Sunday, December 22, 2019

आज का टैरो राशिफल 23 दिसंबर 2019





अप्रैल 21 - मई 20

आज अपने मन की आवाज अवश्य सुने| स्वास्थ्य : आप ना जाने क्यों अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत लापरवाह होते जा रहे हैं ना आप अपने खाने पीने का ध्यान रखते हैं और ना ही दवाई का| धन : पैसों के लेन-देन और धन की जुड़े मामलों में आप कुछ नए निवेशकों से बात कर सकते हैं| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : आज आपको अपने कार्यस्थल में अपने काम को पूर्ण करने के लिए धीरज रखना होगा| व्यवसाय में किसी के सही मार्गदर्शन के द्वारा आप सफलता प्राप्त करेंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : अपने परिवार के साथ आपने जो सपना देखा था अब वे जल्दी ही पूरा होने वाला है| निजी जीवन में अपने साथी के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं| लक : आज आपका लक 50% ही आपके साथ हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि कैसी भी परिस्थितियों में आप अपने इष्ट से मदद मांगी ताकि वह आपकी मदद कर सके|




मई 21 - जून 21

आज आप किसी यात्रा में जाने की योजना बना सकते हैं| स्वास्थ्य : अपने स्वास्थ्य को लेकर आपने जो लापरवाही बरती है उसके लिए आज आपको बहुत दुख होगा| धन : पैसों के लेनदेन के मामले में आप कुछ नए निवेश करके लाभ कमाएंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में अपने गुस्से को थोड़ा नियंत्रण में रखकर काम करना आपके लिए अच्छा होगा| व्यवसाय में अभी जश्न मनाने का माहौल नहीं है, अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें| पारिवारिक एवं निजी जीवन : पारिवारिक मामलों में आप कुछ नए तरीकों से सोचेंगे और उसके अनुसार ही निर्णय लेंगे| निजी जीवन में आप अपने आप में ही इतना खोए रहेंगे कि अपने साथी को समझ नहीं पाएंगे| लक : लक के सहारे आज आप चिंतित ही रहेंगे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि आपकी जो भी आध्यात्मिक गुरु और ईष्ट हैं उन पर विश्वास रखिए वह आपके ऊपर अपनी नजर बनाए हुए हैं और समय-समय पर आपका मार्गदर्शन कर रहे हैं|




21 मई - 20 जून

आज आपके जीवन में होने वाले बदलाव का कुछ पसंद नहीं करेंगे| स्वास्थ्य : आपका अपना स्वास्थ्य खराब रही सकता है। आपको कोई मानसिक दबाव या डिप्रेशन की शिकायत हो सकती हैं| धन : पैसों की लेन-देन को लेकर आपने जो भी निवेश किए हैं वहां से लाभ आने में समय लगेगा| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आपको पदोन्नति और आय में वृद्धि मिलेगी और आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा| व्यापार में आप ने समझौते किए थे वहां से लाभ होना शुरू हो जाएगा| पारिवारिक एवं निजी जीवन : आपका पारिवारिक जीवन रोज़ाना की तरह ही चलता रहेगा| आप अपने जीवन साथी के साथ विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं| लक : आज आपका लक आपको कुछ नया करने की हिम्मत देगा| हमारी सलाह :आपके लिए हमारी सलाह यही है कि सकारात्मक तरीके से अपने जीवन का नियंत्रण अपने हाथ में लेना आपके लिए अच्छा है|




21 जून- 22 जुलाई

आज आप थोड़ा सा धीरज रखेंगे | स्वास्थ्य : आपने अपने स्वास्थ्य को लेकर किसी अच्छी जीवनशैली को नहीं अपनाया है जो आपके लिए अच्छा नहीं है| धन : पैसों के लेनदेन के मामले में अपने जो भी निवेश किए हैं वहां पर आपको सोच से अधिक लाभ होगा| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आप थोड़े से लापरवाह रहेंगे और जरूरी कामों को ऐसे ही जाने देंगे| व्यवसाय में आज किसी नई संभावनाओं पर ध्यान ना दें| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार ने आज हर तरफ से अच्छी खबर आएगी और खुशियों भरा माहौल रहेगा| निजी जीवन में आपके दुखों को कुछ राहत मिलेगी| लक : आज आपका लक आपके लिए कामयाबी के फूल ही फूल खिलाएगा| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि किताबों से जुड़े। अगर आप में काबिलियत है और शौक है तो आप लिखिए, किताबे पढ़िए, किताबों से जुड़ा कुछ काम कीजिए यह आपके लिए अच्छा रहेगा|




