Friday, January 17, 2020

आज का टैरो राशिफल 18 जनवरी 2020




21 अप्रैल - 20 मई

आज आपका दिन अच्छा होगा| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है| आप जो भी दवाईया व जीवन शैली अपना रही हैं उसके लाभ आपको मिलने लगेंगे| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के मामलों में आपको अच्छे लाभ मिलेंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपको पदोन्नति मिलने की संभावनाएं हैं| व्यवसाय में यदि आप दूसरों की सलाह न मानकर केवल अपनी मर्जी से ही काम करेंगे तो वह आपके लिए समय की बर्बादी के समान होंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : यदि परिवारजनों की आप से कोई शिकायत है तो उनकी शिकायत को सुनें और उसका निवारण करने की कोशिश करें| निजी जीवन में आपके रिश्ते आपके जीवन साथी के साथ अच्छे रहेंगे| भाग्य : भाग्य के सहारे आज आपके काम बीच में ही अटक सकते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि किताबों से जुड़े।




21 मई - 21 जून

आज आपका दिन ठीक रहेगा| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से कोई परेशानी नहीं है| आप अगर कोई यात्रा करना चाहते हैं तो उसके लिए समय सही है| धन : पैसों के लेन-देन और निवेश के मामलों में स्थिरता आएगी और आपको लाभ मिलेंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में सामने वाले व्यक्ति को पहचान कर उसके आचरण के अनुसार जैसा व्यवहार करेंगे, वही आपके लिए सही रहेगा| व्यवसाय में कोई इंसान आपके साथ धोखा कर सकता है, थोड़ा सतर्क रहें| पारिवारिक एवं निजी जीवन : आज परिवार में आप अपने आपको शर्तों में बंधा हुआ पाएंगे और अपने मन की बात किसी से नहीं बता पाएंगे| निजी जीवन में रिश्तो में सफलता हासिल करने के लिए आपको कोई यात्रा करनी पड़ सकती है| भाग्य : भाग्य के सहारे आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय बिता सकते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपनी सफलता को महसूस करें।




21 जून- 22 जुलाई

आज आप अपने जीवन में नए काम की शुरुआत करना चाहे तो उसके लिए समय अच्छा है|| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है। आप जो भी दिनचर्या अपना रहे हैं उसी को बनाए रखें| धन : पैसों की लेनदेन और निवेश के मामलों में आज आप लंबे समय की योजनाओं पर विचार कर सकते हैं| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आपको आपकी मेहनत का उचित फल मिल सकता है| व्यवसायिक मामलों में बड़ी उम्र के व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी| पारिवारिक एवं निजी जीवन : पारिवारिक मामलों में अपनी माता की सलाह अवश्य सुने और उस पर विचार करें| निजी जीवन में आपका मन दुखी रहेगा और आप अपने आप को रिश्तो में फंसा हुआ पाएंगे| भाग्य : भाग्य के सहारे लिए गए फैसले भविष्य में आपको अच्छे फल दे सकते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपनी सच्चाई दूसरों के सामने रखने के लिए अच्छे और मीठे शब्दों का इस्तेमाल करें, जिससे किसी का दिल ना दुखे|




21 जून- 22 जुलाई

आज आपको आपके काम में विकास होता दिखाई देगा| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य में स्थिरता बनी रहेगी। आपको बिना मतलब के पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है बस अपना ध्यान रखें| धन : पैसों की लेनदेन और निवेश के मामलों में यदि कोई आपके साथ धोखा करना चाहेगा तो उसमें उसको नाकामयाबी ही हासिल होगी| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आपको अपने उच्चाधिकारियों का और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा| आप अपने ज्ञान और अनुभव का सही इस्तेमाल करते हुए निर्णय लेंगे| व्यवसायिक मामलों में दूसरों की सलाह मानकर आप जो निर्णय लेंगे उनसे आपको लाभ मिलेगा| पारिवारिक एवं निजी जीवन : यदि परिवार में कोई काम शुरू किया है तो वह बहुत धीमी गति से आगे बढ़ेगा, उस में रुकावट आने की आशंका भी है| निजी जीवन में आप अपने रिश्ते को जितना समय और ध्यान देंगे उतना ही वह अच्छा बनेगा| भाग्य : भाग्य के सहारे बिना सोचे समझे लिए गए फैसले भविष्य में नुकसानदायक सकते हैं| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपनी संवेदनशीलता की कद्र करें। अपने आपको कठिन परिस्थिति, कठोर केमिकल और नकारात्मक ऊर्जा से बचाएं|




