Monday, January 13, 2020

आज का टैरो राशिफल 11 जनवरी 2020





21 अप्रैल - 20 मई

आज किसी महिला के प्रभाव में इतना भी ना आए कि अपनी पहचान ही खो जाये| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य को लेकर यदि आपके ऊपर कोई दबाव था तो अब वह कम होगा| धन : पैसों की लेनदेन और निवेश के मामलों में आप अपने दूसरे साथियों के बीच में एक विशेष पारदर्शिता रखेंगे जिसकी वजह से सारे सौदे आसानी से निकलेंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल की तरफ से किसी विदेश यात्रा की योजना न बनाएं| व्यवसाय में समझदारी से लिए गए निर्णय आपके पिछले नुकसान की भरपाई कराने में मदद करेंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : आज परिवार के सपने पूरे करने के लिए आप उनका सहयोग करने को राजी होंगे| निजी जीवन में आज आपका मन थोड़ा दुखी हो सकता है| भाग्य : भाग्य के सहारे आपको कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपनी सच्चाई को बोलने के लिए मीठे शब्दों का इस्तेमाल करें जिससे किसी का दिल ना दुखे|




21 मई - 21 जून

आज का दिन आपके लिए लाभदायक है, आपको कई क्षेत्रों में सफलता मिलेगी| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिए दिन ठीक है लेकिन आप अनावश्यक की लड़ाई का हिस्सा बनकर अपना ब्लड प्रेशर न बढ़ाएं| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के मामले आपके नियंत्रण में रहेंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में उच्च अधिकारियों की सलाह और उनके अनुभव के आधार पर आप जो निर्णय लेंगे वे आपके लिए लाभदायक होंगे| व्यवसायिक मामलों में आपको दूसरों से कुछ सलाह मिलेगी जिससे आप नकारात्मक रूप से लेंगे और उनसे नाराज होंगे|पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के लोगों से आपको हर तरह का सहयोग मिलेगा| निजी जीवन में कुछ धन का नुकसान होने का अंदेशा है| भाग्य : भाग्य के सहारे लिए गए फैसले आपको ज्यादा लाभ नहीं पहुंचा पाएंगे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि यदि किसी ने आपके मन को दुखाया है तो उसको माफ कर दें|




21 जून- 22 जुलाई

आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक है| मौसम से जुड़ी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के मामले में आज अपने मन की आवाज न सुनकर केवल दूसरों की सलाह के अनुसार ही निर्णय लेंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आज आप अपनी सहकर्मियों के साथ ना जाकर किसी नई योजना के विस्तार पर विचार विमर्श करेंगे| व्यवसाय के लिए आज कुछ नयी परियोजनाओं पर काम ना करें|पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में यदि कोई मनमुटाव या गलतफहमी थी तो वे दूर होंगी| निजी जीवन में आप अपने परिवार के साथ किसी यात्रा की योजना बनाना चाहते हैं तो उसके लिए समय अच्छा है| भाग्य : भाग्य के सहारे जीवन सामान्य रूप से आगे बढ़ेगा| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने काम से जुड़ी कार्यशालाओं का हिस्सा बने। लोगों के अनुभव को सुनें अपना ज्ञान भी सांझा करें|




21 जून- 22 जुलाई

यदि आप किसी दूसरे शहर या दूसरे देश में जाकर काम करना चाहते हैं तो उसके लिए समय सही नहीं है। यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो उसके लिए भी समय सही नहीं है| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य अच्छा है दूसरों की सलाह मानकर यदि आप जीवन में कुछ बदलाव करेंगे तो वह भी आपके अच्छे ही होंगे| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के मामलों में किसी पर भी अंधविश्वास न करें। कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में उच्चाधिकारी आपसे खुश होंगे और आपको पदोन्नति मिलने की भी संभावनाएं हैं| व्यवसाय में आप अपने साथियों के साथ एक छोटा सा जश्न कर सकते हैं और बाहर खाने के लिए भी जा सकते हैं|पारिवारिक एवं निजी जीवन : आज परिवार के लिए अपने कर्तव्य को एक बोझ महसूस हो सकते हैं| निजी जीवन में आपके रिश्तो में एक ठहराव सा आएगा| भाग्य : भाग्य के सहारे आज आपको पदोन्नति और आय वृद्धि मिलने के संयोग हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि यदि आपके मन में किसी के लिए दुख या आवेश है तो इन भावों से अपने मन को आजाद करें|




