Saturday, December 28, 2019

आज का टैरो राशिफल 29 दिसंबर 2019





अप्रैल 21 - मई 20

आज दूसराें की सलाह लेकर किए गए काम आपके लिए अच्छे रहेंगे| स्वास्थ्य : डॉक्टर की सलाहानुसार अपनाई गई जीवन शैली आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगी| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामले में सोच समझ कर दिए गए फैसले आपके लिए अच्छे होंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में उच्चाधिकारियों का दबाव आपके ऊपर कुछ काम रहेगा| व्यवसाय में यदि कुछ नुकसान हुआ था तो उसकी भरपाई होने में अभी समय लगेगा| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के साथ मिलकर काम करना आपको अच्छा लगेगा| निजी जीवन में साथी की बातों की वजह से आपका मन दुखी हो सकता है| भाग्य : भाग्य के सहारे आज विदेश यात्रा की योजना ना बनाएं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि आपके कानों पर आने वाली आवाजें, संगीत, शब्दों आदि पर ध्यान ये आपके आध्यात्मिक गुरु के द्वारा आपकी प्रार्थनाओं का फल हो सकती हैं|




मई 21 - जून 21

आज आप अपने काम से संबंधित कार्यशाला में शामिल होकर अपने ज्ञान और अनुभव को बढ़ा सकते हैं| स्वास्थ्य : आप अच्छे स्वास्थ्य के लिए जो कदम उठा रहे हैं वो धीरे-धीरे अब आपको उसके परिणाम मिलने शुरू होंगे| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामले में आप कुछ गलत लोगों के साथ संपर्क में आएंगे, जो आपसे आपका पैसा लूटने की फिराक में होंगे, तो सावधान रहें| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में कोई नई परियोजना आपको मिल सकती है या अगर आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे है तो कुछ ने मौके आपको मिलेंगे| व्यवसाय में आप नयी परियोजनाओं से बहुत लाभ होगा| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में यदि किसी के साथ झगड़ा चल रहा था तो उसमें आपको विजय प्राप्त होगी| निजी जीवन में आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं| भाग्य : भाग्य के सहारे रहेंगे तो कुछ लोग आपके साथ धोखा करेंगे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने मन में आने वाले विचारों पर विशेष ध्यान दें|




21 मई - 20 जून

आज किसी महिला के दबाव में आकर कोई काम ना करें| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है| आप किसी समारोह का हिस्सा बनना चाहे तो बन सकते हैं| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामले में आज केवल अपने मन की आवाज ना सुनकर दूसरों की सलाह अवश्य सुने| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : आप सामान्य रूप से अपने काम पर ध्यान देंगे और सफलता प्राप्त करेंगे|व्यवसाय में किसी नई परियोजना की शुरुआत ना करें अन्यथा आपको नुकसान होगा| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में आज पिता की बात ना मानना नुकसानदेह हो सकता है| निजी जीवन में साथी के साथ जल यात्रा में जाना एक गलत फैसला होगा| भाग्य : भाग्य के सहारे आज आसानी से होने वाले कामों को भी मुश्किल से निपटा पाएंगे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि आप के जीवन से जुड़े हुए आपके अतीत की यादों से दुख और द्वेश को अपने जीवन का हिस्सा ना बनाए रखें| अपने ईष्ट से प्रार्थना कर मदद मांगी कि वह अतीत की यादों से आपको छुटकारा दिलाये और आपके दुखो को दूर करें|




21 जून- 22 जुलाई

आज आपको कुछ ऐसा नुकसान होने का अंदेशा है जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी| स्वास्थ्य : झगड़ा करके अपने स्वास्थ्य को खराब ना करें और अपने मन को शांत रखें| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के मामलों में आपने जिस लाभ को सोचकर निर्णय लिए थे वहां से आपको नुकसान होने का अंदेशा है| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आप किसी ऐसे काम में सफलता प्राप्त करेंगे जो दूसरों के अनुसार नामुमकिन था| व्यावसायिक मामलों में किसी पर भी पूरी तरह से विश्वास ना करें| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में किसी नए रिश्ते की शुरुआत ना करें| निजी जीवन में यदि आपने अपने साथी के साथ किसी तरह का समझौता किया है तो उसको तोड़ने की कोशिश ना करें| भाग्य : भाग्य के सहारे लिए गए फैसले घर की महिलाओं के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि जो लोग लंबे समय से आपके साथ नहीं हैं उन्हें अपनी यादों में भी न रखें|




