Monday, January 13, 2020

आज का टैरो राशिफल 14 जनवरी 2020





21 अप्रैल - 20 मई

आज आपका दिन अच्छा है। अपने से बड़ी उम्र के व्यक्ति की सलाह के लिए फायदेमंद रहेगी| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से कोई परेशानी नहीं है स्थिरता बनी हुई है। यदि आप किसी समारोह का हिस्सा बनना चाहे तो बन सकते हैं| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश संबंधी मामलों में आपको लाभ होंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आपकी योजनाएं सही गति से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही हैं| व्यावसायिक मामलों में किसी महिला की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के साथ किसी जल यात्रा की योजना बना सकते हैं|| निजी जीवन में किसी समझौते को तोड़ने के बारे में ना सोचो| भाग्य : आज आप भाग्य के सहारे जल्दबाजी में कुछ फैसले ले सकते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपनी संवेदनशीलता की कदर कीजिए यह आपको प्रकृति से मिला हुआ उपहार है|




21 मई - 21 जून

आज आप जो मेहनत करेंगे आपको उसके अनुसार ही फल मिलेंगे| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं है लेकिन आप दूसरों की बातों में आकर भ्रम में फंस सकते हैं| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के मामलों में आपको अच्छे लाभ होंगी और आप इसका जश्न अपने शुभचिंतकों के साथ मना सकते हैं| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में अपनी उच्च अधिकारियों की सलाह के अनुसार कार्य करना आपके लिए लाभदायक होगा और वह आपसे खुश रहेंगे| आप अपने व्यवसाय में कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। यदि आप किसी नए ऑफिस को शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए अच्छा समय है। यदि आप किसी नए उत्पादन को भी अपने व्यवसाय में शामिल करना चाहते तो उसके लिए अच्छा समय है| पारिवारिक एवं निजी जीवन : आज परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना ना बनाएं| निजी जीवन में गलतफहमियों को अपने रिश्तो के बीच में ना आने दे| भाग्य : भाग्य के सहारे आपको आपके जीवन में स्थिरता का एहसास होगा| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि किताबों से जुड़ी और उनको अपने जीवन का हिस्सा बनाएं|




21 जून- 22 जुलाई

आज आपको अचानक ही कुछ लाभ होंगे या अच्छी खबर मिलेगी| स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है आप योगा या मेडिटेशन को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना सकते हैं| पैसों की लेन-देन या निवेश के मामलों में आज विदेशों में निवेश करने के बारे में ना सोचो| कार्यस्थल में किसी महिला उच्च अधिकारी की अवहेलना करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है| व्यावसायिक मामलों के लिए की गई यात्राएं आपके लिए लाभदायक होंगी| परिवार में पिता या पिता समान व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी| निजी जीवन में अपने संगिनी की सलाह मानना और उसका ध्यान रखना आपके रिश्तो को मजबूत करेगा| भाग्य के सहारे आप जीवन में एक नई शुरुआत करने के लिए यदि कोई शिक्षा ग्रहण करना चाहे तो उसके लिए समय अच्छा है| आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने दिल की आवाज सुने। प्यार पाने और देने के लिए अपने दिल के दरवाजे खुले रखें|




21 जून- 22 जुलाई

आज आप अपने ज्ञान अनुभव और वाकपटुता से सबका दिल जीत लेंगे| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है। आपको किसी तरह की भ्रम में फसने की जरूरत नहीं है| धन : पैसों की लेनदेन और निवेश के मामले में आज आपके मन में अस्थिरता और असुरक्षा के भाव आ सकते हैं| जिस वजह से आप पैसों को कहीं भी निवेश नहीं करेंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आपको आपकी परियोजनाओं से लाभ मिलने शुरू होंगे और आपके उच्च अधिकारी आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे| व्यवसाय में आज आप एक साथ दो या दो से अधिक काम आसानी से कर लेंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : यदि परिवार का किसी से कोई झगड़ा चल रहा था तो आज उस में विजय प्राप्त होगी| आज आप अपने साथी के साथ किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं| भाग्य : भाग्य के सहारे आप जिन कामों को अपने हाथ में लेंगे वही काम आपको बोझ लगने लगेंगे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने मन की शांति वापस पाने के लिए यदि आपके मन में किसी को लेकर कोई कटु भाव या गुस्सा है तो उसे अपने मन को आजाद करें|




