Wednesday, January 15, 2020

आज का राशिफल 16 जनवरी 2020





21 अप्रैल - 20 मई

आज आपका दिन अच्छा है लेकिन अपने पैसे और पावर का दिखावा ना करें| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से समय अच्छा है यदि कोई परेशानी थी तो वह भी जल्दी ही ठीक होगी| धन : पैसों के लेनदेन में निवेश के मामलों में यदि आप दूसरों की सलाह नहीं लेंगे तो आप बुरी तरह से फंस सकते हैं| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में कुछ लोग आपके साथ धोखा करने की नाकामयाब कोशिश कर सकते हैं| व्यवसाय में आप जिन परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं अब उनसे लाभ आने शुरू होंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा| जीवन साथी के साथ आप अपने रिश्ते को एक दूसरे पड़ाव पर ले जाएंगे| भाग्य : भाग्य की भरोसी लिए गए निर्णय से आपको लाभ मिलने के अंदेशे हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि ताजा फल और सब्जियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और सकारात्मक ऊर्जा का अपने शरीर में संचालन होने दें|




21 मई - 21 जून

आज आपका दिन अच्छा है अगर आप चाहे तो कुछ यात्राएं भी कर सकते हैं| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है यदि कोई परेशानी थी तो वो भी दूर हो जाएगी| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में आपको लाभ होंगे और जीवन में स्थिरता आएगी| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आप की परियोजनाएं अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे| व्यवसायिक मामलों में आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के साथ आज आप गरीब बच्चों के लिए कुछ खास आयोजन कर सकते हैं| निजी जीवन में आप एक साथ दो या दो से अधिक काम एकसाथ करेंगे| भाग्य : भाग्य के भरोसे यदि आप दूसरों की सलाह माने बिना कुछ काम करेंगे तो मैं आपके लिए समय की बर्बादी ही होगी| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने काम से जुड़ी कार्यशालाओं का हिस्सा बने|




21 जून- 22 जुलाई

आज आप किसी जश्न या समारोह का आयोजन ना करें|स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है आप जो भी जीवनशैली अपना रहे हैं उस पर बरकरार रहे हैं उसमें बदलाव ना लाएं| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में भाग्य चक्र आपकी और ही घूम रहा है लेकिन अपने खातों पर एक विशेष नजर बनाए रखें| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में स्थिरता रहेगी यदि कोई आज आपसे पैसे की मदद मांगता है तो उसकी मदद अवश्य कीजिए| व्यावसायिक मामलों में आप किसी इंसान से इतनी ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं कि अपने वजूद को ही खो दें और उसी की तरह व्यवहार करने लगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में यदि कोई काम शुरू किया है तो वह धीरे-धीरे अपनी मंजिल की तरफ बढ़ेगा| आज आपके मन में निजी जीवन को लेकर अस्थिरता और असुरक्षा के भाव आएंगे| भाग्य : भाग्य के सहारे निर्णय लेना और अपनी जीवनसंगिनी की सलाह ना मानना आपके लिए नुकसानदायक रहेगी| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि कठिन परिस्थितियों में समस्या का समाधान पाने के लिए अपने आध्यात्मिक रिश्तो की तरफ ध्यान दें।




21 जून- 22 जुलाई

आज आप कुछ गलतफहमी या भ्रम का शिकार हो सकते हैं|स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक नहीं है आपको अपने दिल की जांच करानी चाहिए| धन : पैसों की लेनदेन और निवेश के मामलों में आज आप कुछ छुपे हुए दुश्मनों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आज आपके काम बीच में ही अटक सकते हैं| व्यावसायिक मामलों में आज आप कठिन परिस्थितियों का सामना समझदारी से करेंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : आज परिवार खुशियों भरा माहौल रहेगा किसी की सगाई या शादी की योजनाएं बनेंगी| निजी जीवन में आप कोई नई शुरुआत कर सकते हैं| भाग्य : भाग्य के सहारे आजा दो या दो से अधिक काम एक साथ कर पाएंगे| हमारी सलाह : आज आपके लिए हमारी सलाह यही है कि यदि किसी आदत या गलत में आपका मन जकड़ा हुआ है तो उससे मन को आजाद करें|

