Monday, December 23, 2019

आज का टैरो राशिफल 24 दिसंबर 2019






अप्रैल 21 - मई 20

आज थोड़ी सी लापरवाही की वजह से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है, तो सावधान रहें| स्वास्थ्य : आपको किसी भी बात की इतनी चिंता नहीं लेनी है कि आप के सर में दर्द होने लगे| बाकी स्वास्थ्य के लिए दिन सही है| धन : पैसों की लेनदेन और निवेश से आपको उन सौदों से भी लाभ होंगी जहां सब ने बताया था कि हानि का अंदेशा है| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आप, अपने सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ सही सामंजस्य बिठाते हुए अपने काम को आगे बढ़ाएंगे| व्यापार में थोड़ी सी लापरवाही की वजह से बड़े सौदे आपके हाथ से निकल सकते हैं, थोड़े से अलर्ट रहें| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे| निजी जीवन में जीवन साथी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है| भाग्य : भाग्य के सहारे किसी की चाल में फंस सकते हैं| हमारी सलाह : अपनी चारों तरफ सकारात्मकता की ऊर्जा को देखें और महसूस करें|




मई 21 - जून 21

हो सकता है कि आपको अपने परिवार की याद सताए| यदि ऐसा है तो छुट्टियां लेकर परिवार के साथ समय बताएं| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिए दिन सही नहीं है, जरूरत से ज्यादा उत्तेजना की वजह से आपको कुछ दिक्कत हो सकती हैं। एक बार डॉक्टर से अपनी जांच अवश्य कराएं| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में आप दूसरों से अलग सोच रख सकते हैं| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : आज सहकर्मियों के साथ आपकी समझ सही नहीं बैठेगी| व्यवसाय में आप बहुत ध्यान से अपने हर कदम को समझ बूझ कर रखेंगे जिससे आपको फायदे होंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में यदि किसी के साथ धोखा करने का विचार आपके मन में आया है तो इसे त्याग दें| निजी जीवन में बड़ों के अनुभवों के आधार पर निर्णय लेना अच्छा रहेगा| भाग्य : भाग्य के सहारे आज आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी समय यही है कि रिश्तो की उधेड़बुन से निकलने के लिए अपने आध्यात्मिक आध्यात्मिक रिश्ते की समझ का सहारा ले|




21 मई - 20 जून

आज दूसरों से सलाह किए बिना कोई निर्णय ना ले| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिए दिन सही नहीं है| अगर आप किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो उसको कुछ दिनों के लिए टाल दें| धन : पैसों की लेन-देन और निवेश के मामले में शांति पूर्वक विचार करने के बाद ही अंतिम फैसला लें| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में अधिकारियों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। जिसकी वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ेगा| व्यवसाय में आप कुछ फैसले अपरिपक्वता से लेंगे जो आपको नुकसान दे सकते हैं| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में माता की इच्छा की अवहेलना करना आपके लिए दुखदाई होगा| जीवन में किसी नई यात्रा या किसी नए रिश्ते की शुरुआत ना करें| भाग्य : भाग्य के सहारे आज आपके हाथ खाली रह सकते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा जगाने के लिए ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें और प्रकृति से जुड़े|




21 जून- 22 जुलाई

आप बड़े से बड़ा काम प्यार से मीठे शब्दों के इस्तेमाल से निकाल लेते हैं। अपनी इसी शक्ति का प्रयोग करें| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन बहुत अच्छा है| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में आपके ऊपर जो दबाव था वह कम होगा| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आपका किसी से झगड़ा हो सकता है| व्यवसाय में पुराने कुछ ऐसे फैसले जिनकी वजह से आपको नुकसान हुआ था उसके लिए आपका दिल दुखी रहेगा| पारिवारिक एवं निजी जीवन : पारिवारिक झगड़ों का निर्णय आपके पक्ष में नहीं होगा| निजी जीवन में आज कुछ नये बदलाव करने के बारे में ना सोचो| भाग्य : भाग्य के सहारे लिए गए फैसले आपके काम को बीच में ही लटका देंगे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि जो लोग आप से जुड़े हुए नहीं हैं आप उनसे अपना रिश्ता खत्म कर जीवन में आगे बढ़े|




