Wednesday, October 2, 2019

आज का राशिफल दिनांक 2/10/2019



मेष राशि : आज का दिन कुछ मिले जुले फल देने वाला है| पता नहीं क्यों लेकिन परिवार के नियम आपको ज़ंजीर की तरह लग रहे हैं जिन्हें आप तोड़ना चाहेंगे| रूपये - पैसों के मामले में बहुत सोच समझकर ही कुछ फैसला कीजिए| ऑफिस या कार्यस्थल में किसी ऐसे काम को करने की कोशिश न कीजिए, जो असंभव लगता है|

क्या करें जब तक पुरानी बातों, पुरानी यादों को छोड़ेंगे नहीं जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पाएंगे|

क्या ना करें लोगों की हार के अनुभव को ना सुने ना पड़े|


वृषभ राशि : आज आपका दिन अच्छा है और आपकी सोच से बहुत अलग हैं| आपको घर में थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है | पैसों के मामले में आप हर बात को बिल्कुल खामोशी से मान रहे हैं जबकि आपको अपने विचार भी जरूर रखने चाहिए| कार्यस्थल में आपका दिन बहुत कामयाबी से भरा हुआ है जो प्रोजेक्ट, जो डील आप कर रहे थे उसमें आपको बहुत बड़ी कामयाबी मिल सकती है और आप अपने साथियों के साथ एक जश्न भी कर सकते हैं|

क्या करें : अगर आपको ऐसा लग रहा है कि परिवार में आपको कोई समझ नहीं रहा तो एक बार शांति से अपने परिवार वालों को समझने की कोशिश कीजिए|

क्या ना करें : बिना किसी को अच्छे से जाने और समझे , पूरी तरह से उस पर विश्वास ना करें|


कन्या राशि : आज का दिन थोड़ा सा लड़ाई झगड़ा हो सकता है| परिवार में आप बिल्कुल अपरिपक्व बने हुए हैं ना अपनी बात समझा पा रहे हैं और ना ही अपने परिवार वालों को समझ पा रहे हैं| पैसों के मामले में आज आपका बहुत खास दिन है| कार्यस्थल में अगर आपके मन को कोई दुख पहुंचा हो, आप के मान सम्मान को कोई ठेस पहुंची हो तो आज उसका भरपाई की जाएगी|

क्या करें : आपके दिल की बातें, अपने विचार अपनों के साथ सांझा करें|

क्या ना करें : अगर आप सोचते हैं कि बिना मेहनत किए ही आपकी रास्तों में फूल ही फूल खिल जाएंगे तो यह आपकी गलतफहमी है|


कर्क राशि : आज आपका दूसरों की बातों में ना आने का दिन है| आप परिवार के मामले में बहुत सुस्त बने हुए हैं इस सुस्ती को हटाइए और थोड़े से सक्रिय बने| पैसों के मामले में आप पुरानी सोच और पुराने विचारों को छोड़कर कुछ नए तरीके अपनाने के बारे में सोचेंगे| ऑफिस के मामले में आप जितनी जागरूक रहेंगे उतना ही कामयाब होंगे|

क्या करें : अपने मन में आने वाले विचारों को एक नया रूप दीजिए उन पर काम कीजिए|

क्या ना करें : अपनी योजनाओं के साथ पुराने तरीकों को भी अपने काम में शामिल करेंगे तो आपके काम सही तरीके से पूर्ण हो|


सिंह राशि : आज आपका दिन समझदारी से काम लेने का है| परिवारिक मामलों में आप बहुत उत्तेजित हो रहे हैं लेकिन शांति रहिए| पैसों की निवेश को लेकर कोई इंसान आपको भ्रमित करने की कोशिश करेगा| व्यवसाय और कार्यस्थल में आज कामयाबी पूरी तरह से आपके नाम है|

क्या करें : जिन दुखों को आपने अपने मन में बसा कर रखा है अब उनको अपने मन को खाली कीजिए|

क्या ना करें : कोई इंसान आपका गलत मार्गदर्शन कर रहा है उसकी बातों में न आए।


कन्या राशि : आज आप अपनी तुलना दूसरों से करते हुए चलेंगे| आज आप कोई साहसिक (adventurous) यात्रा पर जायेंगे।| पैसों के मामले में आप कुछ नए तरीके, कुछ नए निवेश ढूंढ लेंगे| ऑफिस का माहौल आज थोड़ा सा अलग रहने वाला है, यह रोज की तरह मित्रता पूर्ण नहीं होगा|

क्या करें : आपने अपने लिए जो सीमाएं बनाई हैं उन्हें तोड़कर थोड़ा सा आगे बढ़िए और देखिए की दुनिया रंगों से भरी हुई है|

क्या ना करें : सोच समझकर एक एक कदम बढ़ाते हुए आगे बढ़े ज्यादा तेजी से आगे बढ़ने से नुकसान होने की संभावना अधिक है|