\


23 जुलाई - 22 अगस्त

आज सोच विचार कर लिए गए फैसले आपके लिए अच्छे साबित होंगे| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है यदि आप विदेश यात्रा करना चाहे तो अच्छे योग है| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के मामलों में आपको लाभ होगा और आपकी जीवन में स्थिरता आएगी| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में अपने काम पर उच्चाधिकारियों और सहकर्मियों की राय को साकारात्मक रूप से ले और यदि कुछ बदलाव करने की आवश्यकता हो तो करें| व्यवसायिक मामलों में आपको उचित लाभ होगा| पारिवारिक एवं निजी जीवन : पारिवारिक जीवन में संबंधों में कुछ खटास आ सकती है| निजी जीवन में आज नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं| भाग्य : भाग्य के सहारे आज आप छुपे हुए दुश्मनों को भी हरा देंगे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने आप को नकारात्मक उर्जा से बचाने के लिए क्रिस्टल का सहारा ले|




23 अगस्त - 22 सितंबर

आज आपका दिन अच्छा रहेगा| आप अच्छे बुरे सही गलत हर तरह के इंसान की पहचान करके परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेंगे| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है| किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में दूसरों के प्रभाव में आकर कोई निर्णय न लें| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आपके जो काम बीच में अटके हुए थे, अब वह पुनः शुरू होंगे| यदि व्यावसायिक काम से आप कोई यात्रा करेंगे तो आपको लाभ होगा| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के साथ अपने रिश्तो में किसी तरह का बदलाव ना करें| निजी जीवन में आप अपने जीवन साथी के साथ विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं| भाग्य : भाग्य के सहारे लिए गए फैसले जीवन में अस्थिरता और असुरक्षा की भावना देंगे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि यदि आपके मन में किसी के लिए गुस्सा या द्वेश है तो उसे अपने मन को खाली करें|




23 सितंबर - 22 अक्टूबर

आज आप हर तरह की परिस्थिति और व्यक्ति को आसानी से नियंत्रित कर लेंगे| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है, बिना वजह के दवाई ना खाएं| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में कुछ लोग आपके साथ धोखेबाजी कर सकते हैं, सावधान रहें| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आज आपको आपकी परियोजनाओं का उचित फल मिलेगा| व्यावसायिक मामलों में अपने काम पर हर तरह से नजर बनाए रखें, दूसरों के भरोसे काम ना छोड़े| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के साथ कुछ झगड़ा या मनमुटाव होने की आशंका है| आज आप निजी जीवन में उचित संतुलन बनाये रखेंगे| भाग्य : भाग्य के भरोसे आज आप उच्च अधिकारियों और उम्र में बड़े व्यक्ति को प्रसन्न रख पाएंगे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि कठिन परिस्थितियों में अपने ईष्ट से प्रार्थना करें और उनसे मदद मांगी|




23 अक्टूबर - 21 नवंबर

आज पैसों से किसी की मदद ना करें वरना आपका पैसा फंस जाएगा| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से आप जो भी मेहनत कर रहे हैं आपको आज उसका उचित फल दिखेगा| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के मामलों में किसी नई जगह पर निवेश करने के बारे में ना सोचो| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा आपकी पदोन्नति और आय वृद्धि होने की भी संभावनाएं हैं| व्यवसायिक मामलों में किसी बड़ी उम्र के व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी| पारिवारिक एवं निजी जीवन : पारिवारिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को बोझ न समझी| निजी जीवन में आज अचानक ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है यदि आप परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो उसके लिए भी समय अच्छा है| भाग्य : आज आप भाग्य के सहारे रहेंगे और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखे वर्ना आपको नुकसान होगा| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए अपनी सकारात्मक सोच का इस्तेमाल करें|




