Thursday, October 3, 2019

आज का राशिफल दिनांक 3/10/2019



मेष राशि : आज का दिन परिस्थितियों को स्वीकार ना करके उनका सामना करने का है| आज घर में थोड़ा सा तनाव का माहौल रहने वाला है| धन और निवेश के मामले में आपको सिर्फ अपने मन की आवाज सुननी है| अगर आप अपना काम की प्रवृत्ति अपना, अपना ऑफिस या काम के लिए शहर और अपना मकान बदलने का सोच रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन सही नहीं है|

क्या करें : आपके शुभचिंतक, आपके बड़े जो सलाह दे रहे हैं वो सुने जरूर लेकिन आखिरी फैसला अपने मन से लीजिए|

क्या ना करें : पिता या पिता तुल्य की बातों को नजरअंदाज ना करें|


वृषभ राशि : आज का दिन अपनों को, अपनी चीजों को सहेज कर रखने का है। यह कोई इंसान हो सकता है जो आपके जिंदगी से जाना चाह रहा है या कोई मौका जिसे आप ज्यादा अहमियत नहीं दे रहे हैं| आज आपको परिवार के साथ अपनी दिल की बातें, अपनी खुशियां और अपनी मेहनत का फल बांटना चाहिए| आप जिस स्रोत को धन का एक अच्छा लाभदायक फल देने वाला समझ रहे हैं दरअसल वहां आज का दिन पैसा लगाने के लिए सही नहीं है| आप अपने ऑफिस या कार्यस्थल में अपने आप को बहुत दबाव में महसूस कर सकते हैं|

क्या करें : आपकी बड़े अधिकारी, आपके गुरु की सलाह लीजिए और उस सलाह पर अमल कीजिए|

क्या ना करें : कुछ लोग आपकी जिंदगी में आपके शुभचिंतक
बनकर आए हुए हैं आप से मीठी-मीठी बातें करते हैं, थोड़ी सी चापलूसी करते हैं पर दरअसल वह अंदर से आप की हितैषी नहीं है तो उनकी बातों पर भरोसा ना कीजिए|


मिथुन राशि : आज के दिन आप सभी गलतफहमियों और सभी भ्रम से दूर रहेंगे| अगर आप परिवार में कुछ पुराने रीति-रिवाजों को छोड़कर कुछ नया करना चाह रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन सही नहीं है| धन और पैसों के मामले में आज आपको गुस्सा या झगड़ा नहीं करना है| अपनी कार्यस्थल या ऑफिस में आपको आज चुस्त रहने की जरूरत है क्योंकि आपको सही और पूरी जानकारी नहीं मिल रही है|

क्या करें : जहां जिसके साथ जरूरत है मित्रता निभाने / दिखाने की वही दिखाएं|

क्या ना करें : आज चीजों / लोगों को अपने नियंत्रण में रखने की कोशिश ना करें|


कर्क राशि : आज का दिन अपने नैतिक मूल्यों को लेकर आगे बढ़ने का है| परिवार में कोई महोत्सव, कोई समारोह, किसी की सगाई, शादी या खुशियां भरा माहौल रहने वाला हैं| धन के निवेश के लिए आज अच्छे से मनन चिंतन करने के बाद ही कोई फैसला लीजिए| आप अपने ऑफिस और व्यवसाय में अपने अनुभवों के अनुसार ही काम करना है|

क्या करें : अगर आप कोई ऐसा नया रास्ता / नए तरीके इस्तेमाल करना चाह रहे हैं जिनका आपको अभी तक अनुभव नहीं है तो उसके लिए आज का समय सही नहीं है|

क्या ना करें : इतने सरल / सीधे भी नहीं बनो कि लोग आपको अपनी बातों से भ्रमित कर दे।


सिंह राशि : आज का दिन आपका थोड़ा संभल कर चलने वाला है| आज आपको अपने मन की बात, अपनी खुशियां, अपनी योजनाएं किसी के साथ सांझी नहीं करनी है| रूपए पैसे के मामलों में अपने दिमाग से ज्यादा, अपने शुभचिंतकों, अपने बड़े बुजुर्गों की राय को अहमियत दीजिए| अगर आपको ही नई डील या कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं तो आज का दिन उसके लिए सही नहीं है|

क्या करें : जो बात, जो दुख, जो अपराध बोध आपके मन में है उसको अपने परिवार से अपने माता पिता के सामने कबूलकर अपने मन का बोझ हल्का कीजिए|

क्या ना करें : अनावश्यक बोझ अपने ऊपर ना बनाएं|


कन्या राशि : आज का दिन धर्य से काम लेने का है| परिवार में होने वाले काम और समारोह में हिस्सा लीजिए| पैसों के मामले में आज आप कंजूस मत बनिए| अगर आप ऑफिस / व्यवसाय में कोई नये फैसले या डील करनी है उसकी शुरुआत आज ना कीजिए|