23 जुलाई - 22 अगस्त

यदि आप अपने जीवन में कुछ नयी शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिए समय अच्छा है| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है कोई परेशानी नहीं है| धन : पैसों के लिए निवेश के मामलों में आज आप अपने ऊपर बहुत दबाव महसूस कर सकते हैं| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में किसी सहकर्मी के लिए आपके मन में प्यार की भावना जागृत हो सकती है| व्यवसाय में कुछ पुराने परियोजनाओं से आपको नुकसान हो सकता है|पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में आज से आप सभी लोगों को अपने नियंत्रण में रखने की कोशिश करेंगे| निजी जीवन में आपका दिल टूट सकता है और आपको किसी से धोखा मिलने का अंदेशा है| भाग्य : भाग्य के भरोसे आज आपको अचानक ही धन का लाभ होगी| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपना काम, अपना घर, अपना पैसा आदि की जानकारी देने के लिए हमेशा अच्छे शब्दों का प्रयोग करें|




23 अगस्त - 22 सितंबर

आज आप अपने मन से असुरक्षा और अस्थिरता के भावों को दूर करेंगे| स्वास्थ्य : पहले की तुलना में आपका स्वास्थ बहुत अच्छा रहेगा| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश से आपको बहुत अच्छे लाभ होंगे जिन्हें आप दूसरों से भी साझा करेंगे| कार्यस्थल में कुछ पुराने परियोजनाओं की वजह से आपका नाम खराब हो सकता है| व्यवसाय में आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं|पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में यदि किसी को आपसे पैसों में मदद चाहिए हो तो उसकी मदद अवश्य करें| निजी जीवन में समय थोड़ा खराब चल रहा है यदि आप परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो उसके लिए समय सही नहीं है| भाग्य : भाग्य के सहारे लंबे समय की योजनाएं ना बनाएं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि हर तरह की परिस्थितियों में अपने आपको हमेशा सफलता प्राप्त करते हुए भी महसूस करें ताकि आपको सकारात्मक परिणाम ही मिले|




23 सितंबर - 22 अक्टूबर

आज अगर आप कोई जल यात्रा करेंगे तो आपको नुकसान होने की संभावनाएं हैं| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य में स्थिरता बनी हुई है। दूसरों की सलाह सुनिए और अपने स्वास्थ्य के लिए अच्छा कीजिए| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के मामलों में आपको अच्छा लाभ मिलेगा| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में नुकसान को छोड़कर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं ताकि सफलता प्राप्त कर सकें| व्यवसायिक जीवन में आपको जल्दी ही अपनी परियोजना पर अच्छे परिणाम मिलने शुरू होंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार की खुशी के लिए आपने जो निवेश किए थे वहां के धोखा हो सकता है और आपका नुकसान हो सकता है| साथी को अपने नियंत्रण में रखने की कोशिश बेकार है| भाग्य : भाग्य के सहारे खोए रहने की वजह से आप कुछ अच्छे मौके गवा देंगे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि कठिन परिस्थितियों में अपने आराध्य से प्रार्थना करें कि वह आपको सही मार्गदर्शन दें|




23 अक्टूबर - 21 नवंबर

आज आपको कुछ नुकसान हो सकता है, रिश्तो में कुछ खटास आने की भी आशंकाएं हैं| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सही है पर आप अनावश्यक ही अपने आप को चिंताओं में घेर के रखेंगे| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में किसी महिला की सलाह आप के लिए लाभदायक हो सकते हैं| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आप, अपने सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ सही सामंजस्य बिठाते हुए अपने काम को आगे बढ़ाएंगे| व्यापार में थोड़ी सी लापरवाही की वजह से बड़े सौदे आपके हाथ से निकल सकते हैं, थोड़े से अलर्ट रहें| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे| निजी जीवन में जीवन साथी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है| भाग्य : भाग्य के सहारे किसी की चाल में फंस सकते हैं| हमारी सलाह : अपनी चारों तरफ सकारात्मकता की ऊर्जा को देखें और महसूस करें|