22 नवंबर - 21 दिसंबर

आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रख कर सही और गलत की पहचान करके ही निर्णय लें| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है यदि कोई छोटी मोटी परेशानी हो तो उसके लिए आप तरल दवाई का इस्तेमाल कर सकते हैं| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में आपको आपके आंकलन से अधिक का लाभ होगा| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आप दो या दो से अधिक काम आसानी से कर लेंगे| व्यावसायिक मामलों में यदि आपको कुछ भ्रम या कंफ्यूजन हो तो कोई निर्णय ना ले| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में आज कोई नई शुरुआत हो सकती है| आप अपने जीवन साथी के साथ किसी जल यात्रा पर जा सकते हैं| भाग्य : भाग्य के सहारे आप पिछले नुकसान पर ही दुखी होते रहेंगे|हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने घर, अपने करियर और अपने पैसों के बारे में जब भी बात करें तो अच्छे शब्दों का इस्तेमाल करें|



22 दिसंबर - 19 जनवरी

आज आप बहुत थकावट महसूस कर सकते हैं| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सही नहीं है आपको अपना ख्याल रखने की आवश्यकता है| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के मामले में कुछ लोग आपके साथ धोखा करने की नकारात्मक कोशिश कर सकते हैं| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आप किसी नई परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं अगर आप नौकरी बदलना चाहे तो उसके लिए भी समय अच्छा है| व्यवसायिक मामलों में यदि आप दूसरों की सलाह लिए बिना निर्णय करेंगे तो आपको नुकसान होने का अंदेशा है| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में आज कुछ मनमुटाव या झगड़ा हो सकता है ध्यान रखें| निजी जीवन में पिता या पिता समान व्यक्ति की सलाह, रिश्तो को अच्छा बनाने में मदद करेगी| भाग्य : भाग्य के भरोसे आपके फंसे हुए पैसे आपको मिल सकती है या अगर आपने लोन के लिए अप्लाई किया है तो वह भी मिल सकता है| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि यदि आप कठिन परिस्थितियों में फंसे हैं तो आप की कुलदेवी से मदद मांगे|




20 जनवरी - 18 फरवरी

आज कुछ अहम फैसले करने में आप इतना समय लगा देंगे कि उस फैसले का कोई मूल्य ही नहीं रहेगा| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक है आप अपनी सेहत के लिए जो भी कदम उठा रहे हैं आपको उसके अच्छे कल मिलने शुरू होंगे| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामले में आप कुछ ऐसे लोगों के साथ संपर्क में आ सकते हैं जो ऊपर से तो आपके मित्र बनते हैं लेकिन आप को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में कोई व्यक्ति आपके साथ धोखा कर सकता है और आपकी नौकरी जाने का खतरा भी हो सकता है| व्यवसाय में अनुभव के आधार पर लिए गए निर्णय आपके लिए लाभदायक होंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन पारिवारिक रिश्तो में परस्पर प्रेम बढ़ेगा| निजी जीवन में आप अपने प्रेमी से शादी के लिए घर वालों से बात कर सकते हैं| भाग्य : भाग्य के सहारे किसी के साथ धोखा करने के बारे में न सोचे| हमारी सलाह आपके लिए हमारी सलाह यही है कि यदि अतीत की कुछ यादों से आपका जुड़ाव है तो उस जुड़ाव को खत्म करके, भविष्य की ओर कदम बढ़ाए|




19 फरवरी - 20 मार्च

आज स्वास्थ्य और धन के हिसाब से दिन अच्छा है| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य से संबंधित कोई परेशानी नहीं होगी। यदि कुछ परेशानी चल रही थी तो उस पर विजय प्राप्त कर लेंगे| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में पिता या पिता समान व्यक्ति की राय आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगी| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में बिना पढ़े ही किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर ना करें| व्यावसायिक मामलों में सलाह करने के बाद दिए गए फैसले अच्छी साबित होंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार के साथ विदेश जाने की योजना बना सकते हैं| निजी जीवन में आज एक नई साथी के आने की संभावनाएं हैं| भाग्य के भरोसे जल्दबाजी में कोई निर्णय ना ले| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने मन में आने वाले विचारों की तरफ ध्यान दें। यह परमात्मा के द्वारा आपका मार्गदर्शन और आपकी प्रार्थना का फल भी हो सकता है|

No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...