Monday, December 30, 2019

आज का टैरो राशिफल 31 दिसंबर 2019





अप्रैल 21 - मई 20

आज आपने नैतिक मूल्यों को दांव पर लगा सकते हैं| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सही नहीं है आपको लिक्विड दवा से लाभ मिलेगा| धन : पैसों की लेनदेन और निवेश के मामले में किसी महिला की सलाह से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आप जिन परियोजनाओं पर काम कर रहे थे, वहां आपको आपकी लाभ के आंकलन से अधिक का नुकसान हो सकता है| व्यवसाय में आप जितनी मेहनत और भागदौड़ कर रहे हैं आपको उसके अनुसार फल नहीं मिलेगा| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवारिक मामलों में आप एक नई सोच के साथ आगे बढ़ेंगे| निजी जीवन में आज आप अपने जीवन साथी पर पूरी तरह से विश्वास रखेंगे और आप उनके साथ किसी हवाई यात्रा की योजना भी बना सकते हैं|भाग्य : आज भाग्य के सहारे ना रहे, अनावश्यक आपके ऊपर बोझ बढ़ेगा| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि ताजे फल और सब्जियों को अपने भोजन का हिस्सा बनाएं जिससे आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो|




मई 21 - जून 21

आज अपने दायरे से बाहर जाकर कोई काम करने की कोशिश ना करें नुकसान में रहेंगे| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से आप सिर्फ विचार विमर्श करते रहेंगे कोई कदम नहीं उठाएंगे और आपका स्वास्थ्य गिरता जायेगा| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में आज आपके साथ धोखा हो सकता है सावधान रहें| कार्यस्थान एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में जिन परियोजनाओं पर आप काम कर रहे हैं वो धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही हैं| व्यवसाय में सफलता मिलने के बाद भी आपके मन को संतुष्टि नहीं है और आप किसी नई योजना या किसी नए रास्ते की तरफ अपनी कदम बढ़ाएंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के साथ आप किसी जोखिम भरी यात्रा की योजना बना सकते हैं| निजी जीवन में आज आपको बहुत सफलता का एहसास होगा। आप अपने प्रेम संबंध को शादी के रिश्ते में बदलने की तरफ अग्रसर हो सकते हैं| भाग्य : आज आपका भाग्य रिश्तो में पड़ी दरारों को दूर करने में मदद करेगा| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सराय यही है कि यदि अतीत में किसी ने आपका मन दुखाया है तो उसको माफ करने का हौसला रखें और अपने मन को शांति प्रदान करें|




21 मई - 20 जून

आज आप अपने अनुभव का सही इस्तेमाल करेंगे| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सही नहीं है आपको किसी छोटी मोटी सर्जरी करानी पड़ सकती है| धन : पैसों के लेनदेन और धन के मामलों में अपना नियंत्रण बनाकर रखें वरना लोग आपको बहुत नुकसान पहुंचायेंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आज आप अपने आपको अपनी टीम से अलग रखेंगे और उनके सलाह में शामिल नहीं होंगे| व्यवसाय में यदि किसी समझौते को लेकर आपको कुछ भ्रम या कंफ्यूजन था तो दूर होगी। सारी बातें आपके सामने बिल्कुल स्पष्ट होंगी और उसके बाद आप समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे जो कि लाभदायक रहेगा| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में यदि कोई कार्य करने की योजना बनी है तो बहुत धीरे-धीरे उसकी शुरुआत होगी| निजी जीवन में आप परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेंगे| भाग्य : आज आपका भाग्य आपको मदद करेगा कि आप झगड़ा ना करें और आराम से बात करके ही परिस्थितियों को सामान्य करें| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अतीत की यादों /पुराने रिश्तो में अगर अभी भी आपका मन उलझा हुआ है तो उनसे अपना रिश्ता खत्म कर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं|




21 जून- 22 जुलाई

आज आप जिंदगी को थोड़ा संजीदगी से लेंगे| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है आपने जितनी थी मेहनत की है अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको उसका फल मिलेगा| धन : पैसों के लेनदेन और धन के मामलों में आज सोच-समझकर निवेश करें| अगर कोई आपसे पैसों से मदद मांगे तो आज ना करें आपका पैसा फस जाएगा| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में कोई इंसान आपके साथ बहुत अच्छा व्यवहार करेगा आपसे अपनी भावनाएं व्यक्त करेगा जो कि बिल्कुल झूठी और खोखली हैं अतः सावधान रहें| व्यवसाय में किसी समझौते को पाने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन आपको असफलता ही हाथ लगेगी| पारिवारिक एवं निजी जीवन : पता नहीं क्यों आज आप अपने परिवार पर पूरी तरह से विश्वास नहीं कर पाएंगे| निजी जीवन में अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की संभावनाएं आपको खत्म होती हुई दिखाई देंगी| भाग्य : आज आपका भाग्य जरूरी कामों को जल्द निपटाने में आपकी मदद नहीं कर पाएगा और आपके काम लेट होते रहेंगे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने आप को नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए सकारात्मक ऊर्जा का प्रयोग करें ओम का उच्चारण करें|




