Sunday, December 29, 2019

आज का टैरो राशिफल 30 दिसंबर 2019





अप्रैल 21 - मई 20

आज आपका दिन पूर्ण रूप से अच्छा रहेगा| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सही है। आपको किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है| धन : पैसों की लेनदेन और निवेश मामलों में आपका फंसा हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा या अगर आपने कहीं लोन अप्लाई किया है तो वह भी मिल सकता है| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आपको किसी तरह की परिस्थितियों से घबराने की जरूरत नहीं है अच्छी तरह से विचार विमर्श कर किए गए निर्णय आपके लिए लाभदायक होंगे| व्यवसायिक काम के लिए आपको जल यात्रा करनी होगी जो आपके लिए लाभदायक रहेगी| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के साथ किसी विदेश यात्रा की योजना ना बनाएं| निजी जीवन में आज अपने आप को अकेला महसूस ना करें| भाग्य : भाग्य के सहारे इंतजार खत्म होगा और जल्दी आपको अच्छी खबर मिलेगी| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने कामों की योजना को एक कागज पर उतारे और उसके अनुसार भी काम कीजिए|




मई 21 - जून 21

आज किसी नए काम की शुरुआत ना करें| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है। परिवार में महिलाओं की सेहत बहुत अच्छी रहेगी| धन : पैसों की लेनदेन और निवेश के मामले में कोई आपके साथ धोखा करने की कोशिश करेगा लेकिन नहीं कर पाएगा| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में किसी नई परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं। अगर नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो उसके लिए भी दिन बहुत अच्छा है| व्यवसाय में आपको अचानक ही लाभ होंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के साथ दिन अच्छा गुजरेगा| निजी जीवन में आज आपका दिन अच्छा नहीं होगा आपका दिल कुछ दुखी रहेगा| भाग्य : भाग्य के सहारे आज आप अपने सच्चे प्यार से मिल सकते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने आप को नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए क्रिस्टल का सहारा ले|




21 मई - 20 जून

आज आप अपने काम में दूसरों की सलाह अवश्य लें और अगर आपको लगता है कि कहीं पर सुधार किया जा सकता है तो अवश्य ही सुधार करें| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य ठीक है, मेडिटेशन और योगा को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं| धन : पैसों की लेनदेन और निवेश के लिए आप लंबे समय तक चलने वाली योजनाओं पर काम कर सकते हैं| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आप जिन परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं उन से नुकसान हो सकता है| व्यवसाय में लिए गए निर्णय भविष्य में आपको अच्छा नाम देंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : पारिवारिक मामलों में आप किसी से इतने प्रभावित होंगे कि अपने अस्तित्व को ही भूल जाएंगे| निजी जीवन में आज आप अपने मन की बात अपनी खुशियां किसी के साथ भी साझा नहीं करेंगे| भाग्य : भाग्य के सहारे रहने पर आज आपको बहुत ही दबाव महसूस होगा| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि किताबों से जुड़िए, आध्यात्मिक किताबें पढ़िए और किताबों से जुड़ा कुछ काम कीजिए|




21 जून- 22 जुलाई

आज आज ज्यादा जल्दबाजी ना करें| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक है यदि कोई परेशानी थी तो उसमें सुधार आने में अभी थोड़ा सा समय लगेगा| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में यदि कोई झगड़ा चल रहा था तो आज उसका फैसला आपके हक में आएगा| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आज आपको मानसिक रूप से शांति नहीं मिलेगी| व्यवसाय में किए गए निर्णयों से आपको धन की हानि होगी और आपका मान-सम्मान भी कम होगा| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में किसी तरह के बदलाव लाने की कोशिश ना करें| निजी जीवन में आज किसी नए रिश्ते की शुरुआत ना करें| भाग्य : भाग्य के सहारे आज आप गलतफहमी में फंस सकते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपनी परेशानियों में अपनी कुलदेवी से मदद मांगे|