23 जुलाई - 22 अगस्त

अगर किसी समारोह की योजना बना रहे हैं तो अभी इसको अंतिम रूप न दे| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक नहीं है अपने खाने-पीने में किसी तरह की लापरवाही ना बरतें| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेना आपके लिए अच्छा रहेगा| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में अपने मन की आवाज को अवश्य सुने| व्यवसाय में आप धीरे-धीरे प्रगति की तरफ अपने कदम बढ़ाएंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के साथ जैसा व्यवहार आप करेंगे, आपको वैसा ही प्यार और सम्मान मिलेगा| निजी जीवन में जीवन साथी के साथ कोई नोकझोंक हो सकती है| भाग्य : भाग्य के सहारे किसी नये सफर की शुरुआत न करें| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए सकारात्मक सोच की शक्ति का इस्तेमाल करें|




23 अगस्त - 22 सितंबर

आज किसी महिला के प्रभाव में इतना भी ना आए कि अपनी पहचान ही खो जाये| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य को लेकर यदि आपके ऊपर कोई दबाव था तो अब वह कम होगा| धन : पैसों की लेनदेन और निवेश के मामलों में आप अपने दूसरे साथियों के बीच में एक विशेष पारदर्शिता रखेंगे जिसकी वजह से सारे सौदे आसानी से निकलेंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल की तरफ से किसी विदेश यात्रा की योजना न बनाएं| व्यवसाय में समझदारी से लिए गए निर्णय आपके पिछले नुकसान की भरपाई कराने में मदद करेंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : पारिवारिक रिश्तो में अपनी आंखों पर पट्टी न बांधते हुए और किसी भी बात की सच्चाई को जानकर की व्यवहार करें| निजी जीवन में आज कुछ रुकावट आ सकती है। आपके रिश्तो में थोड़ा सा ठहराव आ सकता है| भाग्य : भाग्य के सहारे कुछ धन लाभ होने की उम्मीद है| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपनी योजनाओं को कागज पर उतार कर उसके अनुसार ही निर्णय ले|




23 सितंबर - 22 अक्टूबर

आज आप परिवार के साथ जल यात्रा की योजना बना सकते हैं| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिए दिन अच्छा है यदि कोई परेशानी थी तो वह जल्दी ही दूर होगी| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में आप पिछले नुकसान के बारे में ही सोचते रहेंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आप किसी नयी नौकरी पर जाने का फैसला कर सकते हैं, जो कि एक अच्छा निर्णय होगा| व्यवसाय में कुछ ऐसी परियोजना पर काम शुरू कर सकेंगे जो आपको सफलताओं की नई ऊंचाइयों तक ले जायेंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के लोगों से आपको हर तरह का सहयोग मिलेगा| निजी जीवन में कुछ धन का नुकसान होने का अंदेशा है| भाग्य : भाग्य के सहारे लिए गए फैसले आपको ज्यादा लाभ नहीं पहुंचा पाएंगे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि यदि किसी ने आपके मन को दुखाया है तो उसको माफ कर दें|




23 अक्टूबर - 21 नवंबर

आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक है| मौसम से जुड़ी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के मामले में आज अपने मन की आवाज न सुनकर केवल दूसरों की सलाह के अनुसार ही निर्णय लेंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आज आप अपनी सहकर्मियों के साथ ना जाकर किसी नई योजना के विस्तार पर विचार विमर्श करेंगे| व्यवसाय के लिए आज कुछ नयी परियोजनाओं पर काम ना करें| पारिवारिक एवं निजी जीवन : यदि परिवार का किसी के साथ झगड़ा चल रहा था तो उसमें आपको विजय प्राप्त होगी| निजी जीवन में यदि कुछ मनमुटाव है तो दूर होंगे| भाग्य : भाग्य के सहारे आप जीती हुई बाज़ी हार सकते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि मुश्किल परिस्थितियों में अपने आध्यात्मिक गुरु या इष्ट देव से मदद मांगी|