23 जुलाई - 22 अगस्त

आज आपका दिन अच्छा है और माहौल भी खुशियों से भरा रहेगा| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य संबंधी मामलों में दिन ठीक है आपको गर्मी या पित्त संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश संबंधी मामलों में आपने जो भी निवेश किए हैं उनसे आप को अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी आंकलन से भी अधिक लाभ होगा| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आपको अपनी परियोजनाओं से लाभ मिलने शुरू होंगे| व्यवसायिक मामलों में यदि किसी से कोई प्रतिस्पर्धा चल रही थी तो उसमें आपको विजय प्राप्त होगी| पारिवारिक एवं निजी जीवन : पारिवारिक जीवन में कुछ लोग घात लगाकर बैठे हैं आपके परिवार में गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, ध्यान रखिए| निजी जीवन में आपको आपके जीवन साथी का हर तरह से सहयोग मिलेगा और आपका समय अच्छा बीतेगा| भाग्य : भाग्य के भरोसे आप अपने दोस्तों और सहकर्मियों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि सकारात्मक रूप से अपने जीवन का नियंत्रण अपने हाथों में लेना आपके लिए अच्छा है|




23 अगस्त - 22 सितंबर

आज आपके जीवन में स्थिरता रहेगी और मान-सम्मान बढ़ेगा| स्वास्थ्य : आप अपनी स्वस्थ जीवन के लिए जो भी मेहनत कर रहे हैं आपको उसका फल मिलना शुरू होगा| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में पिता या पिता समान व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में कोई आपके साथ धोखा करने की कोशिश करेगा आपके काम को अपने नाम से उच्च अधिकारियों के सामने प्रस्तुत करने की कोशिश करेगा लेकिन उसकी चोरी पकड़ी जाएगी| व्यवसायिक मामलों में यदि कोई व्यक्ति आपसे सलाह और धन की मदद मांगी तो आज आप उसकी मदद अवश्य करें| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में परस्पर प्रेम बढ़ेगा और यदि कुछ मनमुटाव या गलतफहमियां थीं तो वे दूर होगा| निजी जीवन में आप अपने जीवन साथी के साथ है किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं और उसमें बच्चों के लिए खास ध्यान रखेंगे| भाग्य : भाग्य के सहारे किसी ऐसे काम में हाथ ना डालें जिसके परिणाम के बारे में आपको सही अंदाजा ना हो| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपनी सच्चाई को बोलने के लिए मीठे शब्दों का इस्तेमाल करें जिससे किसी का दिल ना दुखे|




23 सितंबर - 22 अक्टूबर

आज आप कुछ थकावट महसूस कर सकते हैं आपको आराम की आवश्यकता है| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक है फिर भी आपको खून की जांच अवश्य करानी चाहिए| धन : पैसों की लेनदेन और निवेश के मामलों में आपको अच्छे लाभ होंगे| आप किसी सहकर्मी के साथ बाहर भोजन के लिए जा सकते हैं| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : व्यावसायिक मामलों में आप जहां कि जिसके भी साथ काम कर रहे हैं उन्हीं के साथ काम करें। अभी किसी नए समझोतो पर काम शुरू ना करें| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के लिए अपनी जिम्मेदारियों को समझे। जीवन साथी के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे| यदि कोई मनमुटाव है था तो वे दूर होगा| भाग्य : भाग्य के सहारे आप अपने जीवन में उचित संतुलन बनाए रखने की कोशिश करेंगे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए सकारात्मक सोच का इस्तेमाल करें|




23 अक्टूबर - 21 नवंबर

आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रख कर अपने ज्ञान और अनुभव के आधार पर आप जो भी निर्णय लेंगे वह आपके लिए लाभदायक होंगे| स्वास्थ्य : यदि आपको स्वास्थ्य संबंधी किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था तो उसमें धीरे-धीरे सुधार आएगा| पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में आपको लाभ होगा| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में अपने सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों से सलाह करने के बाद ही कुछ निर्णय लें| व्यवसाय में आप जिन भी लोगों के साथ समझौते करेंगे वे आपके साथ पूरी तरह से पारदर्शिता बनाए रखेंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवारिक मामलों में आज आप दो या दो से अधिक जिम्मेदारियां आसानी से उठा लेंगे| निजी जीवन में सही और गलत को पहचानने के बाद ही कोई भी निर्णय लीजिए| भाग्य : भाग्य के सहारे आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलना शुरू होगा| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने आप को नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए क्रिस्टल का इस्तेमाल करें|