23 जुलाई - 22 अगस्त

आज अपने पैसे और रूतबे का दिखावा ना करें| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बहुत अच्छा नहीं है, आपको ध्यान रखने की जरूरत है| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामले में आप कुछ नये निवेशकों के साथ काम कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में जब तक पुरानी काम पूरे ना हो तब तक किसी नई योजना या परियोजना पर काम शुरू न करें| व्यवसाय में आपकी जो काम आज पूरे होने वाले थे अब कुछ दिनों के लिए लटके सकते है। पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में यदि कोई काम शुरू हुआ है तो आप वह बहुत धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेगा| निजी जीवन में बड़ों की अनुभव के अनुसार निर्णय नहीं लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है| भाग्य : भाग्य के सहारे आज किसी जश्न का हिस्सा बनने के बारे में ना सोचो| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही कि अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए सकारात्मक शक्ति का इस्तेमाल करें|




23 अगस्त - 22 सितंबर

आज आप लंबे समय तक चलने वाले कुछ निर्णय ले सकते हैं| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है आपको बहुत सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे | धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामले में जो नुकसान हुए हैं आज आप उनके दुखों से उभरने की कोशिश करेंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में दिमाग ज्यादा ना चला कर केवल अपने उच्चाधिकारियों के आदेशों का ही पालन करें| व्यवसाय में जिन परियोजना पर आप काम कर रहे हैं उनसे आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में सब के साथ सलाह करने के बाद ही कोई निर्णय नहीं| निजी जीवन में अपने साथी की बातें ध्यान से सुने और यदि कहीं आपको महसूस होता है कि आपकी वजह से उन्हें दुख पहुंचा है तो उस व्यवहार को बदलने की कोशिश करें| भाग्य : भाग्य के सहारे आज आप किसी के प्रभाव में इतनी ज्यादा रह सकते हैं कि अपनी बुद्धि का इस्तेमाल ही ना कर पाए और अपने अस्तित्व की पहचान को खोजें| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि आपने अपने मन में और चारों तरफ जो एक भय का माहौल बना रखा है उससे अपने मन को आजाद करें|



*

23 सितंबर - 22 अक्टूबर

आज किसी जल यात्रा से आपको लाभ होगा| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिए दिन सही नहीं है आपको अपना बहुत ध्यान रखने की जरूरत है और डाक्टरी जांच अवश्य कराएं| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में आज किसी नई योजना पर काम ना करें| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में बहुत जल्दबाजी में किए गए काम नुकसानदेह हो सकते हैं| व्यवसाय में किसी भी तरह की कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहें| परिवारिक एवं निजी जीवन : यदि परिवार में किसी के साथ कोई कानूनी झगड़ा चल रहा है तो आज फैसला होगा जो आपके पक्ष में रहेगा| निजी जीवन में आपको कुछ धन का नुकसान हो सकता है| भाग्य : भाग्य के सहारे अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखकर लिए गए फैसले आपके लिए अच्छे रहेंगे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि यदि आपके मन में किसी के लिए द्वेश या गुस्से का का भाव है तो उसे अपने मन को आजाद करें|




23 अक्टूबर - 21 नवंबर

आप जहां जिस परिधि में हैं, जिस जगह पर है, जिस कंपनी में है वहां सुरक्षित है। उस परिधि से बाहर निकलने पर आपको नुकसान होगा और आपके लिए दिक्कतें रहेगी| स्वास्थ्य : आपका स्वास्थ्य आपके नियंत्रण से बाहर होगा| डॉक्टरी जांच कराएं| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में आपको अच्छे लाभ होंगे जिन्हें आप दूसरों से साझा करेंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आप जिस परियोजना पर काम कर रहे हैं वह आपके लिए एक बोझ की तरह बन जाएगी| व्यवसाय में आप किसी नए ऑफिस की शुरुआत कर सकते हैं| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में कुछ ऐसे लोगों का आना हो सकता है जो रिश्तो में गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश करेंगे| निजी जीवन में आज आपका दिन आपके साथी के साथ अच्छा रहेगा। आप उनके साथ कहीं खाने पर बाहर जा सकते हैं| भाग्य : भाग्य के भरोसे किसी दूसरे को दिए गए पैसे नुकसानदायक हो सकते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने अंदर की सकारात्मकता को दूसरों के साथ साझा करें|