23 जुलाई - 22 अगस्त

आज किसी नए काम की शुरुआत ना करें| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है बस अपने खानपान पर नजर रखें। धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में दूसरों की सलाह अवश्य लें चाहें तो निर्णय अपनी मर्जी से करें| कार्यस्थान एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आप अपने असफल परियोजनाओं की तरफ ही ध्यान देंगे और सफलता को नहीं देखेंगे जिसकी वजह से आपका मन दुखी रहेगा| व्यवसायिक मामलों में आज का दिन आपके लिए बहुत लाभदायक है आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वहां से आपको सफलता ही मिलेगी। अगर आपको सलाह की आवश्यकता हो तो अपने पिता या पिता तुल्य व्यक्ति से सलाह करें| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में आज रचनात्मक तरीकों से कोई काम करने की कोशिश ना करें, बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं| निजी जीवन में आप अपने अतीत की यादों से इतना जकड़े रहेंगे कि भविष्य के बारे में सोच ही नहीं पाएंगे| भाग्य : आज आपका भाग्य आपको दूसरे लोगों को समझने में या परिस्थितियों को आसानी से समझने में मदद करेगा| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि आप जानते हैं कि आप संवेदनशील हैं तो अपने आप को कठोर परिस्थिति, कठोर रिश्तो और कठोर केमिकल से बचा कर रखें|




23 अगस्त - 22 सितंबर

आज आप अपने मन में विचार करने के बाद ही कुछ निर्णय लेंगे| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है अगर कोई परेशानी चल रही थी तो वह दूर होगी| धन : पैसों की लेनदेन और निवेश के मामले में आप इतने चिंतित रहेंगे कि आप को रातों को नींद भी नहीं आएगी| कार्यस्थान एवं व्यवसाय : अगर आप कार्यस्थल के काम से किसी जल यात्रा की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए समय सही नहीं है| व्यवसायिक मामलों में आज आप उन लोगों को अच्छे से पहचान लेंगे जो एक दोस्त के रूप में आप से मिलेंगे और आपका ही नुकसान करना चाहेंगे|पारिवारिक एवं निजी जीवन : आज परिवार के साथ हर काम में भागीदारी करना अच्छा है| निजी जीवन में आप कुछ ऐसी बातें कर सकते हैं जिससे आपके साथी आप से नाराज हो| भाग्य : आज भाग्य के भरोसे लिए गए निर्णय आपकी चिंता को कम कर देंगे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए अपनी सोच को सकारात्मक रखें|




23 सितंबर - 22 अक्टूबर

आज आप कुछ ऐसे काम करने की कोशिश करेंगे जिनमें सफलता मिलना मुश्किल है| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के हिसाब से समय सही नहीं है घर में विशेषकर महिलाओं की सेहत का खास ध्यान रखें| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के जुड़े मामलों पर बहुत सोच विचार करने के बाद ही निर्णय लें| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में किसी परियोजना में आपको सफलता मिल सकती हैं| व्यवसाय में आज आपके अंदर कुछ असुरक्षा का भाव पैदा होगा आप किसी नए समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए भी तैयार नहीं होंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में कुछ खुशियों का माहौल रहेगा सभी घरवालों का सहयोग और आशीर्वाद आपको मिलेगा| निजी जीवन में कोई साथी आपके जीवन में आ सकता है आपकी सगाई या शादी की भी संभावनाएं हैं| भाग्य : आज आपका भाग्य आपको अच्छे और बुरे इंसान को पहचानने में मदद करेगा| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि जो भी नकारात्मक विचार आपके मन में आते हैं उन्हें अपने मन से डिलीट कीजिए और सकारात्मकता को अपने मन में आने दीजिए|




23 अक्टूबर - 21 नवंबर

आज आप योगा या मेडिटेशन से जुड़ सकते हैं| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है अचानक ही आपको कोई स्वास्थ संबंधी परेशानी हो सकती हैं| धन : पैसों की लेनदेन और निवेश के मामले प्यार से निपटा लें। झगड़ा करने से किसी बात का हल नहीं निकलेगा| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में जिन परियोजनाओं पर आप काम कर रहे हैं वहां से आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी| व्यवसाय में आप एक साथ दो या दो से अधिक काम करने की कोशिश ना करें वर्ना नुकसान होगा| पारिवारिक या निजी जीवन : परिवार के साथ आज कुछ टेंशन हो सकती है। निजी जीवन में आप अतीत की यादों में ही घिरे रहेंगे| भाग्य : भाग्य ज्यादा साथ नहीं देगा। दिन सामान्य रहेगा| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपनी सफलता को महसूस करना शुरू कीजिए, देखना शुरू कीजिए|




