Thursday, October 3, 2019

आज का राशिफल दिनांक 4/10/2019



मेष राशि : आज का दिन थोड़ा विलंब भरा रहने वाला है| परिवार या निजी रिश्ते में कोई बोझ आपके दिल से हटेगा। अगर पैसों में आपको कोई नुकसान हुआ था तो आज उसकी भरपाई होगी| अपने कार्यस्थल / व्यवसाय में आपको बिल्कुल भी सुस्त नहीं होना है, अगर आप सुस्त रहेंगे तो आपके सारे काम अधूरे रह जाएंगे|

क्या करें : आज आपको अपने जीवन में सच्चे साथी और सच्चे प्याल की अनुभूति होगु|
क्या ना करें : अगर आज आप किसी यात्रा ने जाने की योजना बना रहे हैं तो उसको दर्द कर दें|


वृषभ राशि : आज आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है, जिसकी वजह से आपको थकावट रहेगी| आपके परिवार / निजी जीवन में जो फैसले बहुत खास हैं उनको हंसी मजाक में ना लेकर संजीदगी से ध्यान दे| अगर पैसों के लेन-देन या निवेश के लिए आप किसी पर पूरी तरह से निर्भर है तो उनसे आपको सही मार्गदर्शन मिलेगा| आज आप अपने ऑफिस में अकेलापन महसूस करेंगे अपनी टीम से आपका नजरिया बिल्कुल अलग होगा|

क्या करें : आज आपको फैसले करने के लिए अपने अंतर्मन की नहीं सुननी, लोगों की सलाह भी लेनी है और अपने दिमाग का भी इस्तेमाल करना है|
क्या ना करें :अगर किसी बात से परेशान / दुखी हैं तो उस पर ज्यादा ध्यान देकर अपने मन में नाकारात्मकता न लाएं।


मिथुन राशि : आज के दिन आपको कुछ दबाव महसूस होगा। आज परिवार या निजी जिंदगी में आप मन ही मन अपनी तुलना दूसरों से करेंगे, जिससे आपको कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी| पैसे की निवेश या लेनदेन के लिए आप नये दृष्टिकोण का अपनाएंगे| अपनी ओफिस / व्यवसाय में आज आपको अपने विचार अपनी योजनाएं अपनी टीम के साथ सांझी करनी चाहिए।

क्या करें : : अगर आप अपनी सोच को उन कामों में लगाएंगे जिससे आपको कोई लाभ नहीं होने वाला है तो अनावश्यक ही आप अपने मन - मस्तिष्क पर दबाव महसूस करेंगे|
क्या ना करें : जो आपके पास है उस पर ध्यान दीजिए, जो अभी आपके हाथ में श नहीं है उस पर ध्यान केंद्रित ना करें


कर्क राशि : आज के दिन आप अपने जीवन की सभी परिस्थितियों का तुलनात्मक विश्लेषण करेंगे| अगर आप सोच रहे हैं कि आप की दुनिया एक या दो लोगों से ही हैं तो अपने दिमाग और दिल के दायरे को थोड़ा सा बड़ा कीजिए ताकि आप देख सके कि आप की दुनिया कितनी बड़ी है| पैसों के लेन-देन या निवेश में किसी तरह का कोई परिवर्तन आज नहीं कीजिए| ऑफिस / व्यवसाय में जिस भी परियोजना या डील पर काम कर रहे थे आज आपको उसका फल मिलेगा|

क्या करें : आज अपने ऊपर आत्म नियंत्रण बना के रखें|
क्या ना करें : हर तरह के लोगों के बातों को, परिस्थितियों को और सोच को आपस में ना मिलाएं।



सिंह राशि : आज का आपका दिन थोड़े से जोखिम उठाने का है| हो सकता है कि आज आप अपने निजी जीवन में किसी ऐसे इंसान की बातों से आकर्षित हो जाए जो सिर्फ दिखावा करता है| पैसों के मामलो में आपके मन में आज कुछ नए विचार और कुछ नहीं जागरूकता आएंगी उन पर ध्यान दीजिए| आपके ऑफिस या व्यवसाय में जिस काम को शुरू /समाप्त करने वाले थे उसमें अब थोड़ी देरी होगी|

क्या करें : आज आपको किसी भी तरह की कोई भी समझौते करने की जरूरत नहीं है|
क्या ना करें : आपको किसी की भी बातों में आकर भ्रमित नहीं होना है|


कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए भागीदारी करने का है। चाहे वह आपके निजी जीवन में हो, आपके व्यवसाय जीवन में या सामाजिक जीवन में| अगर आप अपने परिवार या साथी के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो उसको आज रद्द कर दीजिए| अगर आज आपको कहीं से पैसे मिलने वाले थे तो वहां से देरी होगी| अगर आपको अपने ऑफिस और कार्यस्थल में कुछ परेशानियां झेलनी पड़ी है तो आज का दिन ही बस उसी की उधेड़बुन में जाएगा|

