
Post a Comment