22 नवंबर - 21 दिसंबर

आज आप अपने अनुभवों के आधार पर सोच विचार करके ही निर्णय लेंगे| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के हिसाब से दिन थोड़ा सही है आप दवाइयों पर पैसा खर्च करने की जगह ताजे फल और सब्जियां खाने की कोशिश करें| धन : पैसों की लेनदेन और निवेश के मामलों में दूसरों की सलाह द्वारा लिए गए निर्णय सफलता दिलाएंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आपको अपने काम से जुड़ी कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए सफल रहेंगी और आपको सब का सहयोग ही मिलेगा| व्यवसाय में जिन परियोजनाओं पर आप काम कर रहे हैं वह बहुत धीमी गति से आगे बढ़ेगी| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवारिक परिवार में कुछ जश्न या समारोह का माहौल रहेगा| निजी जीवन में कोई इंसान एक रिश्ते के रूप में आप से जुड़ेगा| भाग्य : आज आपका भाग्य आपके सपने पूरे करने में मदद नहीं करेगा| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपनी मन की बात अपने माता-पिता से साझा जरूर करें|



22 दिसंबर - 19 जनवरी

आज आप कुछ जोखिम भरी यात्रा में जाने की योजना बना सकते हैं| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सही नहीं है| आपका अपना बहुत ध्यान रखने की आवश्यकता है| धन : पैसों के लेनदेन के मामले में अपनी जो भी निवेश किए हैं वहां से आपको नुकसान होगा| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आप कुछ ऐसी परियोजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं जहां पर आप की मर्जी नहीं चलेगी। आपको हमेशा दूसरों की बातें माननी पड़ेगी| व्यवसाय में आप दूसरों के अनुभवों के आधार पर निर्णय ना लें अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करें| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में यदि किसी अच्छी खबर का इंतजार था तो वह खबर आज मिल सकती है निजी जीवन में आप बहुत धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ेंगे और अपने रिश्ते को एक नाम दे पाएंगे| भाग्य : आज भाग्य के भरोसे आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने मन की आवाज को सुनें| प्यार पाने और देने के लिए अपने मन के दरवाजे खोलें|



20 जनवरी - 18 फरवरी

आज आप परिस्थितियों का सामना अपने हिसाब से करने की कोशिश करेंगे ना किसी की सलाह लेंगे ना किसी की बात मानेंगे| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सही नहीं है | आपको डॉक्टरी जांच करवानी चाहिए| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में आप अपने आप में इतना खोए रहेंगे की कुछ नमी योजनाएं आपके हाथ से निकल जाएंगी| कार्यस्थान एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आज आप किसी यात्रा पर जाने की योजना न बताएं। आपकी यात्रा असफल हो सकती हैं| व्यवसाय में अपनी भावनाओं को नियंत्रित रख कर सही और गलत को पहचानने के बाद लिए गए निर्णय भविष्य के लिए लाभदायक होंगे|| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में लोगों को अपने नियंत्रण में रखने की कोशिश ना करें| निजी जीवन में आज आप थोड़ी सी थकावट महसूस करेंगे| भाग्य : आज आपका भाग्य आपको कुछ नये निर्णय लेने में मदद करेगा| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि यदि आपको किसी चीज की लत है तो उससे अपने आप को छुटकारा दिलाएं|




19 फरवरी - 20 मार्च

आज आप थोड़े से नासमझी भरे काम कर सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह भी होंगे तो थोड़ा सा ध्यान रखें| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य की हिसाब से दिन बहुत अच्छा है आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है बस अपनी दिनचर्या पर अडिग रहे| धन : पैसों के लेनदेन और धन के मामले में आज आपको नुकसान हो सकता है| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आज आप बहुत जल्दबाजी में काम करेंगे बहुत ही जल्दी जल्दी निर्णय लेंगे जो कि गलत भी हो सकते हैं| व्यवसायिक मामलों में आज आप लंबे समय के लिए किसी योजना को ना बनाएं और ना ही उस पर काम करें| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवारजनो से आज आपका थोड़ा मनमुटाव हो सकता है|| निजी जीवन में भी अकेलापन महसूस करेंगे। भाग्य : आपका भाग्य आज आपकी कुछ खास मदद नहीं करेगा| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अगर आप किसी वजह से उदास रहते हैं तो अपने मन में विचार कीजिए कोई पुराना याद जो आपके मन में है उसे अपने मन से दूर कीजिए|

No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...