Wednesday, November 6, 2019

आज का राशिफल 7 नवंबर 2019




आज आप अपने ऊपर जिम्मेदारियों के बोझ को कुछ ज्यादा ही महसूस करेंगे| पारिवारिक और निजी जीवन में अपनी भावनाओं को नियंत्रित करके रखना आपके लिए अच्छा रहेगा| पैसों के लेन-देन के मामलों में आपके साथ कोई धोखा हो सकता है थोड़े सावधान रहिए| कार्यस्थल में कोई आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित कर सकता है|

क्या करें : अपने कामों के लिए खुद ही जिम्मेवार बनिए और हर बात की पूरी पूरी जानकारी रखिए|
क्या ना करें : रिश्तो से बढ़कर योजनाओं को मूल्य ना दे|
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : ग्रे|


आज आपको अचानक से किसी ऐसे काम में सफलता मिलेगी जहां आप उम्मीद छोड़ चुके हैं| पारिवारिक और निजी मामलों में थोड़ा धैर्य रखिए| पैसों के मामले में आप जिन क्षेत्रों में निवेश करते हैं वही आपके लिए सही हैं अभी किसी नई जगह पर निवेश करने के बारे में ना सोचिए| कार्यस्थल में यदि रणनीति बनाकर अपनी योजनाओं पर काम करेंगे तो शीघ्रातिशीघ्र सफलता मिलेगी|

क्या करें : अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। आपको नींद से जुड़े या सिर में दर्द हो रहा सकता है|
क्या ना करें : किसी भी मामले को बातचीत करके सुलझाने की कोशिश करें| अनावश्यक झगड़े का हिस्सा ना बने|
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लेमन|


आज आपका दिन खुशियों भर रहेगा, यह खुशियां आप अपने परिवार के साथ बाटेंगे| आप अपना परिवार बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा है| पैसों के मामले में आप बिल्कुल तैयार रहे। आपको निवेश से सफलता ही मिलेगी| कार्यस्थल में आपकी कार्यशैली में एक नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने वाला है। अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाले हैं, कोई नई नौकरी करने वाले हैं, किसी दूसरे शहर में जाकर काम करने वाले हैं तो समय बहुत अच्छा है|

क्या करें : अपनी खुशियां और कामयाबी का जश्न मनाइए|
क्या ना करें : ज्यादा लंबी योजना न बनाइए और किसी जल यात्रा में जाने के बारे में ना सोचो|
शुभ अंक : 14
शुभ रंग : हरा|


अपने जीवन में आने वाले बदलावों को अपनाइए| आप यात्रा में जाने में की योजना बना सकते हैं| निजी जीवन में कोई भी निर्णय से पहले अपने पूर्व अनुभवों से सीख ले| पैसों के लेनदेन में निवेश के लिए समय सही है| कार्यस्थल में आप थोड़ी जल्दबाजी में रहेंगे लेकिन ध्यान रखें कहीं कोई नुकसान ना हो जाए|

क्या करें : अपने सच्चे रिश्तो की कद्र करें|
क्या ना करें : अभी किसी विदेश यात्रा की योजना ना बनाएं|
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : काला|


आज आपका दिन बहुत अच्छा है आज आप चाहे तो थोड़ा सा अपने पैसों का अपने नाम का अपने पद का दिखावा कर सकते हैं| आप परिवार के लिए प्यार, सुरक्षा, आराम और ऐश्वर्या का पूरा पूरा ध्यान रखते हैं| पैसों के लेन-देन के मामलों में आप ज्यादा ही उत्साहित हो सकते हैं| कार्यस्थल में आपको सभी का सहयोग मिलेगा और आप एक अच्छा सामंजस्य बिठाते हुए, स्थिरता के साथ प्रगति की ओर बढ़ेंगे|

क्या करें : उन सपनों को जागती आंखों से देखे जिन्हें आप पूरा करना चाहते हैं|
क्या ना करें : आज एक साथ कई काम करने की कोशिश ना करें|
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : नीला|


आज आपका दिन अच्छा रहेगा आप परिवार / कुटुंब के लिए किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं| अपने निजी जीवन में अगर आपने कुछ पाने के लिए गलत किया है तो उसको लेकर आपको आत्मग्लानि हो सकती हैं तो आप चाहे तो थोड़ा विचार करके एक सही रास्ता देख सकते हैं। जिससे आप अपनी गलती को सुधार सकें| पैसों के निवेश और लेन-देन के मामलों के लिए समय अच्छा है लेकिन अपनी बही खाते और अकाउंट्स भी समय-समय पर चेक करते रहे| कार्यस्थल में अपने सहकर्मी की सलाह सुनने से आपको लाभ मिलेगा|