22 नवंबर - 21 दिसंबर

आज किसी जल यात्रा की योजना ना बनाएं। स्वास्थ्य : अच्छी संभावनाएं है कि स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा अगर आप किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो कोई परेशानी नहीं है| धन : पैसों की लेनदेन और निवेश के मामलों में आप दूसरों से सलाह लेंगे जो आपके लिए अच्छे रहेंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल के काम से किसी विदेश जाने की योजना ना बनाएं| व्यावसायिक मामलों के लिए माहौल अच्छा रहेगा और आपके काम आसानी से पूरे होंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के भविष्य से जुड़े हुए आप जो भी काम कर रहे हैं वहां से आपको लाभ मिलने शुरू होंगे| निजी जीवन में आज आपको असुरक्षा और अस्थिरता का भाव बना रहेगा| भाग्य : भाग्य के सहारे आज आप कठिन परिस्थितियों से हार मान सकते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करें और उनके साथ अपने मन की बात साझा करें|




22 दिसंबर - 19 जनवरी

आज आपको अचानक से कुछ नुकसान होने का अंदेशा है| स्वास्थ्य : अपने स्वास्थ्य को लेकर आप सजग होंगे और अपने जीवन शैली में कुछ बदलाव लाएंगे| अब मैडिटेशन या योगा से भी जुड़ सकते हैं| धन : पैसे के लेनदेन और निवेश के मामलों में बहुत सोच समझने के बाद ही निर्णय ले वर्ना आप गलत लोगों के चक्कर में फस सकते हैं| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आप अपने काम में सक्रिय रहेंगी| व्यवसायिक मामलों में आपको किसी के लिए भी अपनी राय बदलने की जरूरत नहीं है| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवारजनों के साथ झूठे वादे ना करें वर्ना सबका विश्वास गवां देंगे| निजी जीवन में आज पैसे से किसी की मदद ना करें| भाग्य : भाग्य के सहारे जीवन में आने वाले लोगों को आप खो सकते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपनी परियोजना को एक कागज पर लिखे और उसके अनुसार ही निर्णय|




20 जनवरी - 18 फरवरी

आज आपका किसी से झगड़ा हो सकता है| स्वास्थ्य : आप अपने स्वास्थ्य को समझते हुए अपने जीवनशैली में बदलाव ला सकते हैं| धन : पैसों की लेनदेन और निवेश के मामलों में आपको बिल्कुल भी सुस्त नहीं रहना चाहिए| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में अपने उच्चाधिकारियों के अनुभवों को समझते हुए लिए गए फैसले आपके लिए लाभदायक होगा| व्यवसाय में आप समझदारी से विचार करने के बाद निर्णय लेंगे जो आपके लिए बहुत लाभदायक होंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में पिता की सलाह के अनुसार लिए गए निर्णय लाभदायक होंगे| निजी जीवन में अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां ना ले वर्ना आपको जल्द ही थकावट महसूस होगी| भाग्य : भाग्य के सहारे आज आपको नुकसान होने का अंदेशा है| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुने|



19 फरवरी - 20 मार्च

आज आपको बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है कुछ लोग आपके साथ धोखा कर सकती हूं| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है। यदि कोई परेशानी थी तो दूर हो जाएगी| धन : पैसे के लेन-देन और निवेश के मामलों में आप अपने आप को अकेला महसूस ना करें और दूसरों से सलाह अवश्य सुनें| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आपको कुछ ऐसे लोगों की सच्चाई पता लगेगी जो आपके मित्र बनकर ही आप की जड़े काटने की कोशिश कर रहे थे| व्यवसाय में अपनी पुराने निर्णयों के नुकसान की वजह से आपका मन दुखी रहेगा| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में कुछ मुश्किल परिस्थितियां होंगी| निजी जीवन में यदि कुछ गलतफहमी और कन्फ्यूजन थी तो दूर होंगी| भाग्य : भाग्य के सहारे आप अपने जीवन के सच्चे प्यार से मिल सकते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि दूसरों का सहयोग कर उनकी परेशानियों को दूर करने की कोशिश करें|

No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...