Thursday, November 7, 2019

आज का राशिफल 8 नवंबर 2019




आज आप थोड़ी थके हुए है और परिस्थितियों के सामने घुटने टेकने के बारे में सोचेंगे| निजी मामलों में परिवार के साथ बैठकर सलाह करने से ही हल निकलेंगे| पैसों के लेनदेन के मामले में हर तरह की परिस्थिति और हर तरह के लोगों का सामना करके लाभ कमाएंगे| कार्यस्थल में आपको आपके सहकर्मी और अधिकारियों द्वारा आपके काम पर उनकी राय मिलेगी। अगर कुछ बदलाव करने की आवश्यकता हो तो जरूर कीजिए|

क्या करें : आज पूरी तरह से सोच-विचार करके ही निर्णय लीजिए|
क्या ना करें : भावनाओं के आवेश में बहकर किसी भी तरह के निर्णय ना लें|
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : आसमानी|


आज आपको मेहनत का फल मिलेगा| अगर आप परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रहे है तो उसके लिए अच्छा समय है| पैसों के लेने के मामलों के लिए अगर आपको कोई यात्रा भी करनी पड़े तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी| कार्यस्थल में जिस परियोजना पर काम कर रहे हैं आज उसका फल आपको जल्द ही मिलने वाला है|

क्या करें : आप जिस कार्यस्थल में, जहां पैसों के निवेश, जिस शहर में, जिस नौकरी में हैं उस परिधि में सुरक्षित है|
क्या ना करें : किसी महिला के प्रभाव में आकर कोई फैसला न ले|
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : कत्थई|


आज आप कुछ ऐसी योजनाएं बनाएंगे जो जीवन में लंबे समय तक चलेंगी| निजी और सामाजिक जीवन में अच्छा संतुलन बनाते हुए स्थिरता के साथ कामयाबी की तरफ बढ़ेंगे| पैसों के मामले में आप बहुत ही उत्साहित हैं और कुछ ज्यादा ही जल्दबाजी करेंगे| कार्यस्थल में जिन योजनाओं पर काम कर रहे हैं अब उनके अच्छे परिणाम आने शुरू हो गए हैं|

क्या करें : आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए निर्णय लीजिए|
क्या ना करें : अपने आपको अपने परिवार से अपने साथी से दूर ना करें|
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : गोल्डन|


आज आप किसी महिला के प्रभाव में रहेंगे| अगर आपके निजी जीवन में कोई है जिन्हें आप पसंद करते हैं तो आज आप शादी के लिए अपने घर में बात कर सकते हैं| पैसों के लेन-देन के मामलों को बहुत सोच विचार करके ही कोई निर्णय लेने से आपको लाभ होगा| कार्यस्थल में अगर किसी बात पर आपको लगता है कि आप सही हैं तो पूरे विश्वास के साथ अपनी बात पर अड़े रहे|

क्या करें : अपनी भावनाओं को व्यक्त करें|
क्या ना करें : अपने ऊपर इतनी जिम्मेदारियां ना लें कि आपको बोझ लगने लगे|
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : वॉटरी ब्लू|


आज आपको अपने परिवार के लोगों का और कार्यालय में अपने उच्च अधिकारी और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा| अगर आज आपसे कोई भी पैसों की मदद मांगता है तो जरूर कीजिए| पैसों के लेनदेन के लिए आपने जो भी निवेश किया है उनसे आपको अच्छा मुनाफा होगा| कार्यस्थल में अगर आप अपने सहकर्मियों से सलाह लेकर काम करेंगे तो आपके काम जल्दी ही पूरे होंगे|

क्या करें : अगर आपके उच्च अधिकारी और सहकर्मी आपको आपकी योजना में कुछ बदलाव करने के लिए कहते हैं तो उनके सुझावों को सकारात्मक रूप से लीजिए|
क्या ना करें : अगर आपको किसी नहीं परियोजना को शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं या अगर आप कोई नई नौकरी ज्वाइन करने के लिए सोच रहे हैं तो उसके लिए समय सही नहीं है|
शुभ अंक : 14
शुभ रंग : ब्राउन|


आज आपको धन संबंधी लाभ होंगे| पारिवारिक और निजी मसलों में अगर परिवार की बड़ी उम्र की महिला से सलाह लेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा| पैसों के निवेश में आपने जो भी नुकसान पाया है उसको पूरा करने के लिए आप एक नए समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं| कार्यस्थल में आपकी आय में वृद्धि होगी|

क्या करें : अपने मन में शांति बनाए रखें और आशावादी रहे|
क्या ना करें : आज किसी जल यात्रा की योजना न बनाएं|
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : संतरी|