23 जुलाई - 22 अगस्त

आज आप दो चेहरे वाले लोगों से मिलेंगे, थोड़े सावधान रहें| स्वास्थ्य : आज आप क्रोध ना करें, यही आपके स्वास्थ्य के लिए ही अच्छा है| धन : पैसों के लेन-देन मामलों में जब तक आप पुराने निवेशों को निपटा न लें, तब तक किसी नए निवेश पर ध्यान ना दें| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में कुछ नए काम के स्रोत आपको मिल सकते हैं। आपकी तरक्की होने की भी उम्मीद है या अगर आप नौकरी बदलना भी चाहे तो उसके अच्छा समय है| व्यवसाय में आप दूसरों की बातें कितनी भी सुन ले लेकिन अंतिम निर्णय अपने मन से ही कीजिएगा, वही अच्छा होगा| पारिवारिक एवं निजी जीवन : पारिवारिक जीवन में आप अपने आपको परिवार से अलग रखकर सोचेंगे जो कि सही नहीं है। आप परिवार का ही हिस्सा है और परिवार आप का हिस्सा है| निजी जीवन में आप जैसे हैं वैसे ही रहेंगे, अपने साथी की खुशी के लिए भी कुछ बदलाव नहीं लाएंगे| लक : आज आपका लक आपको कुछ नई परियोजनाओं से जोड़ने का, किसी नई नौकरी, नये शहर में जाकर काम करने का हौसला देगा| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपना सच मिठास के साथ बोले ऐसे ना बोले कि सामने वाले को चुभे|




23 अगस्त - 22 सितंबर

आज आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आएंगे| स्वास्थ्य : आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई बीमारी नहीं है आप सिर्फ गलतफहमी और भ्रम के शिकार होकर डॉक्टर के चक्कर काटते रहेंगे| धन : पैसों के लेनदेन को लेकर आपने जो भी निवेश किए हैं वहां से आपका आपकी उम्मीद से कम लाभ होंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में किसी परियोजना पर आज काम शुरु ना करें| व्यवसाय में कोई भी निर्णय केवल अपने अनुभव के आधार पर ना लें| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवारिक मामलों में केवल अपने मन की आवाज ना सुनकर सबकी राय लें| निजी जीवन में परिस्थितियों के अनुसार ही निर्णय लेना भी अच्छा रहेगा| लक : आज आपका लक आपको जीवन को संजीदगी से जीना सिखाएगा| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि जो लोग आपके साथ अब नहीं जुड़े हैं अब उन्हें आप अपनी जिंदगी से, अपनी यादों से आजाद करें|




23 सितंबर - 22 अक्टूबर

आज आपको किसी भी ऐसे काम में हाथ नहीं डालना चाहिए जो नामुमकिन लगे या जिसकी सफलता पर शक हो| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य को लेकर बहुत ध्यान रखने की जरूरत है वरना आपको डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं| धन : पैसों की लेनदेन और निवेश के मामले में आपको पहले से अधिक लाभ होगा| कार्यालय एवं व्यवसाय : कार्यालय में आप अपने ऊपर की जिम्मेदारियां और काम समेटे रहेंगे, किसी के साथ साझा नहीं करेंगे| व्यवसाय में किसी बड़ी उम्र के व्यक्ति की राय आपके लिए लाभदायक रहेगी| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार ने कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है| निजी जीवन में आज आपके सामने आपके साथी का असली चेहरा आएगा| लक : आज आपका लक एक गुरु की तरह आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगा| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि जो भी डर आपके आसपास और आपके दिल में अपने बसा रखा है उसको दूर कीजिए|




23 अक्टूबर - 21 नवंबर

आज आप अपने गुस्से को काबू में करने में सफल रहेंगे| स्वास्थ्य : आपने जो भी जीवन शैली अपनाई है उससे आपके स्वास्थ्य अच्छा हुआ है| धन: पैसों की लेनदेन को लेकर अपने जो भी निवेश किए हैं उन से हुए नुकसान की वजह से आपको बहुत दुख और आत्मग्लानि रहेगा| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आप काम करने में बहुत जल्दबाजी अपना सकते हैं| व्यापार में आप अपनी टीम पर पूरा विश्वास बनाए रखते हुए समझौते करेंगे| जो आपके लिए लाभदायक साबित होंगे| परिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में आप कुछ ऐसे लोगों की पहचान करेंगे जो आपस में ही गलतफहमी पैदा कर रहे हैं| निजी जीवन में आज आप अपने जीवन साथी को अच्छे से समझेंगे और अगर कोई मनमुटाव हुआ है तो वह खत्म होगा| लक : लक के भरोसे आज आपको सिर्फ दुख ही मिलेगा| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि किसी ने आप के साथ में कुछ बुरा किया है जिसकी वजह से आपके मन मस्तिष्क में दुख है तो उस इंसान को माफ करें और मन मस्तिष्क की शांति वापस पाये|