क्या करें : अगर कुछ आपकी जिंदगी से जा रहा है तो जाने दीजिए क्योंकि वह आपका नहीं है। चाहे वह कोई इंसान हो, लाभ हो या वह कोई मौका हो|
क्या ना करें : आप अपने स्रोतों का सही से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। अपने स्रोतों को खराब न करें।



तुला राशि : आज का आपका दिन अपने अतीत की सिर्फ अच्छी यादों से जुड़े रहने का है| अपने परिवार और निजी जीवन में आपने बहुत धैर्य से काम ले लिया, अब जो फैसले करने हैं उन्हें जल्दी कीजिए| पैसों के मामले में आपको हर तरफ से धनलक्ष्मी का लाभ ही लाभ मिलेगा| आज आप ऑफिस या व्यवसाय में नई विचारधारा से नये मोको का निर्माण करेंगे|

क्या करें : संभावनाओं का इंतजार करने की जगह संभावनाओं को पैदा करें|
क्या ना करें : अगर किसी यात्रा में जाने की योजना बना रहे हैं तो उसको आज के दिन स्थगित कर दीजिए|



वृश्चिक राशि :आज आप कुछ असंभव कार्य करने की कोशिश करेंगे जिसमें आपको सफलता मिलेगी| अपने परिवार और साथी से कटे कटे ना रहकर उनके साथ आपस में मिलजुल कर रहिए| पैसों के लेनदेन के लिए आज का दिन बहुत ही खास है| आप अपनी सोच से आज कुछ नहीं परियोजना का निर्माण करेंगे|

क्या करें :अगर सामने वाला आपका मित्र नहीं है तो उसके साथ मित्रता पूर्ण ना रहे|
क्या ना करें :किसी गलतफहमी या अलगाव को लेकर इतनी गंभीर न हो जाए कि आप सच में ही अकेले रह जाए|



धनु राशि : आज का आपका दिन इतना अच्छा / कामयाब है कि आप अपने आप में संपूर्ण संसार हैं| परिवारिक और निजी मामलों को शांति से सुनिए, सोचिए और सुलझाइए| आज रूपए पैसे के मामले में आप अच्छा तालमेल नहीं बिठा पाएंगे| अपने ऑफिस / व्यवसाय में आज आप आकर्षण का केंद्र होंगे। हर योजना, परियोजना और मौका आपकी तरफ स्वता ही चला आएगा|

क्या करें : अपनी जड़ों से जुड़े रहकर कामयाबी की ऊंचाईयों को छुओ|
क्या ना करें : जहां आप का काम प्यार से चलता है वहां अनावश्यक की लड़ाई झगड़ा ना करें|



मकर राशि : आज का आपका दिन अपनी थकावट को दूर कर नई ताजगी और स्फूर्ति के साथ बताने का है| आपको अपनी निजी / पारिवारिक जीवन में ऐसे लोगों की बातों में नहीं आना है जो ऊपर से शुभचिंतक और अंदर से घातक है| आज आप बिना समझ के ही पैसों के मामले में दखल देना चाहेंगे| आप अपने व्यवसाय में जिस योजना की कामयाबी का जश्न मनाने के बारे में सोच रहे हैं अभी वह योजना कामयाब नहीं हुई है|

क्या करें : अपनी योजनाओं में, अपनी समझ में आपको थोड़ा सा परिवर्तन लाने की ज़रूरत हैं।
क्या ना करें : ऐसे सपने मत देखिए जिनका कोई आधार भी नहीं है


कुंभ राशि : आज का आपका दिन कुछ रचनात्मक योजनाओं के साथ आगे बढ़ने का है| आज आपको अपने परिवार या निजी जीवन में कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं| रुपये और पैसों के लेन-देन या निवेश में सिर्फ अपना ही दिमाग ना लगाएं, अपने बड़े बुजुर्गों से सलाह ले और उसी के आधार पर कुछ फैसला करें| आपको व्यापार या ऑफिस में किसी की मार्गदर्शन के अनुसार नहीं चलना है|

क्या करें :अगर कुछ फैसले कुछ रिश्ते कुछ काम आपको बोझ लग रहे हैं तो उन्हें छोड़ दीजिए|
क्या ना करें :किसी भी काम या निर्णय के लिए दूसरों पर पूरी तरह से निर्भर ना हो|



मीन राशि :आपका आज का दिन हंसी खुशी के साथ बीतेगा| आज आप अपने जीवन में अपने अतीत और वर्तमान के बीच तुलना कर सकते हैं| अपनी पैसों को एक जगह पर निवेश ना करके कुछ अलग अलग जगहों पर, कुछ अलग अलग योजनाओं पर निवेश करें| आपकी व्यवसाई जीवन में कुछ परिवर्तन होंगे जो आपको कामयाबी की तरफ लेकर जाएंगे|

क्या करें : अगर आपको कुछ तरीकों, कायदे कानून, कुछ बातें सही नहीं लगती आप उनको तोड़ दीजिए और कुछ नया लाइए|
क्या ना करें : किसी के भी लिए आज आपको समझौते नहीं करनी है|












No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...