आज आपको धन संबंधी लाभ होंगे या कोई नई नौकरी भी मिल सकती है| आपको अपने परिवार और जीवन साथी के साथ कुछ समय बिताना चाहिए| पैसों के लेन-देन में आपने जो भी निवेश किया है उससे आपको बहुत ही लाभ होगा| कार्यस्थल में किसी काम को लेकर इतने ज्यादा उत्साहित ना हो कि उसके नुकसान को ना देख पाए|

क्या करें : अपनी जिम्मेदारियों अपने काम के प्रति पूरी तरह से वफादार रहें|
क्या ना करें : अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और कल्पनाशील ना बने|
शुभ अंक : 13
शुभ रंग : पीला|


अगर आज आप पूरी रणनीति बनाकर काम करेंगे तो आपको जरुर सफलता मिलेगी| निजी मामलों में आप अपनी मंजिल पाने के लिए रास्ते बदल कर देख सकते हैं अगर आप परिवार बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं और आपको सफलता नहीं मिल रही तो आपको आईवीएफ की तरफ भी जा सकते हैं| पैसों के लेन-देन के मामलों में किसी महिला से सलाह ले तो निवेश करने से आपको लाभ होगा| कार्यस्थल में आपकी पदोन्नति होगी, मान-सम्मान बढ़ेगा और आय में वृद्धि भी होगी|

क्या करें : थोड़ा समय अपने जीवन साथी के साथ बताइए|
क्या ना करें : आज भावनाओं में न बहे और किसी जल यात्रा पर ना जाए|
शुभ अंक : 13
शुभ रंग : काला|


आज समय का पहिया आपकी तरफ घूम रहा है आपके लिए अच्छा समय है| पारिवारिक जिम्मेदारियों को बोझ नहीं मान कर चलेंगे तो आपके लिए बहुत आसान रहेगा| पैसों की लेनदेन के मामले में किसी ऐसी महिला से सलाह करनी चाहिए जो अच्छे पद पर हैं, उसकी सलाह आपके लिए लाभदायक होगी| कार्यस्थल में आपके लिए किसी समारोह का आयोजन हो सकता है|

क्या करें : आज भावनाओं को नियंत्रित रखते हुए तर्क के आधार पर निर्णय लीजिए|
क्या ना करें : जीवन में होने वाले बदलावों से घबराए नहीं|
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : ग्रे|


आज आप हर तरह की परिस्थितियों और हर तरह के लोगों पर विजय प्राप्त करेंगे| परिवारिक मामलों में आपको आज सुरक्षा और स्थिरता का अभाव महसूस होगा, जो कि बेबुनियाद है| अपनी तबीयत का भी ध्यान रखें| पैसों के लेनदेन के मामले में आप देश विदेश में निवेश कर सकते हैं जो कि लाभदायक रहेंगे| कार्यस्थान में बिल्कुल अलर्ट रहें और बिल्कुल एक्टिव मोड पर काम कीजिए|

क्या करें : अपनी भावनाओं को व्यक्त कीजिए चाहे वे परिवार के लिए हो या काम को लैकर|
क्या ना करें : आज किसी की नकारात्मक अनुभव को ना सुने|
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : सिल्वर|


अब समय आ गया है कि अपनी जिंदगी का नियंत्रण अपने हाथों में ले| परिवारिक और निजी जीवन में बहुत सारी जिम्मेदारियों को एक साथ बहुत आसानी से निभा लेंगे| पैसों की लेनदेन और निवेश के मामले में आज आप थोड़े से कंजूस होंगे| कार्यस्थल में आप अपने ज्ञान, अपने अनुभव, अपनी वाकपटुता और अपने सहकर्मियों के सहयोग से सबका मन जीत लेंगे आप के उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा|

क्या करें : जीवन में सबके साथ और सहयोग की कद्र करें और अच्छा संतुलन बनाएं|
क्या ना करे : किसी महिला के प्रभाव में आकर फैसले न लें|
शुभ अंक : 14
शुभ रंग : गोल्डन|


आज आप प्रतिकूल परिस्थितियों और प्रतिकूल लोगों पर विजय प्राप्त करेंगे| आपके परिवार या निजी जीवन में कुछ ऐसे लोगों से मिलना हो सकता है जो ऊपर से तो आप ही हितैषी बनते हैं लेकिन अंदर से आपका बुरा ही चाहते हैं, तो थोड़ा सावधान रहें| पैसों के लेन-देन के मामलों में आप परिस्थितियों के सामने हार मान लेंगे| कार्यस्थल में आप अपने उच्च अधिकारियों से कुछ नया सीखेंगे जो भविष्य में आपके काम आएगा|

क्या करें : आज कुछ ऐसी योजनाएं बनाएं जो लंबी चले|
क्या ना करे : किन्ही मौको को बेकार समझकर बिना उस पर विचार किए आगे ना बढ़े|
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लाल

No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...