Friday, October 4, 2019

आज का राशिफल 5 अक्टूबर 2019



मेष राशि : आज आपके सामने कुछ लोगों के असली चेहरे और असली मतलब साफ हो जाएंगे| अगर पारिवारिक मामलों में कुछ फैसले आने हैं तो उसमें थोड़ा समय लगेगा| अगर घर में कोई समारोह होने वाले हैं तो आज आपको वह स्थगित करना होगा| आज आपका कहीं से पैसा आने वाला था, कहीं से कोई लाभ मिलने वाला था लेकिन वह आज के लिए टल गया है| आज आपको ऑफिस के सभी कामों में पूरी तरह से सचेत रहना है और कोई भी फैसला करने से पहले अच्छी तरह से उसको अवलोकन करना है।

क्या करें : अपने परिवार के साथ अपने शुभचिंतकों के साथ समय बिताये, अकेले रहने से अकेलेपन में रहने आपको डिप्रेशन हो सकता है।
क्या ना करें : ऐसा नहीं सोचिए कि हाथ पर हाथ रख कर बैठने से आपके काम बन जायेंगे।


वृषभ राशि : आज का दिन पुराने अनुभवों से अलग होगा। परिवारिक मामलों में आप सोच से परे के फैसले लेंगे| पैसों की लेनदेन के मामले में आपको कोई नए तरीके या कोई नए निवेश के साथ आगे बढ़ना है| अपने कार्यस्थल या ऑफिस में आपको किसी लड़ाई झगड़े का हिस्सा नहीं बनना है|

क्या करें : अपने कामों को करने का कोई नया तरीका ऐसा नहीं ढूंढिए, जो दूसरे लोगों को भी समझ आते।
क्या ना करें : अविकसित या परिपक्व व्यक्ति की तरह व्यवहार ना करें|


मिथुन राशि : आज आपकी यात्राएं बहुत फायदेमंद रहेंगी| परिवारिक मामलों में आप ज्यादा ही दिखावा करने की सोच रहे हैं, जो कि सही नहीं है| पैसों के मामले में अपना दिमाग ना लगाकर, अपने शुभचिंतकों / अपने बड़ों से सलाह करके ही फैसले लें। अपने ऑफिस /व्यवसाय में अपनी पुराने कामों को खत्म किये बिना कोई नया काम / डील हाथ में न ले|

क्या करें : अगर आप किसी अनजाने आकर्षण की वजह से अपने परिवार से दूर हो रहे हैं तो यह आकर्षण कुछ सिर्फ एक धोखा है इससे बचे|
क्या ना करें : आज ज्यादा सक्रिय भागीदारी करने का नहीं है, आपको आज परिवार या सामाजिक मामलों में ज्यादा सक्रिय भागीदारी नहीं करनी है|


कर्क राशि : आज का दिन कोई अच्छा उत्सव / समारोह करने के लिए सही नहीं है| आज आप अपने आपको परिवार के बीच में अकेला महसूस करेंगे जो एक गलत विचार बार-बार आपके मन में आ रहा है| पैसों के निवेश में आपको बहुत सचेत रहकर ही फैसले लेने हैं| कार्यस्थल में बिना किसी बात का दिखावा या बड़बोलेपन सेआपको नुकसान होगा|

क्या करें : अपने परिवार / साथी को समझे और अपने मन की बात समझाइए|
क्या ना करें :आज का दिन अनावश्यक जोखिम उठाने का नहीं है|


सिंह राशि : आज का दिन दुखी होने का नहीं है| आज आपको अपने विचार / अपने सुझाव परिवार वालों के साथ सांझा नहीं करने है| धननिवेश के मामले में परिस्थितियों के अनुसार ही फैसले लीजिए| व्यवसाय या कार्यस्थल में अपने कामों के लिए किसी पर पूर्णतः निर्भर ना हो|

क्या करें : आप अपने लक्ष्य की और बहुत धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं, अपनी गति को बढ़ाइए ताकि आपको लक्ष्य प्राप्ति समय पर हो सके|
क्या ना करें : अतीत की यादों से चिपके नहीं रही है, क्योंकि अतीत में जकड़े रहकर भविष्य की तरफ बढ़ना असम्भव सा है।


कन्या राशि : आज का दिन नई विचारधारा वाले दृष्टिकोण के लिए नहीं है| आपको पारिवारिक मामलों में बढ़-चढ़कर सक्रिय रूप से भागीदारी करनी चाहिए| रुपए पैसों के मामले में आप बहुत सुस्ती सी महसूस करेंगे। आप अपने ऑफिस में कोई नयी योजनाएं अपनाने के लिए सोच रहे हैं लेकिन आज पुरानी योजनाओं पर हुई काम कीजिए।

क्या करें : आप बिल्कुल स्वस्थ हैं अनावश्यक या किसी की बातों में आकर डॉक्टर के चक्कर ना लगाएं|
क्या ना करें : केवल अपने काम पर ध्यान दें, अनावश्यक कुछ गलत लोगों की बातों में आकर जन्म और पुनर्जन्म के चक्र में ना पड़े|


