Wednesday, October 30, 2019

आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2019


आज आप एक जादूगर की तरह अपनी बातों से सबका मन मोह लेंगे | अपनी योग्यताओं के बल पर सफलता की ओर बढ़ेंगे लेकिन अपनी जड़ों से भी जुड़े रहेंगे| अपने परिवार और जीवन साथी के साथ छुट्टियों पर जाने की योजना बना सकते हैं| पैसों की लेनदेन के मामले में पिता या पिता समान व्यक्ति की सलाह मानने से आपको लाभ होगा| कार्यस्थल में आपकी सफलता के उपलक्ष में किसी समारोह का आयोजन किया जाएगा|

क्या करें : तर्क के आधार पर फैसले ले|
क्या ना करें : जीवन का आधार हार और जीत में ना रखें|
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गोल्डन|


आज आपके जीवन में एक बड़ा बदलाव आएगा| अभी तक आप जो योजनाएं बनाते थे अब उनकी तरफ ध्यान देने का समय है| आप अपने परिवार और जीवन साथी के साथ किसी जश्न का आयोजन कर सकते हैं| पैसों के लेनदेन के मामले में आपको लाभ ही लाभ होगा| कार्यस्थल में किसी काम की चिंता हो सकती है जिसकी वजह से आपको रातों को नींद ना आए|

क्या करें : जीवन में आपकी स्थिरता, परिवार के नियम, समाज में मान सम्मान आदि को आधार बनाकर ही तार्किक निर्णय लीजिए|
क्या ना करें : जीवन साथी के साथ आज बाहर खाना खाने ना जाए, सेहत खराब हो सकती है|
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : पिंक|


आज आप समस्याओं के समाधान के लिए कुछ इसी तरह के उपाय निकालेंगे जैसे आपके पूर्वज किया करते थे| आप किसी खास पार्टनरशिप का हिस्सा बनेंगे जिससे आपके जीवन में आर्थिक सुधार और आर्थिक स्थिरता आएगी| घर के लिए जो जरूरी स्त्रोत है उन्हें इकट्ठा करेंगे और जो आप चाहते हैं उस लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे| धन के मामले में आपको कुछ उपलब्धियां हासिल होंगी और आप सफलता की ओर बढ़ेंगे| कार्यस्थल में आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते जा रहे हैं और अब जल्दी ही जो काम आपके हाथ में लिया है वह पूरा होगा|

क्या करें : आज फैसले बहुत ही सोच समझ कर लीजिए। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले एक बार पढ़ के तसल्ली कर लीजिए|
क्या ना करे : आगर आप विदेश से कोई काम शुरू करना चाह रहे हैं या विदेशी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो अभी नहीं कीजिए|
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : नीला|


आज आप किसी लालच या किसी मजबूरी में ऐसे काम करने के लिए राजी हो सकते हैं जिन्हें आप नैतिक मूल्य में सही नहीं समझते| परिवारिक मामलों में अपनी माता है जीवनसंगिनी से सलाह लेना अच्छा होगा| पैसों के लेन-देन के मामलों में बहुत अच्छे से सोच विचार करने के बाद ही निवेश कीजिए| कार्यस्थल में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपको लाभ होगा और आपके उच्च अधिकारी आपसे खुश रहेंगे|

क्या करें : अच्छे से मनन चिंतन करने के बाद ही निर्णय लीजिए|
क्या न करें : अचानक से जिंदगी में आने वाले बहुत बड़े अवसर के लालच में ना आए|
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला|


जो काम अपने हाथ में लिए हुए हैं वहां अब आखिरी पड़ाव पर पहुंचेंगे आप किसी हवाई यात्रा की योजना बना सकते हैं| परिवारिक मामलों में केवल भावनाओं के आधार पर या किसी कन्फ्यूजन में आकर निर्णय ना ले| पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में तर्क के आधार पर निर्णय लेने से लाभ होगा| कार्यस्थल की काम के लिए आपको जल यात्रा कर सकते हैं या किसी दूसरे शहर में ही अपना घर ले सकते हैं जिससे आपको लाभ होगा और आप एक साथ कई काम आसानी से कर पाएंगे|

क्या करें : आपके मन में जो विचार आ रहे हैं, दोस्ती के लिए, ईश्वर पर विश्वास के लिए और प्यार के लिए उन्हें सकारात्मक रूप से अपनाइए|
क्या ना करें : परिस्थितियों के आगे हिम्मत नहीं हारे|
शुभ अंक : 12
शुभ रंग : लेमन|


आज आप अपने विश्वास को आजमाएंगे| आज परिवार में महिलाएं कोई छोटा सा समारोह या किटी पार्टी कर सकती हैं| पैसों के लेनदेन के मामले में किसी की बातों में आकर भ्रमित ना हो| कार्यस्थल में जल यात्रा करने से आपको लाभ होगा और आपको उच्च पद की प्राप्ति भी होगी|

क्या करें : अपने पिता और उच्च अधिकारियों का उचित सम्मान करें एवं उनकी सलाह के अनुसार कार्य करें|
क्या ना करें : अगर आज आप अपनी जीवनसंगिनी के साथ बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो इसको फाइनल ना करें|
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : संतरी|


आज का दिन आपका प्यार से भरा रहेगा अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो अपने परिवार में शादी के लिए बात कर सकते हैं| पारिवारिक जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव होंगे जिसमें आपको सब का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप अपने जीवन में उचित संतुलन बिठा पाएंगे और स्थिरता आएगी| पैसों के लेन-देन के मामलों में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और अपने कुछ पत्ते छुपाते हुए निर्णय लेने से ही आप लाभ कमाएंगे| आज कार्यस्थल में कुछ परिवर्तन होंगे और अगर आपकी पदोन्नति और आय बढ़ने के कुछ निर्णय अटके हुए थे तो आज वह लिए जाएंगे|

