Tuesday, October 29, 2019

आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2019




आज आप अपने विश्वास पर अड़े रहेंगे| अपने परिवार और जीवनसाथी से भविष्य की चर्चा करें| पैसों के लेनदेन के मामले में कुछ जल यात्रा करेंगे, जिससे आपको लाभ होगा| कार्यस्थल में आपकी परियोजनाओं का आपको सोच से अधिक लाभ होगा|

क्या करें : पूरे विश्वास के साथ अपने फैसले लीजिए|
क्या ना करें : अपने पैसों का दिखावा ना करें|
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : ग्रे|


आज आपका दिन सेहत, पैसे, प्यार व परिवार हर तरफ से शुभ है| आप अपने परिवार के साथ किसी जल यात्रा में जाने की योजना बना सकते हैं| पैसों की लेन-देन में आपने जो भी निवेश किए है उसका लाभ आना शुरू होगा| कार्यस्थल में आपको कोई बोनस या वेतन में वृद्धि मिल सकती है|

क्या करें : कोई भी कागज, कोई भी नया काम सिर्फ अपनी समझदारी से बिना किसी से सलाह लिए करें|
क्या ना करें : एक साथ दो जगह निवेश ना करें या 2 योजनाओं पर काम ना शुरू करें|
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गोल्डन|


आज आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा| आप अपने जीवन साथी के साथ किसी विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं| पैसों के लेनदेन को लेकर लाभ होगा और आप अपने साथियों के साथ जश्न भी करेंगे| कार्यस्थल में कुछ ऐसे लोगों से सावधान रहें जो सामने से तो आपके हितैषी बनते हैं लेकिन आपके बारे में बुरा ही चाहते हैं|

क्या करें : अगर आपको अपनी फैसलों पर विश्वास है तो उन पर अड़े रहिए|
क्या ना करें : बिना मेहनत किए आपको फल मिलेगा ऐसा ना सोचे|
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : पीला|


आप एक राजा की तरह बहुत सोच-विचार कर तर्क के आधार पर फैसला लेंगे| आप परिवार वालों की मर्जी के आगे बेबस हो जाएंगे| पैसों के लेन-देन के मामलों में किसी की सलाह लेकर काम करने से लाभ होगा| कार्यस्थल में आज आपका अचानक ही कोई पदोन्नति या कोई इनाम मिलेगा|

क्या करें : मजबूत इरादों के साथ फैसले लीजिए कामयाबी जरूर मिलेगी|
क्या ना करें : हमेशा दूसरों के फैसले और दूसरों की बात ना माने|
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : संतरी|


आज आप कुछ ऐसी योजनाओं पर काम शुरू करेंगे जो लंबे वक्त तक चलेंगे| पारिवारिक मामलों में आप अपना धीरज खो देंगे| आपने जो निवेश कुछ समय पहले किए थे आज उनके लाभ मिलने शुरू होंगे| कार्यस्थल में आप को स्थिरता मिलेगी, आप प्रगति करेंगे, उच्च पद मिलेगा तथा सभी उच्च अधिकारियों का और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा|

क्या करें : पूरी उमंग और उम्मीद के साथ नए योजनाओं पर काम शुरू करें। अगर आपको नमी यात्रा तय करनी हो तो उसके लिए भी तैयार रहें, लेकिन अपने शुभचिंतकों की बातें भी सुने|
क्या ना करें : अगर नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी समय सही नहीं है|
शुभ अंक : 14
शुभ रंग : हरा|


अपने फैसलों में अपनी जीवनसाथी की सलाह शामिल करें| पता नहीं क्यों आप ऐसा सोचते हैं कि आपने अपने परिवार के लिए बहुत समझौते किए हैं। अपने ऊपर दया का भाव रखते हैं, ऐसे विचारों को अपने मन से निकालिए| पैसों के लेन-देन के मामलों में सोच समझकर फैसले लेने से आपको लाभ होगा| कार्यस्थल की तरफ से आप कुछ जल यात्राएं करेंगे जिनसे आपको बहुत लाभ होगा|

क्या करें : अपने मन में आने वाले नए विचारों पर ध्यान दीजिए|
क्या ना करे : किसी प्रकार की लड़ाई झगड़े का हिस्सा ना बने|
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सिल्वर|


