Wednesday, October 16, 2019

आज का राशिफल 17 अक्टूबर 2019



आज आपका दिन अपने परिवार के साथ मिलकर फैसले लेने का है और ऑफिस में अपनी टीम के सपोर्ट के साथ ही काम करने का है| परिवार के लिए दिन बहुत अच्छा है आपको कामयाबु के लिए नये मौके मिलेंगे, जिससे आपकी आय भी बढ़ेगी| आप पूरी जिम्मेदारी से पैसों के लेनदेन में निवेश का काम करते हैं, पर कोई भी नया सौदा करने से पहले अच्छे से सोच विचार करें| ऑफिस में माहौल बहुत अच्छा रहने वाला है। आप अपनी टीम के साथ कुछ जश्न भी कर सकते हैं|

क्या करें : अपने बड़ों और अपने उच्च अधिकारियों से एक शिष्य की तरह पूरी लगन से सीखने की कोशिश करें|
क्या ना करें : परिस्थितियों के सामने हार ना माने|
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला|


आप किसी ऐसे काम में अपना समय लगा सकते हैं जिसका परिणाम आगे जाकर कुछ भी नहीं निकलेगा और आपको महसूस होगा कि आपका समय बर्बाद हुआ| अगर आपकी तबीयत खराब चल रही है तो आपको लिक्विड दवाइयों से ज्यादा फायदा होगा| परिवार को आपकी जरूरत है उनकी साथ समय बिताये| पैसों के हिसाब किताब में आप इतने व्यस्त हैं कि आप देख ही नहीं पा रहे हैं कि निवेश से लाभ आना शुरू हो गया है| व्यापारिक मामलों में आप अपनी काबिलियत को सही से संतुलन बना के प्रयोग करेंगे और आपको कोई जल यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं|

क्या करें : समय के साथ बढ़ते रहिए लेकिन अपने काम को अपनी योजनाओं को देखते रहे ताकि गलती न हो|
क्या ना करें : मत सोचिए कि अचानक से कहीं से आपको लाभ होगा या अचानक से आपकी तबीयत ठीक हो जाएगी|
शुभ अंक : 10
शुभ रंग : सफेद|


आज के दिन के आप राजा हैं आप अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना जानते हैं और हर तरह के लोगों से काम निकालना आपको बखूबी आता है| पारिवारिक मामलों में आप समझदार इंसान की तरह है और हर मामले में आपकी राय जरूर ली जाती है| पैसों की लेनदेन के लिए दिन बहुत अच्छा है आपको आर्थिक मामलों में आज बहुत ही लाभ होगा| कार्यस्थल में जिम्मेदारियां थोड़ी और बढ़ सकती हैं और आपको थोड़ी थकावट भी महसूस हो सकती है|

क्या करें :
कोई भी निर्णय लेने से पहले हर तर्क पर सही से सोच विचार करें|
क्या ना करें : दूसरों के नाकारात्मक अनुभवों के आधार पर फैसले ना करें|
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : नीला


आज आपका दिन ठीक रहेगा। आप किसी पानी की यात्रा पर जा सकते हैं और किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं| परिवार की किसी बात से आप परेशान या आहत हो सकते हैं और यह परेशानी इतनी है कि आपको सिर में दर्द रहने लगे या आपको रातों को नींद नहीं आएगी| पैसों के किसी भी लेनदेन या निवेश करने से पहले आज आप अपने साथियों से अपने माता-पिता से सलाह जरूर करें| ऑफिस में आज आपको बहुत तो समझ बूझ कर रहना है हो सकता है कि कोई इंसान आपको भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है|

क्या करें : आज परिवार से अपने मन की बात कीजिए और जिस बात से आप परेशान है उस परेशानी का हल निकालिए|
क्या ना करें : छोटी सी कामयाबी के लिए बड़ा जश्न ना करें|
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गोल्डन


आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है| आपके निजी जीवन में एक नया रिश्ता / एक नया साथी आने वाला है| पैसों की लेनदेन में आपको लाभ होगा आप छोटे बच्चों को कुछ चाकलेट खिलाए| ऑफिस में आपका काम अच्छा चल रहा है और आप लगातार प्रगति की तरफ बढ़ रहे हैं|

क्या करें : कोई भी पिछले नुकसान को अपने मन में रखकर दुखी ना हो बल्कि ऐसी योजना बनाएं कि आप नुकसान से सफलता की तरफ किस तरह जाएं|
क्या ना करें : पैसों के लेन-देन या बही खातों को दूसरों के ऊपर ना छोड़े|
शुभ अंक : 11
शुभ रंग :सफेद|


आज अपने आप पर विश्वास रखते हुए चुनौतियों का सामना कीजिए| अपने निजी जीवन मे अगर आपके घर में खुशियां नहीं आ रहे हैं तो आप डॉक्टर की सलाह लेकर आईवीएफ की तरफ ही जा सकते हैं और अगर आपका परिवार राज़ी हो तो आप किसी अनाथ आश्रम से भी अपने घर में खुशियां ला सकते हैं| पैसों की लेनदेन में आप बहुत समझदारी से बहुत सटीक तरीकों से तर्कों को ध्यान में रखकर, भावनाओं को परे रखकर फैसले लेंगे| कार्यस्थल की किसी छोटी सी बात को आप ने इतना बड़ा चिंता का विषय बना लिया है कि आपको दिन का चैन और रातों की नींद खराब हो गई है|