तुला राशि : आज आप पुराने विचारों, पुराने तरीकों को तोड़कर एक नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ने वाले हैं| परिवार में कोई काम, कोई समारोह स्थगित करने की बात चल रही थी लेकिन आज आप उसको सही समय पर ही करना चाहेंगे| पैसों का आपको जो लाभ मिलने वाला था उसमें अब थोड़ा सा इंतजार करने की जरूरत है| व्यवसाय में आप जो नई संभावनाएं देख रहे थे आज आपको उनके लिए थोड़ा सा इंतजार करना होगा|

क्या करें : आप बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं जिस वजह से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं|

क्या ना करें : स्वस्थ तुलना करना अच्छी बात है लेकिन हर बात में हर किसी से अपनी तुलना करना सही नहीं है|


वृश्चिक राशि : आज का दिन कुछ नये विचारों और कुछ नई शुरुआत करने का है| पारिवारिक को छोड़कर किसी साहसिक यात्रा पर नहीं जाएं। कोई निवेश करने से पहले दो-तीन तरह के विकल्प को ध्यान में रखिए अच्छे से देख समझकर जो विकल्प सबसे सही है, ज्यादा लाभ देने वाला है उसमें निवेश कीजिए| कोई नया समझोता या कोई नया काम अगर आज करने वाले थे उसको आज नहीं कीजिए।|

क्या करें : अगर कुछ सवाल आपके मन में हैं तो उन्हें बोलिए उनका जवाब मांगिए, खामोशी से जवाब नहीं मिलते|

क्या ना करें : कोई भी ऐसा शख्स, कोई भी ऐसा रिश्ता कोई भी ऐसा काम जो आपके लिए बोझ है, उससे दूरी बनाये।


धनु राशि : आज का दिन शांति से बैठकर अपनी जिंदगी के बारे में अच्छे से विचार कर के फैसले लेने का है| परिवार या जान पहचान में कोई इंसान है जो आपको भ्रमित करने की कोशिश करेगा| पैसों के मामले में आप आज तक जो भी निवेश करते थे, आज उस प्रक्रिया को छोड़कर कुछ नया करेंगे| कार्यस्थल में आपको आपकी सीनियर से सलाह लेना मजबूरी है लेकिन काम आप अपने तरीके से करेंगे तो ज्यादा सफल होंगे|

क्या करें : जागरूक बने।

क्या ना करें : बिना सोचे समझे किसी की भी बातों में आने की नासमझी ना करें


मकर राशि : आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है| आपको परिवार या अपने निजी रिश्तो में कुछ समझौते करने होंगे| पैसों के मामले में आप अपने विचार अपनी सोच और अपनी कामयाबी दूसरों के साथ बांटनी चाहिए| आपने अपने कार्यस्थल में, अपने व्यवसाय में जो नया काम जो नया प्रोजेक्ट शुरू किया था आज आपको उसका फल और लाभ मिलेगा|

क्या करें : अगर आप अपने परिवार को छोड़कर कुछ नया करने का सोच रहे हैं तो उसके लिए समय सही नहीं है|

क्या ना करें : अगर आप अपने देश से बाहर जाने , घूमने का यारों के साथ समय बिताने के बारे में सोच रहे हैं तो आज ऐसा नहीं कीजिए|


कुंभ राशि : आज का आपका दिन यात्रा के लिए सही नहीं है| अगर कोई परिचित आपको आज के दिन कुछ देता है तो ना ले| आज पैसों के मामले में अपने पिता या पिता तुल्य इंसान की सलाह नहीं सुनेंगे| अपने कार्यस्थल में आप लोगों के अनुसार ही उनके साथ व्यवहार करेंगे|

क्या करें : आपकी जिंदगी में आपका सच्चा साथी, आपका प्यार, आपके सामने ही हैं बस उसको पहचाने|

क्या ना करें : किसी की बातों में आकर कंफ्यूज या भ्रमित ना हो|


मीन राशि : आज का दिन बहुत समझदारी वाला है आप ऐसे लोगों की पहचान आसानी से कर लीजिए जो दो चेहरे लिए हुए हैं| अगर आपके मन में कोई दुख है किसी बात का कोई पछतावा है तो अपने परिवार के बात करे| पैसों के मामले में आपके पिता या पिता तुल्य से सलाह लेकर ही आगे बढ़िए| कार्यस्थल/ व्यवसाय में आपका कोई काम आज पूरा हो जाएगा|

क्या करें : कोई आपको अपनी मीठी मीठी बातों में फंसाने की कोशिश करेगा तो सावधान रहें|

क्या ना करें : आज अपने मन की बातों को अपने मन के अंदर दबाकर ना रखें|

1 comment:

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...