अगर आपको लगता है कि आपको अपने प्रोफेशनल मामलों में किसी विशेषज्ञ से सलाह करने की जरूरत है तो जरूर कीजिए| आप पारिवारिक मामलों में शामिल हो और अपनी राय दें| पैसों के लेनदेन के मामले में पिता या पिता समान के अनुभवों को इस्तेमाल करें| कार्यस्थल में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां दी जाएगी जिसे आप स्वीकार कर लेंगे|

क्या करें : जीवन के हर क्षेत्र में संतुलन बनाए रखें|
क्या ना करें : किसकी नकारात्मक सलाह पर ध्यान ना दें|
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : काला|


आज आप लोगों की मदद करेंगे और कुछ दान पुण्य भी करेंगे| परिवार के साथ किसी समारोह का आयोजन कर सकते है| पैसे और लेन-देन के मामलों में आप प्रगति की ओर बढ़ेंगे| कार्यस्थल में एक नए सफर की शुरुआत हो सकती है। हो सकता है कि आप नहीं नौकरी, नए शहर में या किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करें लेकिन अपने शुभचिंतकों की बातों को जरूर सुने|

क्या करें : किसी महिला उच्चाधिकारी से सलाह लीजिए|
क्या न करें : ज्यादा सख्त रवैया ना अपना अपनाएं|
शुभ अंक : 10
शुभ रंग : सफेद|


आज आप आशावादी रहेंगे। एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे| परिवारिक मामलों में अपने माता या अपने जीवन साथी की सलाह लीजिए| पैसों को लेकर अपनी जो भी निवेश किए हैं आज उससे आपको बहुत ही लाभ मिलेगा| कार्यस्थल में अपने काम को ईमानदारी और मेहनत से कीजिए जिनका आपको जल्दी ही लाभ होगा|

क्या करें : अपने रिश्तो को, अपने दोस्तों को, अपने पैसों को संजो कर रखें|
क्या न करें : अपने पिता या उच्च अधिकारियों से मनमुटाव ना करें|
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : कत्थई|


अपने जीवन साथी के खूबियों को देखिए और सराहना कीजिए| अगर आप परिवार के सब काम खुद ही करना चाहेंगे तो आपके लिए बोझ बन जाएंगे| पैसों के लेनदेन और निवेश के मामले में लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी सलाह के अनुसार ही निर्णय लिए जाएंगे| कार्यस्थल में आप बहुत ही तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते जाएंगे|

क्या करें : आज अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर खाने के लिए लेकर जाइए|
क्या ना करें : किसी जल यात्रा में जाने की योजना ना बनाएं|
शुभ अंक : 21
शुभ रंग : आसमानी|


आज आपके लिए इच्छापूर्ति का दिन है। आप आराम से हाथ बांधकर लोगों के लिए किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं| आज परिवार में निर्णय लेने के लिए अपने पिता के अनुभवों का सहारा लीजिए| पैसे के लेन देन और निवेश के मामलों में अपनी जीवनसंगिनी की सलाह लीजिए| कार्यालय में किसी महिला सहकर्मी के सहयोग से आपके काम समय पर पूरे होंगे और आपको उचित सत्कार मिलेगा|

क्या करें : परिवार में महिलाओं के स्वास्थ्य और खानपान का विशेष ध्यान रखें|
क्या ना कर : अपने उच्च अधिकारियों से मनमुटाव हुआ झगड़ा ना करें|
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मैरून|


आज आप कोई तकनीकी प्रशिक्षण लेने का फैसला लेंगे| पारिवारिक या निजी जीवन में कोई फैसले लेने में जल्दबाजी ना करें| पैसों के लेनदेन के मामलों में तर्क के आधार पर फैसले लें| कार्यस्थल में आपका कोई सहकर्मी आपको धोखा दे सकता है, जिसकी वजह से कुछ नुकसान उठाना पड़ेगा|

क्या करें : सकारात्मक ऊर्जा को मन में रखते हुए काम करें। इसका आपको अच्छा फल मिलेगा|
क्या ना करें : किसी के दबाव में आकर कोई काम ना करें|
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : मूंगा|

No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...