23 जुलाई - 22 अगस्त

आज दिन अच्छा है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा| स्वास्थ्य : सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। आप अपने खाने-पीने पर जो नजर बनाए हुए हैं उससे आपको अच्छे परिणाम मिल रहे हैं| धन : पैसों की लेनदेन और निवेश के मामलों में रुके हुए लाभ आपको मिल सकते हैं| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आपकी आय में वृद्धि होगी| व्यावसायिक मामलों में पिता या पिता समान व्यक्ति की सलाह के लिए अच्छी रहेगी| पारिवारिक एवं निजी जीवन : आज परिवार के साथ किसी समारोह का आयोजन कर सकती हैं| निजी जीवन में अपनी जीवनसंगिनी की सलाह भविष्य के निर्णय लेने में लाभदायक होगी| भाग्य ; भाग्य के सहारे किसी नए सफर की शुरुआत करना चाहे तो कर सकते हैं लेकिन अपनी उत्साह में लापरवाह ना हो| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने जीवन में आध्यात्म से जुड़ने के लिए संगीत का सहारा लें।




23 अगस्त - 22 सितंबर

आज आप अपने जीवन में उचित संतुलन बनाए रखने की कोशिश करेंगे| स्वास्थ्य : यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी थी तो उसमें अचानक ही लाभ मिलेंगे परेशान ना हो| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामले में आज किसी की पैसे से मदद ना करें वरना आपका पैसा फंस जाएगा| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में जिन परियोजनाओं पर आप काम कर रहे हैं वह बीच में अटक सकती हैं| व्यवसायिक मामलों में केवल दूसरों की सलाह के अनुसार लिए गए निर्णय नुकसानदायक हो सकते हैं| पारिवारिक एवं निजी जीवन : यदि परिवार में कोई झगड़ा चल रहा था तो आज उसका फैसला आपके पक्ष में आएगा| निजी जीवन में आप अपने साथी के साथ किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं|| भाग्य : भाग्य के सहारे उम्र में बड़े व्यक्ति उच्च अधिकारी को नाराज ना करें| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि यदि अपने काम को लेकर कुछ परेशान हैं तो कागज़ पर रुपरेखा तैयार करें।




23 सितंबर - 22 अक्टूबर

आज आपके जीवन में अच्छी स्थिरता बनी रहेगी| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन आपको सही लग रहा है लेकिन एक बार आपको अपनी जांच अवश्य करानी चाहिए| धन : पैसों के लेन-देन के मामलों में आप दो या दो से अधिक जगह निवेश कर सकते हैं| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आज आपको पदोन्नति और आय वृद्धि मिल सकती है| व्यावसायिक मामलों में आपको अपनी टीम का पूरा सहयोग मिलेगा और स्थिरता के साथ प्रगति करेंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : आज कोई बाहरी व्यक्ति आपके परिवार में फूट डालने की नकारात्मक कोशिश कर सकता है| निजी जीवन में अपने साथी से इतनी भी प्रभावित ना हो कि अपने मन की बात कही ना पाए| भाग्य : भाग्य के सहारे जो फैसले करने जा रहे हैं उसमें दूसरों की राय अवश्य शामिल करें| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपनी परेशानी और इच्छा एक पत्र में लिखकर अपने ईष्ट से उसे पूरा करने की मदद मांगे।




23 अक्टूबर - 21 नवंबर

आज आपका दिन अच्छा है| आपको कुछ क्षेत्रों में लाभ होंगे| स्वास्थ्य : यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी थी तो अब उसमें सुधार आता दिखाई देगा| धन : पैसों की लेनदेन निवेश के मामले में कोई आपके साथ धोखा कर सकता है, सतर्क रहें| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आज आपको अपने उच्च अधिकारियों को अपनी योजनाओं पर जवाबदेही देनी होगी। आप चाहें तो अपने सहकर्मियों की सलाह ले सकते हैं| व्यवसाई कार्यों के लिए आपको जल यात्रा करनी पड़ सकती हैं तथा आपको आपके आंकलन से अधिक लाभ होने की संभावना है| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवार में आप अपनी बुद्धिमता से हर तरह के लोगों को, हर विचार के लोगों को प्रसन्न रखेंगे| निजी जीवन में जीवन साथी के साथ रिश्ते में स्थिरता रहेगी| भाग्य : भाग्य के सहारे आज किसी के साथ किए हुए वचन को तोड़ने के बारे में ना सूची| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि यदि किसी के लिए आपके मन में गुस्सा है तो उससे अपने मन को आज़ाद करें।