क्या करें : अपने कामों को पूर्ण विश्वास के साथ कीजिए जल्दी ही आपको में प्रगति दिखेगी|
क्या ना करे : किसी बात के विचार विमर्श में इतना समय ना लगाएं कि निर्णय लेते समय उसका कोई मोल ही ना रहे|
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल|


आज जब अपने जीवन में अच्छा संतुलन बनाते हुए स्थिरता लाएंगे| अपने पारिवारिक और निजी जीवन में आपने इतनी जिम्मेदारियां ले रखी है कि अब आपको थकावट महसूस हो रही है| पैसों के लेनदेन के मामलों में अगर आप कृषि से जुड़े चीजों में, महिलाओं से जुड़ी चीजों में निवेश करेंगे तो आपको लाभ होगा कार्यस्थल में अपने सहयोगियों की मदद कीजिए|

क्या करें : आज दानपुण्य जरूर करें|
क्या ना करें : पैसों के लिए रिश्ते खराब ना करें|
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : सिल्वर|


आज आप थोड़े से कंजूस हो सकते हैं| पारिवारिक / निजी जीवन में आप बातों से सबका मन मोह लेंगे| पैसा के लेनदेन के मामले में आप किसी नई जगह पर निवेश करने का सोचेंगे जहां से आपको लाभ अवश्य होगा| कार्यस्थल में आपको अपने काम का उचित फल मिलेगा |

क्या करें : परिवार में पिता और कार्यस्थल में उच्च अधिकारी की सलाह अनुसार काम कीजिए|
क्या ना करें : रूढ़ीवादी सोच में बंधे ना रहे|
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गोल्डन|


आज आप अपने जीवन में असफलताओं को याद करके दुखी होंगे बजाय इसके कि जो सफलता आपने प्राप्त किए हैं उनकी खुशी मनाए| पारिवारिक और निजी जीवन में अपनी सोच को बदलिए, रूढ़िवादी सोच कहीं भी कामयाब नहीं होगी| पैसों के लेनदेन के मामले में आप जो भी निवेश करेंगे उनसे आपको लाभ ही होगा और आपको सभी का सहयोग मिलेगा| कार्यस्थल के काम से यात्रा करनी पड़ेगी जिससे आपको लाभ होगा और आपका मान बढ़ेगा|

क्या करें :
अपनी अच्छे समय को अपने परिवार के साथ जश्न की तरह मनाए|
क्या ना करें : अपने पद का दुरुपयोग ना करें|
शुभ अंक : 10
शुभ रंग : पीला|


अगर आपका किसी से कोई झगड़ा या कोई केस चल रहा था तो आज उसका फैसला आपके हक में आएगा| परिवारिक / निजी जीवन में आप नई प्रगति की दिशा की ओर बढ़ रहे हैं| पैसों की लेनदेन के मामले में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी सलाह लेने के बाद ही निवेश करेंगे| अगर आप नया प्रोजेक्ट शुरू करने करना चाह रहे हैं या दूसरे शहर में जाकर काम करना चाह रहे हैं या कोई नई नौकरी ज्वाइन करना चाह रहे हैं तो उसके लिए बहुत अच्छा समय है|

क्या करें : अपने ऊपर हावी होने वाली परिस्थितियों और लोगों का विरोध करें|
क्या ना करे : किसी जलीय यात्रा के लिए ना जाएं|
शुभ अंक : 13
शुभ रंग : सफेद|


आज आप अपने खयालों में ही खोए रहेंगे| पारिवारिक / निजी जीवन में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए फैसले लेना आपके लिए अच्छे रहेंगा| पैसों के लेनदेन के लिए आपको जल यात्रा करनी होगी जो कि फायदेमंद रहेगी| कार्यस्थल में आपकी स्थिति इतनी मजबूत होगी कि आप पूरी दुनिया को अपनी मुट्ठी में करना चाहेंगे|

क्या करें : आज जीवन के सभी क्षेत्रों के बीच अच्छा संतुलन अच्छा तालमेल बिठाइए|
क्या ना करें : जब तक आप को लाभ की पूरी जानकारी ना हो तब तक किसी समारोह का आयोजन ना कीजिए|
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : चितकबरा|


आज आप किसी के प्रभाव में रह सकते हैं| पारिवारिक, निजी और सामाजिक जीवन में अच्छा संतुलन बनायेंगे और आपके जीवन में अच्छे से स्थिरता और अच्छी प्रगति है| लेनदेन के मामलों में किसी महिला से सलाह लेकर निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा| कार्यस्थल में आपको आपकी मेहनत के अनुसार ही लाभ प्राप्त होंगे|

क्या करें : अपनी सेहत का खास ख्याल रखें विशेषकर मस्तिष्क का|
क्या ना करें : बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना ना बनी|
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : मस्टर्ड|

No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...