23 जुलाई - 22 अगस्त

आज आप परिस्थितियों और लोगों को अपने नियंत्रण में रखने में कामयाब रहेंगे| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक नहीं है यदि आप लिक्विड दवाई का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उनसे कोई फायदा नहीं होगा| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में कोई नया निर्णय न ले नुकसान होने की आशंका है| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल के काम के लिए की गई यात्राएं आपके लिए सफल रहेंगी| व्यवसाय ने संजीदगी के साथ निर्णय लें, हंसी खेल में काम को ना करे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के साथ हर दिन सामान्य रहेगा| निजी जीवन में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर सही और गलत की पहचान करके किए गए निर्णय आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे| भाग्य : भाग्य के सहारे जल्दबाजी में लिए गए निर्णय और तय किए गए सफर आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि आपने ईस्ट पर विश्वास बनाए रखें कि हर तरह की परिस्थितियों में वे आपके साथ हैं, आपका मार्गदर्शन कर रहे हैं और आपको मुश्किलों से बचा रहे हैं|




23 अगस्त - 22 सितंबर

आज अतीत की तरफ ध्यान ना देखकर अपनी भविष्य के लिए योजनाएं बनाएं| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बिल्कुल ठीक नहीं है, आपको डॉक्टर से जांच करानी चाहिए| धन : पैसों की लेनदेन और निवेश के मामलों में बड़ों से सलाह ना करना नुकसानदायक रहेगा| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में अपने मन की आवाज को सुन कर लिए गए निर्णय आपके लिए अच्छे होंगे| व्यवसाय में आज एक साथ दो परियोजनाओं पर काम ना करें| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के साथ विदेश यात्रा की योजनाएं ना बनाएं| निजी जीवन में आज आपका अपने साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि हर किसी के साथ सामंजस्य बिठाने की कोशिश ना करें| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने आध्यात्मिक गुरु और ईष्ट पर भरोसा रखिए, हर तरह की कठिन परिस्थितियों और लोगों से आपकी रक्षा करेंगे और आप पर अपनी नजर बनाए हुए हैं|




23 सितंबर - 22 अक्टूबर

आज आप कुछ समारोह का आयोजन कर सकते हैं जिसमें बच्चों का विशेष ख्याल ध्यान रखा जाएगा| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिए दिन सही है आपको ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के मामलों में आपको अच्छा लाभ होगा| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आज आप अपने आप को दूसरों से अलग-थलग रखेंगे, किसी से अपने विचार साझा नहीं करेंगे और ना ही दूसरों के विचार सुनेंगे| व्यवसाय में आप हर तरह का लाभ प्राप्त करने के बाद भी खुशी का अनुभव नहीं करेंगे और कुछ नई योजनाओं पर विचार विमर्श शुरू करेंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा अगर परिवार बढ़ाने की कोशिशों में लगे तो जल्दी खुशखबरी मिलेगी| निजी जीवन में अपने साथी के साथ मिलकर कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है| भाग्य : भाग्य के सहारे भविष्य की तरफ तभी कदम बढ़ा पाएंगे जब अतीत से अपने आप को आजाद करेंगे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपनी सफलता को महसूस करना शुरू करें ताकि जल्दी ही आपको सकारात्मक रिजल्ट मिले|




23 अक्टूबर - 21 नवंबर

आज आपका मन थोड़ा उदास रहेगा| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है अगर आप कोई यात्रा करना चाहे तो आपके लिए अच्छा रहेगा| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश की मामलों में भावनात्मक रूप से किए गए निर्णय आपके लिए नुकसानदायक होंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आप जिन योजनाओं पर काम कर रहे थे, उनमें आपको नुकसान होने का अंदेशा है| व्यवसाय में आज किसी तरह का जश्न या समारोह ना रखें| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है| निजी जीवन में इतने भी खोए ना रहे कि आपको आने वाली मौकों का पता ही ना लगे| भाग्य : भाग्य के सहारे किए गए कामों से आपको लाभ मिलेंगे| हमारी सलाह : अतीत के जिन आपके रिश्तो से आज भी आपका जुड़ाव है, अपने दिल से उन यादों को साफ कर, भविष्य की तरफ कदम बढ़ाने के लिए तैयार रहे|




