Friday, October 18, 2019

आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2019




आज आपका दिन अपनी टीम के साथियों के साथ मिलकर काम करने का है| अगर आपके पारिवारिक मामलों में कोई बाहर का इंसान दखल देने की कोशिश कर रहा था तो आप उसकी दखल अंदाजी को बिल्कुल खत्म कर देंगे। पैसों के लेन-देन से जुड़े किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर ना कीजिए| कार्यस्थल में आज मुश्किल दिन हैं, आपको मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना चाहिए|

क्या करें : रणनीति बनाकर काम कीजिए लेकिन किसी दूसरे के नुकसान करने के बारे में मत सोचे|
क्या ना करें : अगर आप अपनी पारिवारिक जीवन, सामाजिक जीवन या आर्थिक मामलों में कुछ नया करने के बारे में सोच रहे हैं तो उसके लिए समय सही नहीं है|
शुभ अंक : 19
शुभ रंग : ग्रे|


आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा स्ट्रेस वाला होगा| आपके परिवार में खुशी / जश्न, समारोह का माहौल रहने वाला है। हो सकता है कि किसी की सगाई या शादी हो| पैसे की लेनदेन में आप जितना अपने दिमाग से फैसले लेंगे उतना ही लाभ होगा। कार्यस्थल में अपनी कार्यशैली का इस्तेमाल करके मुझे पद पर जा सकते हैं|

क्या करें : अपनी जिम्मेदारियों को सही से निभाएंगे|
क्या न करें : अगर आप किसी नई दोस्त की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं तो उसके लिए थोड़ा इंतजार कीजिए|
शुभ अंक : 10
शुभ रंग : ऑरेंज


आज का दिन परिवार या साथी की सलाह के अनुसार काम करने से आपको धन लाभ होगा| अगर आप अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं और छुट्टियों पर जाना चाहते हैं तो उसके लिए अच्छा समय है| पैसे के लेनदेन एक जिम्मेदारी वाला काम है। इसके फैसले सलाह करके ही लीजिए| आप अपने व्यवसाय में भविष्य के तरक्की के लिए कई नई जगह पर परियोजना शुरू कर सकते हैं|

क्या करें : एक विद्यार्थी की तरह अपने उच्च अधिकारियों से और अपने बड़ों से जिंदगी की हर स्थिति का सामना करना सीखिए|
क्या न करें : अपने पिता या पिता तुल्य किसी से मनमुटाव ना कीजिए|
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : आसमानी|


आज का दिन आपके लिए लाभदायक हैं, आपको पैसों से लाभ तो होगा ही अगर आप अपने परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो उस तरफ ही अच्छी खबर मिलेगी| पैसों के लेनदेन के लिए आप कोई समुद्री यात्रा कर सकते हैं जिससे आपको लाभ होगा| कार्यस्थल में किसी से इतने भी प्रभावित ना हो जाए कि आप अपना अस्तित्व खो बैठे|

क्या करें : किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छे से पढ़ ले|
क्या ना करें : अपने पद प्रतिष्ठा का नाजायज फायदा ना उठाएं|
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : लाल|


आज आपको हर तरह की परिस्थिति का सामना करना है किसी से भी घबराकर हार मानने के बारे में नहीं सोचना है| परिवार में हर तरफ खुशियों और जश्न का माहौल रहेगा| पैसों के लेन-देन में यात्राएं करने से आपको लाभ होगा| कार्यस्थल में दिन बहुत अच्छा है आपको कोई पदोन्नति मिल सकती है और आपके पद प्रतिष्ठा ऐसी होगी कि आप से सलाह किए बिना कोई भी निर्णय नहीं लिए जाएंगे|

क्या करें : अपनी स्रोतों को सुरक्षित कीजिए|
क्या ना करें : अपनी निर्णय लेने के लिए दूसरों के अनुभवों का सहारा आज ना लें|
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला|


आज आपका दिन पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करने का है| आपके परिवार में कोई नया मेहमान या नन्हे मेहमान के आने की खुशियों का माहौल रहेगा| अगर आप अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दूसरों की मदद के लिए या धर्म के कामों में लगाएंगे तो आपके लिए अच्छा होगा| कार्यस्थल में आपका नाम चलेगा आपके हस्ताक्षर के बिना कागज स्वीकार्य नहीं होंगे|