22 नवंबर - 21 दिसंबर

हो सकता है कि आपको अपने परिवार की याद सताए| यदि ऐसा है तो छुट्टियां लेकर परिवार के साथ समय बताएं| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिए दिन सही नहीं है, जरूरत से ज्यादा उत्तेजना की वजह से आपको कुछ दिक्कत हो सकती हैं। एक बार डॉक्टर से अपनी जांच अवश्य कराएं| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में आप दूसरों से अलग सोच रख सकते हैं| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : आज सहकर्मियों के साथ आपकी समझ सही नहीं बैठेगी| व्यवसाय में आप बहुत ध्यान से अपने हर कदम को समझ बूझ कर रखेंगे जिससे आपको फायदे होंगे|पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के मामलों में बाहरी लोगों की दखलअंदाजी ना होने दें, केवल अपने मन की आवाज ही सुने निजी जीवन में आज आप अतीत की यादों में उलझे रहेंगे। जिस वजह से भविष्य की ओर कदम नहीं बढ़ा पाएंगे| भाग्य : भाग्य के सहारे उन लोगों को अपने जीवन से जाने दें जो आपसे सच में नहीं है| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि यदि अतीत के दर्द से आपका दिल अभी भी जुड़ा हुआ है तो इस जुड़ाव को खत्म कर भविष्य की ओर आगे बढ़ें|




22 दिसंबर - 19 जनवरी

आज कोई आपके साथ धोखा करने के नाकामयाब कोशिश करेगा| स्वास्थ्य : यदि आपको लग रहा है कि आपके डॉक्टर की दवाई से आपको लाभ नहीं हो रहा है तो आप किसी दूसरे डॉक्टर से संपर्क कीजिए| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के मामलों में आपके साथ साफ होंगी और बिना किसी गलतफहमी या डाउट के आप निवेश करके लाभ कमाएंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आपको आपकी मेहनत का उचित फल मिलेगा| व्यवसाय में ज्यादा जल्दबाजी में कोई भी निर्णय मारे|पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में माता की इच्छा की अवहेलना करना आपके लिए दुखदाई होगा| जीवन में किसी नई यात्रा या किसी नए रिश्ते की शुरुआत ना करें| भाग्य : भाग्य के सहारे आज आपके हाथ खाली रह सकते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा जगाने के लिए ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें और प्रकृति से जुड़े|




20 जनवरी - 18 फरवरी

आज आप पूरी तरह से अपने परिवार और अपने सहकर्मियों पर विश्वास लेकर निर्णय ले सकते हैं| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन सही है। आप अपने जीवन शैली में कुछ बदलाव कर सकते हैं| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के मामलों में आज आप नैतिकता का ध्यान रखें और किसी से भी धोखा करने के बारे में न सोचो| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में जब तक आपका हाथ में लिया हुआ काम खत्म ना हो तब तक कोई दूसरा काम अपने हाथ में न ले| व्यवसाय में आपको आपके काम में अच्छा लाभ मिलेगा| पारिवारिक एवं निजी जीवन : पारिवारिक झगड़ों का निर्णय आपके पक्ष में नहीं होगा| निजी जीवन में आज कुछ नये बदलाव करने के बारे में ना सोचो| भाग्य : भाग्य के सहारे लिए गए फैसले आपके काम को बीच में ही लटका देंगे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि जो लोग आप से जुड़े हुए नहीं हैं आप उनसे अपना रिश्ता खत्म कर जीवन में आगे बढ़े|




19 फरवरी - 20 मार्च

अगर किसी समारोह की योजना बना रहे हैं तो अभी इसको अंतिम रूप न दे| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक नहीं है अपने खाने-पीने में किसी तरह की लापरवाही ना बरतें| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेना आपके लिए अच्छा रहेगा| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में अपने मन की आवाज को अवश्य सुने| व्यवसाय में आप धीरे-धीरे प्रगति की तरफ अपने कदम बढ़ाएंगे|पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में पिता या पिता समान व्यक्ति की राय लिए बिना कोई भी निर्णय ना ले| निजी जीवन में आपको अस्थिरता वह असुरक्षा की भावना महसूस हो सकती है| भाग्य : भाग्य के सहारे आप कुछ ऐसे लोगों की पहचान करने में सफल रहेंगे जो आपके मित्र होने का दिखावा करते हैं लेकिन आप को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यहीं है कि आपके अवचेतन मन में जो भाव आते हैं उन पर ध्यान दीजिए|

No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...