22 नवंबर - 21 दिसंबर

आज आप समझौते में अपनी कुछ नियम और शर्तें छोड़ देंगे| स्वास्थ्य : आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अपने स्वास्थ्य की जरूरतों को समझ कर एक अच्छी जीवनशैली अपनाना या कोई व्यायाम अपनाना आपके लिए लाभदायक होगा| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश से जुड़े जरूरी मुद्दों को हाथ से ना जाने दें| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में अपनी परियोजनाओं में आपको बहुत अच्छी सफलता प्राप्त होगी| व्यवसाय में जिस परियोजना पर आप काम कर रहे हैं वहां से आपको नुकसान हो सकता है| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में आज आपको घुटन से कुछ राहत मिलती सी महसूस होगी| निजी जीवन में आज आप बहुत चिंता ग्रस्त रह सकते हैं| लक : आज अपने लक के ऊपर 100% भरोसा ना करें वरना बुरे फंस सकते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि आप जो भी काम करें उसका पेपर पर एक प्लान बना ले और उसके अनुसार ही काम करें ताकि सही समय पर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें|



22 दिसंबर - 19 जनवरी

आज आप बिना सोचे समझे अपरिपक्वता से काम न लें| स्वास्थ्य : आज आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामले में किसी नए निवेशक के साथ काम ना करें| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में अपने मन की आवाज सुनकर निर्णय लेना आपके लिए बहुत अच्छा होगा| व्यापार में अपने सहकर्मी अपनी टीम से सलाह करके आप जो भी निर्णय लेंगे उनसे आपको बहुत लाभ होंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में संजीदा माहौल रहेगा| निजी जीवन में अपने अनुभव के आधार पर निर्णय लेना अच्छा रहेगा और आपके रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी| लक : आज आपका लक आपको दो चेहरे वाले लोगों को पहचानने में मदद करेगा| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने माता-पिता से अपने मन की बातें साझा करें पूरी दुनिया में एक वही है जो आपकी परेशानियों को अपने प्यार की मरहम से ठीक करेंगे|




20 जनवरी - 18 फरवरी

आज आप किसी नए काम की शुरुआत ना करें| स्वास्थ्य : अपने स्वास्थ्य को लेकर आपने जो लापरवाही बरती है अब आपको उसका नुकसान उठाना पड़ेगा| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश से आपको धीरे-धीरे लाभ आना शुरू होगा| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आप अपने काम पर योजनाओं को पूरा करके सफलता प्राप्त करेंगे इससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपको पूर्णता का एहसास होगा| व्यवसाय में आज किसी ने समझौते पर हस्ताक्षर ना करें| परिवारिक एवं निजी जीवन : पारिवारिक जीवन में शांति बनाए राखी| निजी जीवन में आज अपने दिमाग का कम प्रयोग करें| लक : आज आपका लक आपका कम साथ देगा| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि मुश्किल परिस्थितियों में अपने इष्ट से मदद मांगी|




19 फरवरी - 20 मार्च

आज आप किसी नए काम की शुरुआत ना करें| स्वास्थ्य : आपके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार रहेगा| धन : पैसे की लेन-देन और निवेश के मामलों में आपको कुछ लाभ हो सकते हैं| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आप एक साथ दो परियोजनाओं पर काम करते हुए भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा| व्यापार में समझौते की नैतिकता को बनाए रखें| पारिवारिक एवं निजी जीवन : आप अपने आपको परिवार में अकेला महसूस ना करें, आपका परिवार आपसे बहुत प्यार करता है| निजी जीवन में आप समय के साथ ही चलेंगे| लक : आज आपका लक आप को अकेला नहीं रहने देता| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि आप के आध्यात्मिक गुरु आपके ईष्ट आप पर अपनी नजर बनाए हुए हैं और आपको हर तरह की परिस्थिति में मार्गदर्शन देंगे|

No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...