क्या करें : जल्दी ही आपके जीवन में विवाह का समय आने वाला है तो बस उसकी तैयारियों में लग जाइए|
क्या ना करें : अपनी सफलता और अपने पैसों का दिखावा ना करें|
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : ब्राउन|


आज आपको परिवार के लोगों के साथ मिलकर और कार्यालय में सहकर्मियों के साथ मिलकर सलाह करके निर्णय लेने चाहिए| आज आप अपने जीवन साथी के साथ थोड़ा अच्छा रोमांटिक समय बिताएंगे| पैसों की लेनदेन के मामले में आज आप एक नई ऊर्जा और उमंग से भरे हुए कुछ नए निवेशकों के लिए फैसले लेंगे| फैसले लेने के साथ-साथ अपने शुभचिंतकों की सलाह भी जरूर सुने और किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें| कार्यालय में आपने अपनी टीम के साथ मिलकर जो काम किए थे आज उसका रिजल्ट आएगा और अच्छा सा जश्न मनाया जाएगा|

क्या करें : अपनी टीम के साथ ईमानदार रहे। इस काबिल बने के लोग आप पर भरोसा करें| मेहनत करें और काम की हर बारीकी को समझें|
क्या ना करें : किसी की झूठी बातों में आकर अपना मन दुखी ना करें|
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : ग्रे।


आज आप जीवन में सफल बनाए रखते हुए कुछ नए प्रयोग करेंगे जिससे आपको सब का साथ मिलेगा और और विकास के रास्ते पर अग्रसर होंगे| परिवारिक जीवन में अपने आप को किसी बंधन में महसूस कर रहे हैं तो यही समय है इन इन बंधनों को तोड़ने और एक नए सफर की तरफ बढ़े| पैसों के लेन-देन के मामलों में दूसरों की सलाह लेने से आपको लाभ होगा| कार्यस्थल में आपकी कामयाबी का जश्न मनाया जाएगा|

क्या करें : अपने काम की रफ्तार में थोड़ी सी तेजी लाइए ताकि समय पर काम पूरा हो सके|
क्या ना करें : आज किसी महिला के प्रभाव में आकर कोई काम ना करें|
शुभ अंक : 21
शुभ रंग : सिल्वर|


आज आप एक नमी उमंग और एक नए उत्साह के साथ किसी नयी यात्रा पर जाने की तैयारी करेंगे| आपके जीवन में कोई नया रिश्ता भी दस्तक दे रहा है बस कोई भी फैसला लेने में लापरवाही न बरते और अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर सुने| परिवार और जीवन साथी के लिए आप जो भी समझौते करेंगे वह बहुत महत्वपूर्ण होंगे| पैसों के लेनदेन के मामले में अगर आप प्रकृति से जुड़े, कृषि से जुड़े या महिलाओं से जुड़े चीजों में निवेश करेंगे तो आपको लाभ होगा| कार्यस्थल में अपने अपने सहकर्मियों के बातों को बहुत सकारात्मक तरीके से लीजिए। अगर आपको लगता है कि आपको अपने काम में या अपने व्यवहार में, किसी तरह का बदलाव करने की जरूरत है तो बदलाव कीजिए|

क्या करें : अपने मन और मस्तिष्क को नए विचारों के लिए, नए रिश्तो के लिए, नए एहसासों के लिए खुला रखे|
क्या ना करें : आज कोई जल यात्रा ना करें|
शुभ अंक : 14
शुभ रंग : हरा|


अगर आपको जीवन में बंधन या घुटन महसूस हो रही है तो कहीं अकेले घूमने जाएं। अपने साथ अच्छा समय व्यतीत करें| पारिवारिक / निजी जीवन में कुछ भी नए वादे करने से पहले अच्छे से हर तर्क वितर्क को सोच-विचार लें| पैसों के लेनदेन के मामले में आकर आप भावनाओं को छोड़कर तार्किक तरह से सोच कर सही संतुलन बनाकर फैसले लेंगे तो आपको लाभ होगा| कार्यस्थल में किसी बात का इतना टेंशन या इतना स्ट्रेस हो सकता है कि आपको रात को नींद ही ना आए|

क्या करें : मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति का सामना डटकर कीजिए|
क्या ना करें : आज किसी के नकारात्मक अनुभवों को ना सुने|
शुभ अंक : 13
शुभ रंग : मटमैला|


आज किसी ऐसी महिला से सलाह लीजिए जो समझदार है। साफ बात करती हैं सच बोलती है और मां भी है| पारिवारिक जीवन में आपको उचित मान-सम्मान दिया जाएगा और आपकी सलाह के अनुसार ही निर्णय लिए जाएंगे| पैसों के लेनदेन के मामले में दूसरों की सलाह के अनुसार निवेश करने से आपको लाभ होगा| कार्यस्थल में ऐसे लोगों से सावधान रहिए जो ऊपर से तो हितैषी बनते हैं लेकिन मन से आपका बुरा चाहते हैं|

क्या करें : आज परिवार वालों की सेहत को ध्यान में रखकर कोई हेल्थ पॉलिसी ले|
क्या ना करें : बिना किसी बात की चिंता कर अपनी सेहत खराब ना कीजिए|
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : सफेद|

No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...