22 नवंबर - 21 दिसंबर

आज आप अपने सहकर्मियों या दोस्तों के साथ बाहर खाने पर जा सकते हैं| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य संबंधी मामलों में आप दूसरों की बातों में आकर अपना इलाज शुरू कर सकते हैं लेकिन आपको डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में आप अपने ज्ञान और अनुभव के आधार पर जो निर्णय लेंगे वह भविष्य के लिए लाभदायक होंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल के काम से आपको कुछ यात्रा करनी पड़ेगी जिससे आपको लाभ होंगे| व्यावसायिक मामलों में किसी महिला की सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती हैं| परिवारिक मामलों में आप अपने आप में ही उलझे रहेंगे और बाकी सभी बातों से अनजान रहेंगे| निजी जीवन में आप अपने साथी के साथ जल यात्रा की योजना बना सकते हैं| भाग्य : भाग्य के सहारे आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए सही और गलत की पहचान करके और जो भी फैसले करेंगे वह भविष्य के लिए फलदायक होंगे| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने आप को और आसपास के माहौल को डर वाली ऊर्जा से दूर रखें।




22 दिसंबर - 19 जनवरी

आज किसी से इतने भी प्रभावित ना हो कि आपने व्यक्तित्व को ही खो दे| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सही है यदि कोई छोटी मोटी परेशानी हो तो उसके लिए तरल दवाई का इस्तेमाल करें||धन : इन दिनों निवेश के मामले में आज आप इतने उलझे रहेंगे कि कोई फैसला ही नहीं कर पाएंगे| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थल में आपको आपकी परियोजनाओं से उचित फल मिलेगा लेकिन आप फिर भी कुछ नयी योजना पर विचार करना शुरू कर सकते हैं| व्यवसाय में आपको आपकी परियोजनाओं से आंकलन से अधिक का लाभ होने की संभावनाएं हैं| पारिवारिक एवं निजी जीवन : परिवारजनों के साथ किसी यात्रा की योजना करने के लिए समय सही नहीं है| निजी जीवन में हर तरह की परिस्थितियों व लोगों का सामना आसानी से कर लेंगे| भाग्य : भाग्य के भरोसे कुछ ऐसी बातें ऐसे वादे ना करें जिन्हें आप पूरा नहीं कर सकते| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि कठिन परिस्थितियों में अपने ईष्ट देव से मदद मांगे।




20 जनवरी - 18 फरवरी

आज किसी महिला के दबाव में आकर कोई निर्णय ना लें| स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक है लेकिन कुछ लोग आपको भ्रमित कर सकते हैं| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में अनुभव के आधार पर ही निर्णय लें| कार्यस्थल एवं व्यवसाय : कार्यस्थान में कुछ लोगों आपके साथ धोखा कर सकती हैं। यक्षआपके काम को अपने नाम से उच्च अधिकारी के पास भेज सकते हैं| व्यावसायिक मामलों में यदि आप पूरी जानकारी पता किए बिना ही निर्णय लेंगे तो आपको नुकसान होता| पारिवारिक एवं निजी जीवन : आज समाज में परिवार का मान सम्मान बढ़ेगा| निजी जीवन में एक नई शुरुआत कर सकते हैं| भाग्य : भाग्य के सहारे घर में बड़ों की और कार्यस्थल में उच्च अधिकारियों की अवहेलना ना करें| हमारी सलाह: आपके लिए हमारी सलाह यही है कि हर तरह की परिस्थितियों में आपके ईष्ट आप पर नजर बनाए हुए हैं। अतः घबराए नहीं।




19 फरवरी - 20 मार्च

आज अधूरी जानकारी प्राप्त करके कोई निर्णय न लें वर्ना आप नुकसान में रहेंगे| स्वास्थ्य : आज आपका स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा| धन : पैसों के लेनदेन और निवेश के मामलों में किसी के साथ किए गए समझौतों को ना तोड़े| कार्यस्थल एवं व्यवसाय,: कार्यस्थल में कठिन लोग और कठिन परिस्थितियों का सामना करें उनसे हार ना माने| व्यवसायिक मामलों में कुछ ऐसे लोग आपसे मिलेंगे जो अपने आपको आपका मित्र दिखाएंगे लेकिन आपको साथ धोखा करने की कोशिश करेंगे| पारिवारिक एवं निजी जीवन : आज परिवार से अलग अपने विचार रखेंगे| निजी जीवन में आप अपने साथी के साथ किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं| भाग्य : भाग्य के सहारे आपको आपकी मेहनत का उचित फल मिलेगा| हमारी सलाह : आपके लिए हमारी सलाह यही है कि अपने जीवन का नियंत्रण साकारात्मकता से अपने हाथ में लेना आपके लिए उचित है

No comments:

Post a Comment

<b>आज का टैरो राशिफल 23 मई 2020</b>

मेष राशि : आजा पति की पुरानी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने आप को चुस्त-दुरुस्त महसूस करूंगा जीवन के हर क्षेत्र में क्...