22 नवंबर - 21 दिसंबर

आज आपका दिन स्वास्थ्य और संबंधों के लिए अच्छा होगा|स्वास्थ्य : स्वास्थ्य संबंधी मामलों में आप तरल दवाइयों का अधिक उपयोग करें| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के मामलों में सोच समझ कर लिए गए फैसले लाभदायक होंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आपकी आय वृद्धि और पदोन्नति होने की संभावनाएं हैं| व्यवसायिक मामलों में आपको आपके आंकलन से अधिक का लाभ होगा| पारिवारिक एवं निजी जीवन : पारिवारिक मामलों में किसी आयु में ही बड़े व्यक्ति के जीवन के अनुभव का उपयोग करें| निजी मामलों में प्यार से हर तरह की परिस्थितियों का सामना करें| भाग्य : भाग्य के सहारे आज किसी समझदार व्यक्ति से मार्गदर्शन ले सकते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह सही है कि जो लोग आप से जुड़े हुए नहीं हैं उनको अपनी यादों से भी आजाद करें|




22 दिसंबर - 19 जनवरी

आज कुछ लोग आपके साथ धोखा करने की कोशिश कर सकते हैं थोड़े सतर्क रहें| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है यदि आपको कोई परेशानी है तो वह जल्दी ही ठीक होगी| धन :पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में आपने जहां जो भी निर्णय लिए हैं उन से आपको लाभ मिलना शुरू होगा| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आप कुछ चिंताओं से घिरे रहेंगे जिनकी वजह से आपके सिर में दर्द रह सकता है और आपकी रातों की नींद भी उड़ सकती हैं| व्यावसायिक मामलों में पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही कोई निर्णय लीजिए| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में यदि कोई काम शुरू किया हुआ है तो वह धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ेगा| निजी जीवन में अपने जीवन साथी की बातों को सुनिए उसके अनुसार ही निर्णय लीजिए| भाग्य : भाग्य के सहारे किसी की पैसे से मदद ना करें। आपका पैसा फंसने की आशंका है| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने मन की आवाज को सुनें यह आपके लिए आप के आध्यात्मिक गुरु द्वारा आपके सवालों के जवाब भी हो सकते हैं|




20 जनवरी - 18 फरवरी

आज अपने काम पर दूसरों का जवाबदेही सुनने के लिए तैयार रहें और यदि आपको लगे कि आप को सुधार करने की आवश्यकता है तो अवश्य कीजिए| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सही है किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी| धन : पैसों की लेनदेन और निवेश के मामलों में केवल दूसरों की सलाह लेकर कोई निर्णय ना करें| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आपको आपकी परियोजनाओं का उचित फल मिलेगा और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा| व्यावसायिक मामलों में कोई आपके साथ धोखा करने की कोशिश कर सकता है| पारिवारिक एवं निजी जीवन : पारिवारिक मामलों में अपनी उम्र से बड़े इंसान की इज्जत करें और उसकी बात को सुनें| निजी जीवन में पिता या पिता समान व्यक्ति के अनुभवों को इस्तेमाल करें| भाग्य : भाग्य के सहारे लिए गए निर्णयों में आज आप अपने आप को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि ताजे फल और ताजी सब्जियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और सकारात्मक ऊर्जा का निर्वाह अपने अंदर होने दें|




19 फरवरी - 20 मार्च

आज आपको अपने काम में सफलता मिलनी शुरु होगी| स्वास्थ्य : यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी थी तो उसमें अचानक से ही लाभ होंगे| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश से जुड़े मामलों में लोग आपकी सलाह मांगेंगे और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में किसी सहकर्मी के लिए आपके मन में प्रेम भरी भावनाएं जागृत हो सकती हैं| व्यवसाय में यदि आप कुछ नया शुरू करना चाह रहे हैं तो उसके लिए समय सही नहीं है| पारिवारिक एवं निजी जीवन : आज परिवार के साथ विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं| निजी जीवन में आप अपने रिश्ते को अच्छा बनाने के लिए जो भी मेहनत कर रहे हैं उससे आपको अच्छे फल मिले ही शुरु होंगे| भाग्य : भाग्य के सहारे आज आप छुपे हुए दुश्मनों की पहचान नहीं कर पाएंगे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि यदि आपकी मन में किसी के लिए गुस्सा या कटु भाव है तो उसे अपने मन का आजाद करें|

No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...