क्या करें : आज आपको अपनी भावनाओं पर पूर्ण नियंत्रण रखना है और अपनी बुद्धि और कौशल के अनुसार ही आगे बढ़ना है|
क्या ना करें : आपको किसी की बहुत अच्छी है या मीठी बातों में नहीं आना है|
शुभ अंक : 12
शुभ रंग : ऑरेंज


आज आप अपने जीवन में हर तरह का संतुलन और सामंजस्य अच्छे से बिताएंगे और जिससे आपके जीवन में स्थिरता आएगी| आज आप अपने दिमाग का इस्तेमाल परिवार से अपनी बात मनवाने के लिए करेंगे और इसके लिए किसी समझौते या रिश्ते को तोड़ने से भी नहीं हिचकिचायेंगे। पैसों के लेनदेन के लिए दिन अच्छा है। आपको आज निवेश से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी टीम व साथियों की मदद कीजिए।

क्या करें : आप जहां है सुरक्षित है समृद्ध है। अभी कहीं और जाने के बारे में ना सोचें चाहे वो रिश्ता हो, घर हो, शहर हो या नौकरी।
क्या न करें : हाथ पर हाथ रख कर ना बैठें।
शुभ अंक : 13
शुभ रंग : लाल


आज आपकी जिंदगी में कुछ ऐसे मौके आएंगे जिनमें आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके रुकावट को दूर करके विजय प्राप्त करेंगे | आपके निजी जीवन में एक नए रिश्ते की शुरुआत होगी| पैसों के लेनदेन के मामले में बहुत सोच समझकर निर्णय लीजिए| कार्यस्थल में आप बहुत धीमी गति से अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ रहे हैं अपनी गति को थोड़ा बढ़ाइए|

क्या करें : आपके बुजुर्ग / आपके परिवार के लोग जो फैसला करें उसे स्वीकार कीजिए|
क्या ना करें : आपका परिवार, आपका पैसा, आपकी नौकरी सब अच्छे से चल रही है इन्हें छोड़कर जाने के बारे में ना सोचो|
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : ग्रे|


आज आपका दिन कामयाबी का झंडा लहराने का है। आज आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ेगा| अपने निजी जीवन में आप किसी के प्रभाव में इतना आ सकते हैं कि उन्हीं की तरह व्यवहार करें| पैसों के लेनदेन के लिए समय बहुत अच्छा है आज आपको बहुत लाभ भी होंगे| कार्यस्थल में अपने ज्ञान और तकनीकी कौशल का इस्तेमाल करके सराहना पायेंगे|

क्या करें : भाग्य चक्र के साथ आगे बढ़े लेकिन अपने निर्णय विचार - विमर्श कर ले|
क्या ना करें : अपने ऊपर अति आत्मविश्वास ना करें|
शुभ अंक : 12
शुभ रंग : लाइट ब्राउन


आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए सही और गलत को पहचानते हुए काम करना है| अगर आप परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो आज आपको उसके खुशखबरी मिलेगी| पैसों का कोई लेन-देन या कोई निवेश ना करें और कोई भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छे से पढ़ ले| अगर आप अपना काम बदलने का, नौकरी बदलने का या विदेश जाकर काम करने के बारे में सोच रहे हैं तो उसके लिए समय सही नहीं है|

क्या करें : आज आप अपने निर्णय पूर्ण आत्मविश्वास से लीजिए|
क्या न करें : किसी अपने को भावनाओं के आधार पर लाभ ना पहुंचाएं|
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : रस्ट


आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपके परिवार में कोई समारोह हो सकति है, जिसमें बच्चों के लिए खास आयोजन किए जाएंगे| जीवन में आने वाले परिवर्तनों को अपनाएं यह परिवर्तन हमेशा अच्छे के लिए होते हैं| पैसों की लेन-देन के मामलों को शांति से बैठ कर निपटायें। लड़ाई झगड़े से कोई समाधान नहीं निकलता| कार्यक्षेत्र में आप थोड़ा सा जोखिम उठाकर प्रयोगात्मक तरीके से काम करेंगे|

क्या करें : अपने अनुभवों के आधार पर रक्षात्मक बनकर हुए लोगों से रिश्ते बनाए|
क्या ना करें : अगर कहीं से पैसा आने वाला था तो आज उसकी उम्मीद ना करें|
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : चितकबरा|


आज का दिन आपके लिए विजय के परचम लहराने का है। सच्चाई का साथ देते हुए साफ बात करने से आपका मान बढ़ेगा| पारिवारिक जीवन के लिए समय अच्छा है। आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं| पैसों की लेनदेन या निवेश में आप अपनी समझ अनुसार जो काम करेंगे उसका आपको लाभ मिलेगा| कार्यस्थल पर अगर आप की परियोजनाओं का आपको सही रिजल्ट नहीं मिल रहा है तो आप अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करके देखिए|

क्या करें : मानसिक थकावट को दूर करने के लिए अपने परिवार के साथ समय बिताएं तथा उनके साथ छुट्टियों पर जाएं|
क्या ना करें : अगर आप किसी समारोह का आयोजन करने के बारे में सोच रहे हैं तो उसको कुछ दिनों के लिए टाल दीजिए|
शुभ अंक : 20
शुभ रंग : सिल्वर

No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...