तुला राशि : आज आप दूसरों की बातों में आकर अनावश्यक प्रतिक्रिया या नाराजगी ना दिखाते।| अगर आपके मन में किसी बात को लेकर अपराधबोध है, तो अपने परिवार के सामने माता-पिता के सामने अपने मन की बात रखी है और अपने मन को हल्का करें| आपने जो भी निवेश कारें थे आज आपको वहां से लाभ मिलेगा| आज आपको ऑफिस / व्यवसाय में किसी का अत्यधिक दबाव महसूस हो सकता है|

क्या करें : अपनों से दूरी बनाने की बजाय उनके साथ रहकर अपने मन की बातें उनसे करके, अपने अकेलेपन को दूर करें|
क्या ना करें : समझ होना अच्छा है लेकिन ज्यादा समझदार होने से नुकसान होते हैं तो ज्यादा समझदार ना बने|


वृश्चिक राशि : आज का आपका दिन समय के हिसाब से आगे बढ़ने का है| आपके फैसलों आज आपके परिवार का मान सम्मान बढ़ेगा| आप पैसे के लेनदेन में बहुत जल्दी-जल्दी फैसले लें रहै है, थोड़ा सा रुक कर आराम से सोच समझकर आज निवेश करें। अगर ऑफिस में आपकी विचार अपनी टीम से मेल नहीं खा रहे हैं तो ऐसा नहीं सोचे कि आप अकेले ही सारा काम कर लेंगे अपनी योजनाओं को अपनी टीम से साझा कीजिए उनको समझिए / समझाइए और साथ में काम कीजिए|

क्या करें : आज आप काम के लिए और लाभ के लिए कुछ नयी पर योजनाएं बना सकते हैं|
क्या ना करें : अगर कुछ नकारात्मक विचार आपके मन में आते हैं तो उनको अपने मन में रखकर उनके बारे में सोच सोच कर अपने मन को दुखी ना करें

धनु राशि : आज का दिन मेहनत का फल पाने का है| आपने अपने पारिवारिक, निजी मामलों में जिस इंसान को गुरु माना हैं ,उसकी सलाह सही नहीं है। आप पैसों के लेनदेन में कुछ असम्भव फैसलो बहुत लाभ कमायेंगे| अपनी नौकरी / व्यवसाय में आप एक नई शुरुआत / डील करेंगे|

क्या करे : अगर आपके अपने / शुभचिंतक आपकी जिंदगी से दूर जा रहे हैं तो उन्हें रोक लीजिए|
क्या ना करें : पूरी तरह से कामयाबी हासिल करने से पहले किसी भी तरह का जश्न ना करें


मकर राशि : आज आप कुछ नसमझि वाले फैसले कर सकते हैं| अपने निजी जीवन में आज आप पुरानी यादों में बुरी तरह से जकड़े रह सकते हैं| आज आप रुपया पैसा के मामले में कुछ गलत फैसले ले सकते हैं जिसकी वजह से आपको भारी नुकसान होगा| अंत: ध्यान रखें| आपकी व्यवसायिक मामलों में कोई इंसान आपको गलत मार्गदर्शन दे रहा है तो सोच समझ कर फैसले लें|

क्या करें : पुरानी यादों की जंजीरों को तोड़ कर भविष्य की रोशनी बढ़े|
क्या ना करें : चिकित्सा के नाम पर किसी के भी झांसे में ना आए|


कुंभ राशि : आज का आपका दिन सबके साथ मिलजुल कर रहने का है| अपने परिवार के साथ कोई जश्न या समारोह कर सकते हैं| रुपए के निवेश के मामले में अगर आप अपने पिता या पिता तुल्य इंसान की सलाह मानकर चलेंगे तो आपको लाभ होगा| अपनी व्यावसायिक मामलों में अपने सहकर्मियों और अपनी टीम पर भरोसा रखें|

क्या करें : अगर कोई बात आपके मन पर बोझ है तो अपनों से बांट कर अपने मन की बोझ हल्का करें।
क्या ना करें : आज के दिन कोई यात्रा की योजना ना बनाएं|


मीन राशि : आज आपका दिन जिंदगी में किसी भी तरह का बदलाव करने का नहीं है| अगर आपके परिवार में कोई नई शुरुआत, कोई किसी की शादी या सगाई होने वाली थी तो अब इसमें थोड़ा विलंब होगा। अगर आप पैसों की निवेश की किसी योजना को बेकार समझ रहे हैं तो यह आपकी भूल है, उससे आपको ज्यादा लाभ होगा| अपने ऑफिस या व्यवसाय में किसी की बातों में आकर नाराज या गुस्सा नहीं होना|

क्या करें : आज आपको मेहनत का फल मिलेगा बस इंतज़ार कीजिए।
क्या ना करें : कोई भी ऐसा काम जो आपको असंभव लग रहा है, तो उसने हाथ नहीं डाले उससे नुकसान होगा।

No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...