22 नवंबर - 21 दिसंबर

आज कुछ रिश्तों, कुछ लोगों और कुछ यादों को अपनी जिंदगी से जाने दे| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से आप कुछ गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। किसी दूसरे डॉक्टर से जांच कराएं ताकि आपको पता लगे कि असल में तकलीफ क्या है| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के मामले में आपका दिल और विश्वास टूट सकता है तथा आपके साथ धोखा हो सकता है| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में कुछ लोग आप को फंसाने की कोशिश करेंगे और कुछ हद तक उसमें कामयाब भी रहेंगे| व्यवसाय में आप किसी नए काम या नहीं परियोजना की शुरुआत कर सकते हैं| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार से आज अगर आप किसी से कुछ उम्मीद रखेंगे तो बेकार ही जायेगी| निजी जीवन में साथी के साथ रिश्ते में सफलता रहेगी| भाग्य : भाग्य के सहारे अपने अनुभव और ज्ञान को समझे बिना लिए गए निर्णय आपके लिए नुकसानदायक रहेंगे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने कानों पर आने वाली आवाजें, संगीत और शब्दों पर ध्यान दें। वह आपकी ईष्ट के द्वारा आपकी प्रार्थनाओं के जवाब ही हो सकते हैं|




22 दिसंबर - 19 जनवरी

आज परिवार से अलग अपनी सोच ना रखें| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक नहीं है आप जिस भी डॉक्टर को दिखा रहे हैं वहां सिर्फ आपके पैसे की बर्बादी हो रही है किसी दूसरे डॉक्टर से अपनी जांच कराएं| धन : पैसों लेन-देन और निवेश के लिए आप दूसरे से अलग सोच रखते हुए कुछ ने निर्णय लेंगे जो आपके लिए लाभदायक है| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आप जिन परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं उनसे आपको लाभ मिलेगा| व्यवसाय में आज आप बहुत थकावट महसूस करेंगे और आराम करना चाहेंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार जनों से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है| निजी जीवन में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा| भाग्य : भाग्य के सहारे सोच समझकर किए गए निर्णय आपके लिए अच्छे रहेंगे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने काम को लेकर आप थोड़े से घबरा रहे हैं तो सकारात्मक सोच की उर्जा से अपने काम सुचारू रूप से करें|




20 जनवरी - 18 फरवरी

आज आपको अपनी मेहनत के अच्छे फल मिलेंगे| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से आप डॉक्टर की सलाह और अपनी जीवनशैली का जो संतुलन बनाकर चल रहे हैं उससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के मामलों में सलाह सुने बिना अपने मन के अनुसार लिए गए निर्णय लेंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आपको अपनी परियोजनाओं से उचित लाभ मिलेंगे आपको पदोन्नति और आय वृद्धिमिलने की संभावनाएं हैं| व्यवसाय में कुछ पुरानी परियोजना से आप को नुकसान होने के अंदेशे की| पारिवारिक एवं निजी जीवन: परिवार में कुछ ऐसे लोगों का पर्दाफाश होगा जो आपस में सब के दिल में गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश कर रहे थे| निजी जीवन में आप अपने जीवन साथी के साथ जिस तरह से व्यवहार कर रहे हैं इससे आपके रिश्तो में मधुरता आएगी| भाग्य : भाग्य के सहारे लिए गए निर्णय आपको मानसिक तनाव दे सकते हैं जिसकी वजह से आपकी रातों की नींद भी उड़ गई| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि आपके मन में आने वाले विचारों पर खास ध्यान दें और प्रेम पाने और देने के लिए अपने दिल को खुला रखें|




19 फरवरी - 20 मार्च

आज आपके ऊपर बहुत काम का बोझ महसूस कर सकते हैं| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक है। दूसरों की सलाह लेते हुए किए गए बदलाव आपके लिए अच्छी रहेंगे| धन : पैसो के लेन-देन और निवेश के मामले में आपकी भागीदारी से लाभ मिलेगा| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में किसी महिला अधिकारी की बात मानकर किए गए काम आपके लिए अच्छी लग रही है| व्यवसाय में रचनात्मक तरीके से लिए गए निर्णय भविष्य के लिए अच्छे साबित होंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : पारिवारिक मामलों में दूसरों की सलाह लेकर किए गए काम अच्छे साबित होंगे| निजी जीवन में आपको साथी से धोखा मिलने की आशंका है| भाग्य : भाग्य के सहारे आज आपको धोखा मिलेगा और आप परिस्थिति के सामने घुटने टेक देंगे| हमारी सलाह : आप के लिए हमारी सलाह यही है कि संगीत के माध्यम से अपने आप को जोड़ने के लिए आप संगीत का सहारा ले।

2 comments:

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...