क्या करें : अपने अनुभव के अनुसार नए फैसले ले|

क्या ना करें : किसी की बातों में इतना भी भरोसा ना करें कि सारा काम उसी पर छोड़ दें|


तुला राशि : आज का दिन सादा जीवन और उच्च विचार के हिसाब से बिताने का है| परिवार में खुशियों का माहौल है कोई नया मेहमान या कोई नन्हा मेहमान आएगा| अगर आप आज पैसे देश-विदेश में निवेश करन की सोच रहे हैं तो सही समय का इंतजार कीजिए| ऑफिस या व्यवसाय में अपनी पिछली गलत डील या पिछली गलतियों से उबरने की कोशिश कीजिए|

क्या करें : आपके आसपास जो दो चेहरे वाले लोग हैं उनको पहचानिए|

क्या ना करें : किसी की गलत बातों में आकर ज्यादा गुस्सा या किसी तरह का मनमुटाव या झगड़ा ना करें|


वृश्चिक राशि : आज आपकी जिंदगी में कुछ बदलाव होंगे| परिवारिक मामलों में आपको परिस्थितियों के अनुसार ही चलना चाहिए| पैसे के निवेश को लेकर आज ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है | आपको अपनी पुरानी ऑफिस, पुराने सहकर्मियों और पुरानी यादों को छोड़कर आगे अपने काम पर ध्यान देना है|

क्या करें : आज थोड़ा अच्छा समय एकांत में अपने साथ बिता कर अपनी जिंदगी का विश्लेषण करें|

क्या ना करें : जिंदगी की, ऑफिस की, घर की राजनीति का हिस्सा ना बने|


धनु राशि : आज का दिन अपने पिता या पिता तुल्य की सलाह को मानने का है| आज आप परिवार के साथ किसी यात्रा में जा सकते हैं| पैसों के निवेश के लिए आप आज कुछ नए तरीके अपनाएंगे| आप अपने ऑफिस और कार्यस्थल में बहुत धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ रहे हैं, अपनी गति को थोड़ा बढ़ाइए ताकि समय पर आपका काम पूरा हो|

क्या करें : आप जैसे हैं वैसे रहिए किसी के लिए, किसी के अनुसार अपने आपको मत बदलिए|

क्या ना करें : जश्न मनाने से पहले थोड़ा सा रुकिए अभी आप की कामयाबी में थोड़ा समय है|


मकर राशि : आज अपने अनुभव के साथ जिंदगी में आगे बढ़ने का दिन है| परिवार में अगर आपका अकेलापन लग रहा है तो यह आपके अंदर है, सब आपके साथ और आपसे बहुत प्यार करते हैं| धन और निवेश के काम आज आपके पूरे हो जाएंगे जहां से आपको पैसा मिलना है वहां से मिलेगा और अगर आपका कोई ऋण चल रहा है तो वह भी आज खत्म हो जाएगा| अपने ऑफिस या कार्यस्थल में कोई नयी योजना के अनुसार काम करने के लिए आज का दिन सही नहीं है|

क्या करें : हर बात को हर परिस्थिति को हंसी खेल में मत उड़ायें।

क्या ना करें : हर किसी पर आसानी से भरोसा ना करें|



कुंभ राशि : आज का दिन अपनों को, अपने शुभचिंतकों को, अपने प्रेमी को अपनी जिंदगी में बनाये रखने का है| आज आप पता नहीं क्यों परिवार में अपने को बहुत बंधा हुआ बेड़ियों में फंसा हुआ महसूस कर रहे है| धन को आज एक ही जगह पर रखने का एक ही जगह पर निवेश करने का दिन है उन्हें अलग-अलग जगहों पर ना रखें और ना ही अलग-अलग निवेश करें| ऑफिस में ही आप अपने आप को बहुत थका हुआ महसूस करेंगे।

क्या करें : आज का दिन यात्रा करने के लिए सही नहीं है आप घर पर रहकर आराम करें|

क्या ना करें : अपने अतीत से चिपके ना रहें।


मीन राशि : आज का आपका दिन एकीकरण का है, जुड़े रहने का है| अपने परिवार से अपने अपनों से जुड़े रहिए| अपने धन का जो भी निवेश किया है आज वहां से आपको अच्छा फल मिलने वाला है| ऑफिस में आपके सारे काम आराम से होंगे आपको बहुत मन की शांति महसूस होगी|

क्या करें : अगर आपके दिल में कोई दुख है उसे अपनों से बांटिए और अपने मन को इस दुख से आजाद कीजिए|

क्या ना करें : अगर आपके मन में ऐसा विचार आ रहा है कि जिंदगी में कुछ नहीं रहा तो यह गलत विचार है आप अपने घर में, अपने परिवार में, अपने साथियों में, शुभचिंतकों में, अपने चारों तरफ देखिए ऐसे लोग हैं जो आपको बहुत प्यार करते हैं|


No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...