क्या करें : अगर आपको परिवार के साथ किसी समुद्री यात्रा पर जाना पड़े तो जाइए|
क्या ना करें : बिना निष्कर्ष पर पहुंचे किसी काम में‌हाथ न डालें।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : गोल्डन


आज के दिन किसी भी तरह की बहस और झगड़ों में ना उलझे| परिवार में थोड़ा सा अस्थिरता और असुरक्षा का भाव रहेगा| आपको लेन-देन के मामलों में रुक कर विचार करके कोई नई योजनाएं बनाकर काम करना चाहिए| कार्यस्थल या व्यापार में आपकी अच्छी साझेदारी हो सकती है|

क्या करें : कुछ नई योजनाओं पर काम करना शुरू कीजिए, यह आगे जाकर अच्छे फल देंगी|
क्या ना करें : आज आपको एक साथ दो या दो से अधिक काम नहीं करने हैं|
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : सफेद


आज आप भावनाओं में बहकर दिन में ही सपने देखते रहेंगे| परिवारिक मामलों में या निजी जिंदगी में आज आप थोड़े से उदास और निराशावादी हो सकते हैं| पैसों के लेनदेन के मामले में आज आपको थोड़ा सा धैर्य रखना है| कार्यस्थल में आप पावर में हैं और स्थिरता के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं|

क्या करें : आज आपको पूरे उत्साह के साथ अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ना है|
क्या ना करें : किसी नई भावना को और नए रिश्ते को अपने मन में और अपने जीवन में ना आने दे|
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : कत्थई


आज आप अपने परिवार के साथ, अपने कुटुंब से दूर जा सकते हैं| निजी जीवन में आप अपने सपनों को पूरा करेंगे| पैसों के लेनदेन में अपनी योजनाओं पर काम कीजिए| कार्यस्थल में आप वर्तमान स्थिति से असंतुष्ट होकर अतीत की यादों में खोए रहेंगे और आपको मिलने वाले मौको की तरफ ध्यान नहीं दे पाएंगे|

क्या करें : आपके काम के लिए मिलने वाले फीडबैक पर ध्यान दीजिए और अगर कहीं कुछ बदलाव की जरूरत है तो उसे कीजिए|
क्या ना करें : अपने बड़ों और उच्च अधिकारियों के लिए गए फैसलों का विरोध ना करें|
शुभ अंक : 10
शुभ रंग : हरा|


आज आप थोड़ा सा कंफ्यूज या भ्रमित रह सकते हैं| परिवार के साथ आप किसी हवाई यात्रा पर जा सकते हैं| पैसों के लेनदेन में कुछ नये लेन देन या कुछ नए निवेशकों की तलाश करेंगे| कार्यस्थल में आप किसी महिला अधिकारी से प्रभावित होंगे|

क्या करें : अपने कमाई का कुछ हिस्सा धर्म के कामों में लगाएं|
क्या ना करें : आप बहु काम करने वाले (मल्टी टास्किंग) हैं, अपनी प्रतिभा को पहचाने|अपने आप को किसी एक ही तरह के काम में ना बांधे।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लेमन


आज आप किसी के व्यवहार से दुखी होकर अंतर्मुखी रहेंगे| परिवार में अचानक से कोई अच्छी खबर आ सकती है| पैसों के लेन-देन में दूसरों की सलाह से काम करने से लाभ होगा। कार्यस्थल में एक नई उपलब्धि प्राप्त करेंगे|

क्या करें : थोड़ा सा समय अपने साथ बताइए|
क्या ना करें : अगर आप कोई नई नौकरी या किसी नए रिश्ते की तरफ बढ़ रहे हैं तो अभी समय सही नहीं है|
शुभ अंक : 13
शुभ रंग : ब्राउन


आज आप आशावादी रहेंगे और शांति के साथ अपने काम में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे| निजी जीवन में कुछ फैसले लेने से पहले आप उससे जुड़ी सभी जानकारी एकत्र करेंगे| पैसों के लेनदेन के लिए अच्छा समय है, लाभ होगा| कार्यस्थल में आज का दिन बहुत ही शुभ है| आपको ना सिर्फ लाभ होगा बल्कि आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा और आपकी सेहत भी बहुत अच्छी रहेगी|

क्या करें : अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कीजिए|
क्या ना करें : अपने पद का, अपने नाम का अनुचित प्रयोग ना करें|
शुभ अंक : 14
शुभ रंग : काला|

No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...