22 नवंबर - 21 दिसंबर

आपके पिता की सलाह आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगी| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक हैं किन्तु झूठे भ्रम का शिकार ना बने| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश से आपको बहुत ही अच्छे लाभ मिलेंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में अपने आपको अपनी टीम से अलग-थलग ना समझे| व्यवसाय में ऐसे लोगों से सावधान रहें जो आपके हितेषी बनते हैं लेकिन आप को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं| पारिवारिक एवं निजी जीवन : आज परिवार के लिए अपने कर्तव्य को एक बोझ महसूस हो सकते हैं| निजी जीवन में आपके रिश्तो में एक ठहराव सा आएगा| भाग्य : भाग्य के सहारे आज आपको पदोन्नति और आय वृद्धि मिलने के संयोग हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि यदि आपके मन में किसी के लिए दुख या आवेश है तो इन भावों से अपने मन को आजाद करें|




22 दिसंबर - 19 जनवरी

आज आप विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं| स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हैं तो आपको अपना इलाज कराना चाहिए| धन : पैसों के लेनदेन एवं निवेश के मामलों में दूसरों के अनुभवों के आधार पर निर्णय न ले नुकसान हो सकता है| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में अपने मन की आवाज को ना दबाए| व्यवसायिक मामलों में आज आप कुछ जल्दबाजी कर सकते हैं| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में आज से आप सभी लोगों को अपने नियंत्रण में रखने की कोशिश करेंगे| निजी जीवन में आपका दिल टूट सकता है और आपको किसी से धोखा मिलने का अंदेशा है| भाग्य : भाग्य के भरोसे आज आपको अचानक ही धन का लाभ होगी| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपना काम, अपना घर, अपना पैसा आदि की जानकारी देने के लिए हमेशा अच्छे शब्दों का प्रयोग करें|




20 जनवरी - 18 फरवरी

आज आप अपने मन से असुरक्षा और अस्थिरता के भावों को दूर करेंगे| स्वास्थ्य : पहले की तुलना में आपका स्वास्थ बहुत अच्छा रहेगा| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश से आपको बहुत अच्छे लाभ होंगे जिन्हें आप दूसरों से भी साझा करेंगे| कार्यस्थल में कुछ पुराने परियोजनाओं की वजह से आपका नाम खराब हो सकता है| व्यवसाय में आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में किसी का स्वास्थ्य बहुत ज्यादा खराब हो सकता है सर्जरी भी करानी पड़ सकती है| निजी जीवन में आज लंबे समय की योजना न बनाएं| भाग्य : भाग्य के सहारे किए गए काम समय को व्यर्थ गंवाने के समान ही होंगे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि आपके काम में पढ़ने वाली आवाजें , संगीत आदि पर विशेष ध्यान दें| यह आपकी प्रार्थनाओं का जवाब भी हो सकते हैं|




19 फरवरी - 20 मार्च

आज आप कुछ गलत जानकारियों की वजह से कंफ्यूज या भ्रमित हो सकते हैं| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिए दिन अच्छा नहीं है| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के निर्णय पूर्ण विश्वास से ले आपके लिए सफल रहेंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में उच्च अधिकारियों के साथ मनमुटाव हो सकता है| व्यवसाय में जो समझौते लिए थे वहां से आपको अच्छे लाभ और सफलता मिलनी शुरू होगी| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार की खुशी के लिए आपने जो निवेश किए थे वहां के धोखा हो सकता है और आपका नुकसान हो सकता है| साथी को अपने नियंत्रण में रखने की कोशिश बेकार है| भाग्य : भाग्य के सहारे खोए रहने की वजह से आप कुछ अच्छे मौके गवा देंगे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि कठिन परिस्थितियों में अपने आराध्य से प्रार्थना करें कि वह आपको सही मार्गदर्शन दें|

No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...